108MP कैमरा वाला Xiaomi Mi Note 10 इंडिया में जल्द होगा लॉन्च, करेगा सबकी छुट्टी

Join Us icon

चीन की स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी शाओमी ने इस महीन स्पेन में आयोजित इवेंट के दौरान Mi Note 10 को लॉन्च किया था जो कि कंपनी की घरेलू मार्केट में मौजूद Mi CC9 Pro का ही ग्लोबल वेरिएंट है। वहीं, अब 91मोबाइल्स को सोर्स द्वारा मिली जानकारी अनुसार कंपनी 108MP पेंटा कैमरे वाले Mi Note 10 को इंडिया में लॉन्च करने के लिए कमर कस चुकी है। हालांकि, फिलहाल लॉन्च टाइमिंग को लेकर जानकारी सामने नहीं आई है।

शाओमी ने काफी समय में अपनी फ्लैगशिप कैटगरी के अंदर फोन्स लॉन्च नहीं किए हैं। कंपनी ने साल 2017 में अक्टूबर महीने में अपने आखिरी Mi Mix 2 फ्लैशिप फोन को इंडिया में लॉन्च किया था, जिसकी शुरुआती कीमत 35,999 रुपए थी।

शाओमी इंडिया हैड मनु कुमार जैन इस समय चीन में मौजूद हैं, जहां से उन्होंने Xiaomi ने की नई फास्ट चार्जिंग तकनीक 100W सुपर चार्ज टर्बो चार्जिंग टेक्नोलॉजी को लेकर ट्विट किया है। इस ट्विट में उन्होंने कहा है कि अगर आप इस टेक्नोलॉजी को इंडिया में देखना चाहते हैं ज्यादा से ज्यादा रीट्वीट करें। गौरतलब है कि कुछ समय पहले Vivo की ओर से 120W सुपर फ्लैश फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी को पेश किया गया था और Xiaomi की चार्जिंग तकनीक Vivo तकनीक को टक्कर देगी। Xiaomi की इस तकनीक का यूज़ यूएसबी टाईप-सी केबल के जरिए किया जा सकेगा।

बता दें कि कंपनी ने Mi Note 10 के साथ ही Mi Note 10 Pro को लॉन्च किया था। मी नोट 10 और मी नोट 10 प्रो के बीच अंतर की बात करें तो वह केवल रैम और स्टोरेज का है। इसके अलावा मी नोट 10 प्रो 8P लेंस के साथ तो वहीं मी नोट 10 7P लेंस के साथ आता है।

Mi Note 10 की स्पेसिफिकेशन्स

मी नोट 10 में 6.47 इंच का कर्व्ड फुल-एचडी+ (1080×2340 पिक्सल) ओलेड डिस्प्ले है। पिक्सल डेनसिटी 398 पीपीआई है। स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730जी प्रोसेसर के साथ 8 जीबी तक रैम दिए गए हैं। फोन में 256 जीबी तक स्टोरेज है। Mi Note 10 की बैटरी 5,260 एमएएच की है जो 30 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी ने रिटेल बॉक्स में 30 वॉट का चार्जर दिया है जो फोन को 65 मिनट में पूरा चार्ज कर देता है। कनेक्टिविटी फीचर्स में 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11ए/बी/जी/एन/एसी, ब्लूटूथ 5.0 और जीपीएस  है।

Mi Note 10 का कैमरा

अगर बात करें Mi Note 10 की तो इसमें एफ/ 1.69 अपर्चर वाला 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। जो कि ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइज़ेशन के साथ आता है। इसके साथ 117 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू वाला 20 मेगापिक्सल का वाइड एंगल कैमरा, 12 मेगापिक्सल का शॉर्ट टेलीफोटो लेंस, सेकेंडरी 5 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा है। वहीं, वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए फोन के फ्रंट पैनल पर एफ/ 2.0 अपर्चर वाला 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है।

ऐसे काम करती शाओमी की 100W टेक्नोलॉजी

शाओमी ने 100W सुपर चार्ज टर्बो चार्जिंग टेक्नोलॉजी को पेश करते हुए दावा किया है कि इस तकनीक के जरिए 4,000एमएएच बैटरी वाले स्मार्टफोन को सिर्फ 17 मिनट में ही फुल चार्ज किया जा सकेगा। वहीं Vivo की 120W charging technology की बात करें तो यह शाओमी से कुछ कदम आगे है और 4000एमएएच बैटरी वाले स्मार्टफोन को सिर्फ 13 मिनट में ही फुल चार्ज कर देती है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here