शाओमी मी मिक्स 2एस

शाओमी मी मिक्स 2एस प्राइस इन इंडिया
शाओमी मी मिक्स 2एस, 6जीबी रैम 64जीबी मैमोरी- 33,999 अनुमानित
शाओमी मी मिक्स 2एस, 6जीबी रैम 128जीबी मैमोरी- 36,999 अनुमानित
शाओमी मी मिक्स 2एस, 6जीबी रैम 256जीबी मैमोरी– 40,999 अनुमानित
शाओमी ने मी मिक्स के साथ बेज़ल लेस डिसप्ले वाले फोन की शुरुआत की थी। डिजाइन को लेकर इस फोन की काफी तारीफ हुई थी। वहीं पिछले साल कंपनी ने मी मिक्स 2 को लॉन्च किया जो इसका अपग्रेड संस्करण था। वहीं पिछले कई महीनों से इसी सीरीज के नए फोन को लेकर चर्चा थी। खबर थी कंपनी जल्द ही मी मिक्स 2एस को लॉन्च कर सकती है और आज शाओमी ने इस फोन से पर्दा उठा दिया है। शाओमी मी मिक्स 2 को फिलहाल चीन में लॉन्च किया गया है लेकिन आशा है कि जल्द ही यह फोन भारत में भी उपलब्ध होगा। आगे हमनें इस फोन के बारे में विस्तार से जानाकरी दी है।
डिजाइन
शाओमी मी मिक्स 2एस डिजाइन के मामले में अपने पुराने संस्करण के समान ही है। कंपनी ने इसे फुल ग्लास बॉडी डिजाइन में पेश किया है। कंपनी ने सेरामिक ग्लास का उपयोग किया है। फोन के फ्रंट और बैक दोनों पैनल में आपको ग्लास देखने को मिलेगा। होम पैनल पर कोई भी बटन नहीं दिया गया है। यह एक साफ सुथरा डिजाइन में उपलब्ध है।
डिसप्ले
शाओमी मी मिक्स 2एस में 5.99-इंच की फुल एचडी+ स्क्रीन दी गई है। कंपनी ने 2160 × 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन एमोलेड डिसप्ले का उपयोग किया है जो नए स्क्रीन ट्रेंड 18:9 आसपेक्ट रेशियो के साथ उपलब्ध है। बेहतर प्रोटेक्शन के लिए कपंनी ने इसे कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 4 से कोटिंग किया है।
हार्डवेयर
शाओमी मी मिक्स 2 को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 चिपसेट पर पेश किया गया है। यह क्वालकॉम का अब तक का सबसे ताकतवर चिपसेट है। फोन में आपको 2.8गीगाहट्र्ज का आॅक्टाकोर प्रोसेसर मिलेगा। फिलहाल यह क्वालकॉम का सबसे ताकतवर चिपसेट है। बेहतर प्रोसेसर के साथ ही कंपनी ने इसे 8जीबी के ताकतवर रैम और 256जीबी की इंटरनल स्टोरेज के साथ पेश किया है। इसमें मैमोरी कार्ड सपोर्ट नहीं है।
सॉफ्टवेयर
यह फोन मीयूआई 9.5 पर कार्य करता है जो एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 7.1 नुगट पर आधारित है। फोन में आपको मल्टी विंडोज जैसे आॅप्शन मिलेंगे।
कैमरा
फोटोग्राफी के लिए शाओमी मी मिक्स 2एस में 12-मेगापिक्सल+12-मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा दिया गया है। यह फोन ब्लर बैकग्राउंड और बोके इफेक्ट के साथ फोटो लेने में सक्षम है। वहीं कंपनी ने आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस से भी इसे लैस किय है तो रोशनी और कलर टोन के हिसाब से खुद ही फोटो को अडजस्ट कर देता है। बेहतर फोटोग्राफी के लिए कंपनी ने इसे सोनी सेंसर से लैस किया है।
