
शाओमी फैंस के लिए मई का महीना मजेदार साबित हो रहा है। अगले सप्ताह जहां 21 मई को Xiaomi 17 Max चीन में लॉन्च हो रहा है वहीं दूसरी ओर आज कंपनी ने घोषणा कर दी है कि 28 मई को ‘शाओमी 17टी’ सीरीज भी ग्लोबल मंच पर दस्तक देने जा रही है। ब्रांड की ओर से ऑफिशियली अनाउंस कर दिया गया है कि शाओमी 17टी सीरीज 28 मई को मलेशिया में लॉन्च होगी। इस सीरीज के तहत Xiaomi 17T और Xiaomi 17T Pro 5G फोन लाए जा सकते हैं।
शाओमी मलेशिया ने आधिकारिक तौर पर Xiaomi 17T Series लॉन्च डेट अनाउंस कर दी है। ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर ट्वीट करते हुए कंपनी ने बताया है कि वह आने वाली 28 मई को नए शाओमी स्मार्टफोन टेक मंच पर पेश करेगी और इनमें Leica लेंस का इस्तेमाल किया जाएगा। फिलहाल इस सीरीज में शामिल होने वाले स्मार्टफोंस के नाम और उनकी स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी नहीं दी गई है लेकिन माना जा सकता है कि 28 मई को शाओमी 17टी और शाओमी 17टी प्रो लॉन्च किए जाएंगे।
The wait is almost over. It's finally happening. #Xiaomi17TSeries launches May 28th. 🟠📷🔴
Mark your calendars for our biggest T Series upgrade yet!#XiaomiMalaysia pic.twitter.com/3xo3Kow70X— Xiaomi Malaysia (@XiaomiMalaysia) May 18, 2026
शाओमी 17टी सीरीज से जुड़े लीक्स में सामने आ चुका है कि Xiaomi 17T Pro 5G फोन को MediaTek Dimensity 9500 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर लॉन्च किया जा सकता है। यह 3नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना मोबाइल चिपसेट है जो 4.21गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। मलेशिया में इस शाओमी फोन को 16GB RAM पर पेश किया जा सकता है और टॉप वेरिएंट में 512GB स्टोेरेज दी जा सकती है।
Xiaomi 17T Pro स्मार्टफोन को पावरफुल 7000mAh बैटरी से लैस कर बाजार में उतारा जा सकता है। वहीं इस मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए 100W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया जा सकता है। इस शाओमी 5जी फोन में वायरलेस चार्जिंग और रिवर्स चार्जिंग तकनीक भी मिल सकती है। लीक्स के अनुसार यह अपकमिंग शाओमी फोन 144Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.83-इंच की 1.5K OLED डिस्प्ले पर लॉन्च हो सकता है।
Xiaomi 17T 5G फोन की बात करें तो लीक्स के अनुसार इसे MediaTek Dimensity 8500 प्रोसेसर पर लॉन्च किया जा सकता है। यह 4नैनोमीटर आर्किटेक्चर पर बना मोबाइल सीपीयू है जो 2.2गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 3.4गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। मलेशिया में शाओमी 17टी 12GB RAM पर लॉन्च हो सकता है और फोन में 256जीबी तक की इंटरनल मेमोरी दी जा सकती है।
लीक्स के अनुसार पावर बैकअप के लिए यह अपकमिंग शाओमी 5जी फोन 6500mAh battery सपोर्ट करेगा और इसे तेजी से चार्ज करने के लिए मोबाइल में 67W का सपोर्ट दिया जाएगा। शाओमी 17टी कॉम्पैक्ट फोन बताया जा रहा है जिसे 6.59-इंच स्क्रीन पर लॉन्च किया जा सकता है। यह फ्लैट OLED स्क्रीन हो सकती है जिसपर 1.5K रेजोल्यूशन और 144Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिल सकता है।
शाओमी 17टी सीरीज में Leica कैमरा लगाया जाएगा। लीक की मानें तो Xiaomi 17T के ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में एलइडी फ्लैश से लैस 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया जाएगा जो 50 मेगापिक्सल टेलीफोटो लेंस और 12 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस के साथ मिलकर काम करेगा। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस शाओमी 5जी फोन में 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा देखने को मिल सकता है।











