इसी महीने आ रही है Xiaomi 18 Pro सीरीज, कैमरा मॉड्यूल में मिलेगी नई सेकेंडरी स्क्रीन

Xiaomi ने अपनी अगली फ्लैगशिप सीरीज को लेकर अपडेट दिया है। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर कंफर्म किया है कि Xiaomi 18 Pro सीरीज इस महीने चीन में लॉन्च होगी। इसके साथ ही कंपनी ने फोन के रियर डिस्प्ले को भी टीज किया है। नया रियर डिस्प्ले कैमरा मॉड्यूल के अंदर दिया जाएगा। टीजर में इस डिस्प्ले पर “Generating” टेक्स्ट दिखाई दे रहा है। इससे लगता है कि Xiaomi इस बार सेकेंडरी स्क्रीन में AI आधारित नए फीचर्स जोड़ सकती है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।
Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा रियर डिस्प्ले
Xiaomi 18 Pro का रियर डिस्प्ले हॉरिजॉन्टल Leica ट्रिपल-कैमरा मॉड्यूल के अंदर दिया जाएगा। डिजाइन पूर्व की Xiaomi 17 Pro सीरीज की तरह नजर आता है। हालांकि, रिपोर्ट्स के अनुसार नए मॉडल में रियर स्क्रीन के आसपास के बेजल्स पहले से पतले हो सकते हैं।
कंपनी ने अभी रियर डिस्प्ले के साइज या इसके सभी फीचर्स की जानकारी नहीं दी है। हालांकि टीजर में दिखाए गए “Generating” टेक्स्ट से अंदाजा लगाया जा रहा है कि इस बार रियर स्क्रीन पर AI की मदद से तैयार होने वाला कंटेंट भी दिखाया जा सकता है।
Xiaomi 18 Pro में क्या बदल सकता है?
Xiaomi 18 Pro के रियर डिस्प्ले को लेकर अभी फुल जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन रिपोर्ट्स में फोन के डिजाइन में कुछ बदलावों का दावा किया गया है। इनमें रियर स्क्रीन के आसपास पतले बेजल्स, फ्रंट कैमरा की पोजीशन में बदलाव और फोन के फ्रेम पर एक नया फिजिकल बटन शामिल हो सकता है। Xiaomi 18 Pro मॉडल्स में अगर Xiaomi AI और ऐप से जुड़े ज्यादा उपयोगी फीचर्स जोड़ता है तो यह फोन को दूसरे फ्लैगशिप स्मार्टफोंस से अलग पहचान दे सकता है।
सीरीज के संभावित दो मॉडल्स Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max को लेकर पहले सामने आई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि दोनों स्मार्टफोन में Qualcomm का अगली पीढ़ी का Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट दिया जा सकता है।
फिलहाल Xiaomi ने सिर्फ चीन में लॉन्च की पुष्टि की है। फोन की कीमत, स्पेसिफिकेशंस और रियर डिस्प्ले के सभी फीचर्स की जानकारी कंपनी ने शेयर नहीं की है। भारत में Xiaomi 18 Pro के लॉन्च को लेकर भी फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। खास बात है कि पूर्व मॉडल Xiaomi 17 Pro और Xiaomi 17 Pro Max भारत में लॉन्च नहीं हुए थे। सिर्फ़ बेस मॉडल Xiaomi 17 ही इंडिया आया था। इसलिए देखना होगा कि आगामी मॉडल्स भी इंडिया में आते हैं या नहीं। हम आपको आगामी Xiaomi 18 Pro लाइनअप के लगातार अपडेट देते रहेंगे। 91मोबाइल्स साइट पर टेक से जुड़ी जानकारी लेते रहें।