मी मिक्स 2एस में आपको एफ/2.0 अपर्चर 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। फोन में फ्रंट कैमरा स्क्रीन के नीचे दिया गया है।
कनेक्टिविटी
दोहरा सिम आधारित इस फोन में आपको 4जी वोएलटीई सपोर्ट मिलेगा। वहीं वाईफाई और ब्लूटूथ के साथ आईआर ब्लास्टर भी है जिससे कि फोन से ही टीवी और एसी सहित दूसरे इलेक्ट्रॉनिक्स डिवाइस को कनेक्ट कंट्रोल कर सकें।
बैटरी
पावर बैकअप के लिए शाओमी मी मिक्स 2 में 3,400 एमएएच की बैटरी दी गई है।
कीमत
शाओमी मी मिक्स 2एस के 6जीबी रैम और 64जीबी मैमोरी वाले वेरिएंट की कीमत 3,299 युआन (लगभग 33,999 रुपये) है। वहीं 6जीबी रैम और 128जीबी मैमोरी वेरिएंट को 3,599 युआन (लगभग 36,999 रुपये) और 8जीबी रैम/256जीबी मैमोरी वेरिएंट को 3,999 युआन में पेश किया गया है जो कि भारतीय कीमत के अनुसार लगभग 40,999 रुपये है।
शाओमी मी मिक्स 2एस के सारे स्पेसिफिकेशन
| मॉडल | शाओमी मी मिक्स 2एस |
| डिसप्ले | |
| स्क्रीन साइज़ (इंच) | 5.9९ इंच (14.99 सेंटीमीटर) |
| रेजल्यूशन | फुल एचडी, (1,080 x 2,160 पिक्सल), बेजल लेस 18:9 आसपेक्ट रेशियो |
| प्रोटेक्शन | कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 4 |
| स्क्रीन टाइप | आईपीएस एलसीडी |
| टचस्क्रीन | हां |
| हार्डवेयर | |
| प्रोसेसर मॉडल | क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 |
| प्रोसेसर | आॅक्टाकोर (2.8गीगाहट्र्ज+1.8गीगाहट्र्ज ) कोरयो प्रोसेसर |
| ग्राफिक्स प्रोसेसर | एड्रीनो 630 |
| मैमोरी | |
| रैम | 6जीबी/8जीबी |
| इंटरनल मैमेरी | 65जीबी/128जीबी/256जीबी |
| एक्सपेंडेबल मैमोरी | नहीं |
| कैमरा | |
| रियर कैमरा | 12-मेगापिक्सल+12-मेगापिक्सल |
| रियर फ्लैश | हां |
| फ्रंट कैमरा | 5-मेगापिक्सल |
| फ्रंट फ्लैश | नहीं |
| वीडियो रिकॉर्डिंग | 2,160 @ 30 फ्रेम |
| सॉफ्टवेयर | |
| ऑपरेटिंग सिस्टम | एंडरॉयड वी7.1.1 नुगट |
| यूआई | मीयूआई 9.5 |
| पावर बैकअप | |
| बैटरी क्षमता | 3,400 एमएएच |
| रीमूवेबल बैटरी | नहीं |
| बैटरी टाइप | लिथियम आॅयन |
| डाटा कनेक्टिविटी | |
| सिम साइज | सिम1- नैनो, सिम 2- नैनो |
| सिम 1 नेटवर्क सपोर्ट | |
| 4जी/वोएलटीई | हां/ हां |
| 3जी | हां |
| 2जी | हां |
| सिम 2 नेटवर्क सपोर्ट | |
| 4जी/वोएलटीई | हां/ हां |
| 3जी | हां |
| 2जी | हां |
| वाई-फाई | हां |
| जीपीएस | हां |
| ब्लूटूथ | हां |
| एनएफसी | हां |
| यूएसबी ओटीजी | हां |
| सेंसर | |
| फिंगरप्रिंट सेंसर | हां |
| इंफ्रारेड | हां |
| प्रॉक्सिमिटी सेंसर | हां |
| एक्सेलेरोमीटर | हां |
| एंबियंट लाइट सेंसर | हां |
| जायरोस्कोप | हां |
| म्यूजिक | |
| म्यूजिक प्लेयर | हां |
| हेडफोन | हां, 3.5एमएम आॅडियो जैक |
| एफएम | नहीं |
| डायमेंशन | 150.9 x 74.9 x 8.1एमएम |
| वज़न | 191ग्राम |
| कलर | ब्लैक, व्हाइट |