Xiaomi 18 Pro में मिल सकता है 200MP कैमरा और Snapdragon 8 Elite Gen 6, लॉन्च से पहले स्पेक्स लीक

Join Us icon

Xiaomi अपनी अगली फ्लैगशिप Xiaomi 18 सीरीज को सितंबर में चीन में लॉन्च कर सकता है। हालांकि कंपनी ने अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन लॉन्च से पहले इसमें आने वाले Xiaomi 18 Pro को लेकर अहम जानकारियां सामने आई हैं। टिप्स्टर Digital Chat Station ने माइक्रो ब्लॉग्गिंग साइट Weibo पर पोस्ट शेयर करते हुए फोन के डिस्प्ले, कैमरा, प्रोसेसर और बैटरी से जुड़े फीचर्स का खुलासा किया है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

Xiaomi 18 Pro स्पेसिफिकेशंस लीक 

लीक के अनुसार आगामी Xiaomi 18 Pro में Qualcomm का 2nm Snapdragon 8 Elite Gen 6 फ्लैगशिप प्रोसेसर दिया जा सकता है। इसके साथ बड़ी बैटरी मिलने की उम्मीद है। पिछली रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि फोन में करीब 7000mAh की बैटरी दी जा सकती है। इसके साथ ही डिवाइस 100W वायर्ड और 100W वायरलेस फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ सकता है, जिससे कम समय में बैटरी चार्ज होने की उम्मीद है।

Xiaomi 17 Pro

रिपोर्ट्स के अनुसार Xiaomi 18 Pro में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है, जिसमें दो 200 मेगापिक्सल कैमरे दिए जाने की संभावना है। इनमें एक 200MP SmartSens प्राइमरी सेंसर हो सकता है। जो LOFIC तकनीक के साथ आ सकता है। इसके अलावा 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 200MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलने की उम्मीद है। अगर यह जानकारी सही साबित होती है तो कैमरा के मामले में यह फोन Xiaomi के अब तक के सबसे एडवांस्ड स्मार्टफोंस में शामिल हो सकता है।

Xiaomi 18 Pro में 6.4-इंच का फ्लैट डिस्प्ले मिलने की जानकारी मिली है। टिप्स्टर के अनुसार फोन में अल्ट्रा-नैरो और सिमेट्रिकल बेजल्स के साथ हाई-क्वालिटी डिस्प्ले दिया जा सकता है। सिक्योरिटी के लिए इसमें अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिल सकता है। वहीं, फोन प्रीमियम डिजाइन और बेहतर वाटर रेजिस्टेंस के साथ आने की भी संभावना है।

पूर्व में आई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि Xiaomi 18 Pro में पिछली पीढ़ी की तरह रियर डिस्प्ले दिया जा सकता है, लेकिन इस बार इसे पहले के मुकाबले ज्यादा AI आधारित और मल्टी-फंक्शनल बनाया जा सकता है। इसके अलावा फ्रंट डिस्प्ले में Samsung की तरह Privacy Display फीचर मिलने की भी चर्चा है, जिससे स्क्रीन पर दिखाई देने वाला कंटेंट आसपास बैठे लोगों से छिपाया जा सकेगा।

xiaomi-17-pro-pro-max-dual-display-design-specs

लॉन्च टाइमलाइन

रिपोर्ट्स के मुताबिक Xiaomi सितंबर में Xiaomi 18, Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max को लॉन्च कर सकती है। वहीं, Xiaomi 18 Ultra के दिसंबर 2026 में पेश किए जाने की संभावना है। फिलहाल कंपनी ने इन जानकारियों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, इसलिए लॉन्च इवेंट तक इनमें बदलाव संभव है। हम आपको आगे भी और जानकारी मिलने पर नए पोस्ट में अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here