Xiaomi Mi MIX 4 लॉन्च से पहले वेबसाइट पर हुआ लिस्ट, जल्द करेगा ये धमाकेदार फोन एंट्री

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2021/07/Mi-Mix-4.jpeg

Xiaomi को लेकर काफी समय से जानकारी सामने आ रही है कि कंपनी अपनी फ्लैगशिप Mi Mix सीरीज के नेक्स्ट जनरेशन फोन Mi Mix 4 को लॉन्च करने की प्लानिंग कर रही है। माना जा रहा है कि ये स्मार्टफोन अगले महीने लॉन्च होगा। हालांकि लॉन्च से पहले पता चल गया है कि इसमें 32 मेगापिक्सल का अंडर-डिस्प्ले सेल्फी कैमरा, सबसे पावरफुल Qualcomm Snapdragon 888 प्रोसेसर और ट्रिपल रियर कैमरा समेत कई खास फीचर्स देखने को मिलेंगे। वहीं, अब इस फोन को चाइनीज सर्टिफिकेशन साइट टेना पर स्पॉट किया गया है। इस सर्टिफिकेशन साइट पर फोन के कुछ फीचर्स का भी खुलासा हुआ है। आइए आगे आपको जानते हैं इनके बारे में सबकुछ।

लिस्टिंग बताया गया है कि मॉडल नंबर M2016118C के साथ Xiaomi फोन दो वेरिएंट में उपलब्ध होगा जैसे कि इसमें 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज और 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज है। जबकि TENAA लिस्टिंग में इसका उल्लेख नहीं किया गया है। इसके अलावा Mi MIX 4 के 12GB रैम और 512GB स्टोरेज के साथ एक हाई वेरिएंट में आने की भी उम्मीद है। इसे भी पढ़ें: भारतीयों को पसंद चीनी, Top 5 Smartphone ब्रांड्स में चार नाम है चाइनीज, Xiaomi बना नंबर वन, Samsung की बढ़ी परेशानी

Xiaomi Mi MIX 4 specifications (लीक)

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो शाओमी के इस फोन में 6.67-इंच का हौक्सिंग फोटोलेक्ट्रिक डिस्प्ले दिया जा सकता है। इस डिस्प्ले का रेजलूशन 1080P पिक्सल है। शाओमी के इस फोन में 5000mAh की बैटरी दी है, जो कि 120W फास्ट चार्ज सपोर्ट के साथ आ सकता है। इसके साथ ही यह फोन 70W या 80W वायरलैस फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ पेश कर सकता है।

Mi Mix Alpha

Xiaomi Mi MIX 4 स्मार्टफोन को Snapdragon 888 Plus प्रोसेसर के साथ पेश किया जा सकता है। Mi Mix 4 स्मार्टफोन को एक ही वेरिएंट में पेश किया जा सकता है। शाओमी के इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा दिया है। इस फोन का प्राइमरी कैमरा 50MP Samsung GN1s सेंसर का है। इसे भी पढ़ें: Xiaomi Mi Mix 4 होगा कर्व स्क्रीन और अंडर डिस्प्ले कैमरा वाला पहला स्मार्टफोन

हाल ही में सामने आई जानकारी के अनुसार Xiaomi के अपकमिंग स्मार्टफोन K8 का टैम्पर्ड ग्लास होगा। कहा जा रहा है कि K8 कोड नेम Xiaomi Mi MIX 4 स्मार्टफोन का है। Xiaomi MIX 4 स्मार्टफोन टैम्पर्ड फिल्म है। जैसा कि फोटो में दिख रहा है कि शाओमी का यह स्मार्टफोन कर्ड डिस्प्ले के साथ पेश किया जा सकता है। इस फोन के अपर और लोवर बैजल काफी कम हैं। टैम्पर्ड फिल्म को देख कर पता चलता है कि ये 8 या 9 डिग्री कर्ड हैं।