
चीन की स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी शाओमी ने आज अपने नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन मी 9 से पर्दा उठा दिया है। लॉन्च से पहले ही शाओमी के सीईओ ली जून और प्रेसिडेंट लिन बिन ने इस फोन के कई अहम फीचर सार्वजनिक किए थे। आगे आपको फोन से जुड़े बाकि के फीचर्स, कीमत और स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी देते हैं।
शाओमी मी 9 की कीमत
अगर बात करें Mi 9 की कीमत की तो इसके एंट्री-लेवल वेरिएंट में 6जीबी रैम व 128जीबी स्टोरेज दी गई है, जिसकी कीमत आरएमबी 2,999 ( लगभग 32,000 रुपए) है। वहीं, इसके 8जीबी + 128जीबी वेरिएंट की कीमत आरएमबी 3,299 ( लगभग 35,000 रुपए) है। इसके अलावा कंपनी ने मी 9 के ट्रांसपेरेंट एंडिशन को भी लॉन्च किया है जो कि 12जीबी रैम+ 256जीबी स्टोरेज के साथ आता है। इस वेरिएंट की कीमत आरएमबी 3,999 ( लगभग 42,300 रुपए) है। शाओमी मी 9 को डीप स्पेस ग्रे, ग्रैडिएंट ब्लू और ग्रैडिएंट पर्पल कलर ऑप्शन में पेश किया है।
इसके अलावा कंपनी ने इस इवेंट के दौरान वायरलैस चार्जिंग पावर बैंक भी पेश किया है।10 वॉट पावर आउटपुट के साथ आने वाले इस चार्जिंग पावर बैंक की कीमत आरएमबी 149 (लगभग 1,580 रुपए) है। इसके अलावा इसके दूसरे मॉडल में 20 वॉट वायरलैस चार्जिंग आउटपुट है, जिसकी कीमत आरएमबी 169 ( लगभग 1,800 रुपए) है। वहीं, स्टैंडर्ड 20W क्यूई-अनुरूप वायरलेस चार्जिंग पैड की कीमत आरएमबी 99 ( लगभग 1,050 रुपए) है।
28 फरवरी के लॉन्च होगा रेडमी नोट 7, फ्लिपकार्ट लिस्ट हुआ यह दमदार फोन
हैंडसेट में 7एनएम प्रोसेस से बना क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर दिया गया है। यह एक ऑक्टाकोर प्रोसेसर है जिसकी क्लॉक स्पीड 2.84 गीगाहर्ट्ज़ है। इसके अलावा मी 9 में 6.39-इंच का सैमसंग एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है। कंपनी के अनुसार यह बेहद ही तेज़ इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है। इसके लिए कंपनी ने इसमें थर्ड जेनरेशन इन डिस्प्ले अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर का इस्तेमाल किया गया है।
शाओमी मी 9 वाटरड्रॉपप नॉच के साथ आता है, जिसमें 24-मेगापिक्सल का सेल्फी सेंसर है। वहीं, फोन के बैक में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। इसमें एक सेंसर 48 मेगापिक्सल का है। साथ ही पिछले हिस्से पर 2एक्स ऑप्टिकल ज़ूम वाला 12-मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस और 16 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस है।
प्रोटेक्टिव कवर से 20 वॉट वायरलेस फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आने वाले इस फोन में 3,300 एमएएच की बैटरी दी गई है। इसके अलावा फोन कनेक्टिविटी के लिए यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, 3.5 मिलीमीटर ऑडियो जैक, 4 जी वीओएलटीई, ब्लूटूथ और वाई-फाई सपोर्ट शामिल है।
मी 9 एसई, ट्रांसपेरेंट/एक्सप्लोरर एडिशन की स्पेसिफिकेशन्स
इस इवेंट के दौरान कंपनी ने मी 9 ट्रांसपेरेंट एंडिशन की घोषणा भी की है। इसके अलावा ट्रांसपेरेंट एडिशन 40 वॉट फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी के साथ आताहै। Mi 9 ट्रांसपेरेंट एडिशन में 12जीबी रैम और 256जीबी इंटरनल स्टोरेज है।
वहीं, लो-एंड वेरिएंट मी 9 एसई में 5.97-इंच डिसप्ले, 3,070एमएएच बैटरी, 18 वॉट फास्ट चार्जिंग, 48एमपी + 8एमपी + 13एमपी ट्रिपल रियर कैमरा और स्नैपड्रैगन 712 एसओसी है। इसके अलावा इसमें 6जीबी रैम और 64जीबी व 128जीबी की स्टोरेज दी गई है।
हमें ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
हमें इंस्टाग्राम पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें






















