शाओमी ने लॉन्च किए दो बजट स्मार्टफोन Redmi A2 और Redmi A2+, जानें क्या हैं खूबियां

Xiaomi ने चुपके से एंट्री लेवल A-सीरीज के दो स्मार्टफोन Redmi A2 और Redmi A2+ को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किए हैं। रेडमी के इन दोनों स्मार्टफोन में ज्यादा अंतर नहीं है दोनों फोन में MediaTek Helio G36 प्रोसेसर दिया गया है। फीचर्स की बात करें तो दोनों फोन में 6.52-इंच का LCD डिस्प्ले और 3GB तक की रैम ऑफर की गई है। इस फोन में 5000mAh की बैटरी और माइक्रो USB पोर्ट दिया गया है। रेडमी A2+ में जहां फिंगरप्रिंट मिल जाता है लेकिन Redmi A2 में यह नहीं दिया गया है।
Xiaomi ने फिलहाल इन दोनों स्मार्टफोन की कीमत का ऐलान नहीं किया है। इन्हें ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया गया है। दोनों फोन शाओमी की ग्लोबल वेबसाइट पर लिस्ट कर दिए हैं। फिलहाल इंडिया लॉन्च को लेकर भी कंपनी ने जानकारी शेयर नहीं की है। यहां हम आपको Redmi A2 और Redmi A2+ स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स के बारे में डिटेल में जानकारी दे रहे हैं।
Redmi A2 और Redmi A2+ स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स
- डिस्प्ले : 6.52 इंच HD+ LCD
- प्रोसेसर : MediaTek Helio G36
- रियर कैमरा : 8MP+ QVGA लेंस डुअल कैमरा सेटअप
- फ्रंट कैमरा : 5MP
- बैटरी : 5000mAh 10W फास्ट चार्ज सपोर्ट
Redmi A2 और Redmi A2+ दोनों स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स एक जैसी हैं। दोनों फोन में 6.52-इंच का LCD डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजलूशन HD+ (1600 x 720 पिक्सल) और आस्पेक्ट रेश्यो 20:9 है, जिसमें सेल्फी कैमरा के लिए वाटरड्रॉप नॉच दिया गया है। रेडमी के इन फोन्स में MediaTek Helio G36 प्रोसेसर दिया गया है, जो ऑक्टा कोर प्रोसेसर है। इसके साथ ही ग्राफिक्स के लिए IMG PowerVR GE8320 GPU दिया गया है। इस फोन में 3GB तक LPDDR4X RAM और 32GB तक का eMMC 5.1 स्टोरेज दिया गया है।
Redmi के दोनों लेटेस्ट स्मार्टफोन्स में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 8MP का प्राइमरी कैमरा के साथ QVGA सेकेंडरी लेंस मिलता है। फोन के रियर पैलन में LED फ्लैश भी शामिल किया गया है। इनमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 5MP का फ्रंट कैमरा है। Redmi के एंट्री लेवल फोन्स में 5000mAh की बैटरी, 10W चार्ज और माइक्रो यूएसबी पोर्ट दिया गया है।
Redmi A2 और Redmi A2+ को तीन कलर ऑप्शन – लाइट ब्लू, ग्रीन और ब्लैक कलर में मार्केट में उतारा गया है। कनेक्टिविटी ऑप्शन की बात करें तो दोनों फोन डुअल सिम, 4G, 2.4GHz वाईफाई, ब्लूटूथ 5.0, GPS, Glonass, and Galileo सपोर्ट करते हैं। इसके साथ फोन Android 12 (Go Edition) पर रन करते हैं। अंतर की बात करें तो सिर्फ Redmi A2+ में फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है।