
Xiaomi एक बार फिर फोटोग्राफी-फोकस्ड स्मार्टफोन से बाजार में हलचल मचाने के लिए तैयार है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी इस महीने चीन में Xiaomi Civi 5 Pro को लॉन्च कर सकती है। यह फोन Qualcomm के लेटेस्ट Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर से लैस हो सकता है। इसे लेकर लीक में लॉन्च टाइमलाइन और गीकबेंच प्लेटफार्म पर प्रमुख खूबियां सामने आई हैं। आइए, आगे आगामी फोन की डिटेल्स जानते हैं।
Xiaomi Civi 5 Pro लॉन्च टाइमलाइन (संभावित)
लीक्स के अनुसार, Xiaomi Civi 5 Pro को मई के आखिर तक चीन में लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि कंपनी ने अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है लेकिन भारत में इसे Xiaomi 15 Civi नाम से लाया जा सकता है। यानी यह पिछले साल भारत में आए Xiaomi 14 Civi का अपग्रेड वर्जन होगा।
Xiaomi Civi 5 Pro Geekbench लिस्टिंग
- Geekbench लिस्टिंग में Xiaomi Civi 5 Pro को मॉडल नंबर 25067PYE3C के साथ देखा गया है।
- लिस्टिंग में फोन को Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट के साथ देखा गया, जिसमें एक प्राइम कोर: 3.21GHz, तीन परफॉर्मेंस कोर: 3.0GHz, दो मिड कोर: 2.80GHz और दो एफिशिएंसी कोर: 2.02GHz CPU कोर स्ट्रक्चर सामने आए हैं।
- Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर के साथ फोन को Adreno 825 GPU के साथ जोड़ा जा सकता है।
- फोन में करीब 16GB RAM और Android 15 ऑपरेटिंग सिस्टम दिए जाने की बात भी सामने आई है।
- Geekbench 6 स्कोर की बात करें तो फोन ने सिंगल-कोर में 1983 और मल्टी-कोर में 6874 अंक हासिल किए हैं।
Xiaomi Civi 5 Pro स्पेसिफिकेशंस (लीक)
- डिस्प्ले: अपकमिंग Xiaomi Civi 5 Pro में 1.5K रिजॉल्यूशन वाला क्वाड-कर्व्ड OLED पैनल मिलने की उम्मीद है।
- बैटरी: बैटरी के मामले में यह डिवाइस 6,000mAh से ज्यादा क्षमता और 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट कर सकता है।
- कैमरा: रियर साइड पर 50MP टेलीफोटो लेंस शामिल होने की संभावना है। यह फोन लो-लाइट फोटोग्राफी के मामले में अपने पिछले वर्जन से भी बेहतर अनुभव दे सकता है।
Xiaomi Civi 5 Pro कीमत (संभावित)
Xiaomi Civi 5 Pro को लगभग 3,000 युआन (करीब ₹34,500) की कीमत में पेश किया जा सकता है। यह iQOO Z10 Turbo Pro और Redmi Turbo 4 Pro जैसे अन्य Snapdragon 8s Gen 4 डिवाइसेज के मुकाबले फोटोग्राफी-केंद्रित विकल्प होगा। जबकि यै मोबाइल्स परफॉर्मेंस-फोकस्ड बजट फ्लैगशिप हैं।