Xiaomi Mi A3 और Mi A3 Lite जल्द देंगे दस्तक, जानें क्या होगी खासियत

Join Us icon

शाओमी ने पिछले साल अपने एंडरॉयड वन प्रोग्राम के अंदर मी ए2 और मी ए2 लाइट स्मार्टफोन्स को लॉन्च किया था। वहीं, अब सामने आ रही जानकारी के अनुसार कंपनी इसके अपग्रेडेड वेरिएंट पर काम कर रही है। कई लीक्स और रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी Xiaomi Mi A3 और Mi A3 Lite को जल्द लॉन्च कर सकती है। अब सामने आई एक नई रिपोर्ट के अनुसार शाओमी जल्द ही 3 नए फोन लॉन्च करने वाली है जो क्वॉलकम स्नैपड्रैगन 700 प्रोसेसर सीरीज से लैस होंगे।

एक ट्विट के अनुसार इन तीनों स्मार्टफोन्स को ‘bamboo_sprout’, ‘cosmos_sprout’ और ‘pyxis’ कोडनेम दिया गया है। हालांकि, इसमें फोन की ऑफिशियल नाम की कोई जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन, अब तक सामने आई कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार bamboo_sprout कोडनेम वाला फोन Xiaomi Mi A3 और cosmos_sprout कोडनेम वाला फोन Mi A3 Lite होगा। वहीं, वहीं तीसरे pyxis कोडनेम वाला फोन Mi A3 का होगा।

बता दें कि हाल ही में शओमी इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर मनु कुमार जैन ने स्नैपड्रैगन 700 प्रोसेसर वाले फोन के लॉन्च की ओर इशारा किया था। लेकिन, इस हिंट में फोन के नाम का कहीं भी जिक्र नहीं किया गया था। इसे भी पढ़ें: देखें क्या हुआ जब शाओमी रेडमी नोट 7 को भेजा गया अंतरिक्ष में, स्पेस से खींची पृथ्वी की तस्वीर !

उम्मीद की जा रही है कि Mi A3 सीरीज के अंदर पेश किए जानें वाले यह तीनों फोन एंडरॉयड 9 पाई ऑपरेटिंग सिस्टम पर कार्य करेंगे। इसके अलावा इन स्मार्टफोन्स को लेटेस्ट एंडरॉयड क्यू ओएस का अपडेट भी मिलेगा। इसे भी पढ़ें: सैमसंग को पीछे छोड़ शाओमी ने गाड़े झंडे, सबसे ज्यादा बिकने वाला एंडरॉयड फोन बना Redmi 5A

इसके अलावा कहा जा रहा है कि इन फोन में सेल्फी के लिए 32-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए फोन के बैक में ट्रिपल रियर कैमरा दिया जा सकता है। इसका प्राइमरी रियर कैमरा 48-मेगापिक्सल का दिया जा सकता है। इसके अलावा दो कैमरे की बात करें तो इसमें 8-मेगापिक्सल का टेलिफोटो लेंस और एक 13-मेगापिक्सल का वाइड एंगल कैमरा दिया जा सकता है। फोन्स के लॉन्च को लेकर अब तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन, कहा जा रहा है कि इन फोन्स को मई या जून तक लॉन्च किया जा सकता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here