10 दिन तक मुफ्त में फोन चेक करेगी Xiaomi, इंडिया में शुरू किया फ्री कस्टमर सर्विस कैंप

Join Us icon
Highlights

  • customer service summer camp शुरू हुआ है।
  • यह 1 जून से 10 जून तक चलेगा।
  • 100 प्रतिशत फ्री फोन हेल्थ चेकअप करवा सकेंगे।

अगर आपके Xiaomi-Redmi मोबाइल में कोई परेशानी आ गई है तो कंपनी आपको फ्री चेकअप सर्विस की सुविधा दे रही है। दरअसल शाओमी इंडिया ने भारत में दस दिवसीय कस्टमर सर्विस समर कैंप शुरू किया है जिसमें अपने ब्रांड के मोबाइल फोंस को बिना किसी शुल्क से चेक करवाया जा सकता है। यह पूरी तरह से मुफ्त रहेगा जिसकी डिटेल आप आगे पढ़ सकते हैं।

शाओमी का फ्री फोन चेकअप कैंप

  • शाओमी कस्टमर सर्विस समर कैंप 10 दिनों के लिए आयोजित हुआ है।
  • यह 1 जून से शुरू हो गया है जो 10 जून तक चलेगा।
  • 1000+ Xiaomi authorised service centres पर चल रहा है।
  • इसमें शाओमी और रेडमी दोनों सेग्मेंट के स्मार्टफोंस मुफ्त में चेक कराए जा सकते हैं।

xiaomi-10-day-free-phone-health-check-up-service-camp

क्या सुविधाएं मिलेंगी

  • कंपनी की ओर से 100% free phone health check-up किया जा रहा है।
  • बैटरी रिप्लेसमेंट पर लेबर चार्ज पूरी तरह हटा दिया गया है।
  • battery replacement कराने पर 50% की छूट मिलेगा।
  • डिस्प्ले रिप्लेसमेंट व अन्य सर्विस पर पैसे देने होंगे, लेकिन चेक-अप शुल्क फ्री ही रहेगा।

आखिर में आपको बताते चलें कि कंपनी की यह पहल यूजर्स को बेहतर कस्टमर एक्सपीरियंस प्रदान करने के लिए की जा रही है। अगर आप भी अपने शाओमी स्मार्टफोन में कोई ग्लिच फेस कर रहे हैं तो जल्द ही शाओमी सर्विस सेंटर विजिट किया जा सकता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here