Xiaomi 18 Pro में नहीं मिलेगा ग्लास बैक, 5 कलर में आ सकता है फोन, लॉन्च से पहले डिटेल्स लीक

Xiaomi की अगली फ्लैगशिप नंबर स्मार्टफोन सीरीज को लेकर नया लीक शेयर किया गया है। माइक्रो ब्लॉग्गिंग साइट वीबो पर टिप्स्टर Digital Chat Station ने Xiaomi के अपकमिंग फ्लैगशिप फोन के कलर ऑप्शंस से जुड़ी जानकारी शेयर की है। हालांकि टिप्स्टर ने किसी मॉडल का नाम नहीं बताया है, लेकिन माना जा रहा है कि यह जानकारी Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max से जुड़ी हो सकती है। दोनों स्मार्टफोन को अगले महीने Qualcomm के नए फ्लैगशिप चिपसेट के ऐलान के बाद पेश किए जाने की उम्मीद है। आइए, डिटेल्स जानते हैं।
5 कलर में टेस्ट किए जा रहे Xiaomi फोंस
टिपस्टर के अनुसार Xiaomi के अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन फिलहाल Black, White, Pink, Blue और Red कलर ऑप्शन में टेस्ट किए जा रहे हैं। अगर यही कलर ऑप्शन फाइनल होते हैं, तो Xiaomi 18 Pro सीरीज में यूजर्स को ज्यादा रंग के विकल्प मिल सकते हैं।
फिलहाल यह साफ नहीं है कि सभी कलर दोनों मॉडल्स यानी Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max के लिए उपलब्ध होंगे या कंपनी अलग-अलग मॉडल के लिए अलग कलर ऑप्शन लाएगी।
लीक में खास जानकारी फोन के रियर पैनल से जुड़ी है। टिपस्टर के मुताबिक इनमें से किसी भी कलर वैरियंट में ग्लास बैक नहीं होगा। ऐसे में संभावना है कि Xiaomi रियर पैनल के लिए फाइबरग्लास का उपयोग कर सकती है।
चीन की स्मार्टफोन कंपनियों के बीच हाल के समय में फाइबरग्लास बैक का उपयोग बढ़ता जा रहा है। यह मटेरियल ग्लास की तुलना में अलग फिनिश और डिजाइन के साथ-साथ वजन कम रखने में भी मदद कर सकता है।
डिजाइन की बात करें तो Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max में पिछले मॉडल्स की तुलना में बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिल रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक दोनों फोन का ओवरऑल डिजाइन पूर्व मॉडल्स जैसा ही रह सकता है। इसके अलावा फोन के रियर पैनल पर दिया जाने वाला सेकेंडरी डिस्प्ले भी नई सीरीज में बरकरार रहने की उम्मीद है। हालांकि, इस रियर स्क्रीन के साइज में बदलाव हो सकता है।
Xiaomi 18 Pro स्पेसिफिकेशंस संभावित
Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max को लेकर पहले सामने आई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि दोनों स्मार्टफोन में Qualcomm का अगली पीढ़ी का Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट दिया जा सकता है। Qualcomm इस नए प्रोसेसर को Snapdragon Summit में पेश कर सकता है। अगर ऐसा होता है, तो Xiaomi 18 Pro श्रृंखला कंपनी के सबसे पावरफुल स्मार्टफोंस में शामिल हो सकती है।
अगले महीने हो सकता है लॉन्च
रिपोर्ट्स के अनुसार Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max को अगले महीने चीन में लॉन्च किए जाने की संभावना है। माना जा रहा है कि कंपनी Qualcomm के नए फ्लैगशिप चिपसेट के आधिकारिक ऐलान के बाद अपनी नई फ्लैगशिप सीरीज को पेश कर सकती है। हालांकि असल डिटेल्स आने का वेट करना होगा। हम आपको आगे भी इस लाइनअप का अपडेट देते रहेंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।