Xiaomi फोल्डेबल फोन Mix Fold 3 अगस्त में होगा लॉन्च, कंपनी प्रेसिडेंट ने दी जानकारी

Join Us icon
Highlights

  • डिवाइस की एंट्री घरेलू बाजार चीन में अगस्त में होगी।
  • डिवाइस Leica ब्रांडेड कैमरा के साथ लॉन्च किया जाएगा।
  • इसमें Snapdrgon 8 Gen 2 चिपसेट मिल सकता है।

भारत सहित दुनिया में फोल्डेबल फोन की रेंज में बड़ा इजाफा हो रहा है। अब तक सैमसंग, ओप्पो, टेक्नो जैसी कंपनियां अपने फोल्ड फोन बाजार में उतार चुकी हैं। इसी बीच Xiaomi ने भी अपने Xiaomi Mix Fold 3 स्मार्टफोन लॉन्च का ऐलान कर दिया है। बता दें कि डिवाइस की एंट्री घरेलू बाजार चीन में अगस्त में की जाएगी। आइए, आगे आपको इस मुड़ने वाले मोबाइल की डिटेल बताते हैं।

Mix Fold 3 से जुड़ी डिटेल

  • Xiaomi Mix Fold 3 को लेकर चीन में कंपनी प्रेसिडेंट Lu Weibing ने बताया है कि डिवाइस अगस्त के महीने में लॉन्च होगा।
  • जानकारी उन्होंने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट Weibo के जरिए दी है।
  • बताया गया है कि मिक्स फोल्ड 3 में कुछ महत्वपूर्ण अपडेट किए जाएंगे और फोन को पहले से पतला रखा जाएगा।
  • इसमें दमदार स्पेसिफिकेशन देखने को मिल सकती है।एक खास बात यह भी होगी कि डिवाइस Leica ब्रांडेड कैमरा के साथ लॉन्च किया जाएगा।

आपको याद दिला दें कि मिक्स फोल्ड 2 पिछली बार केवल चीन में लॉन्च हुआ था। जिसे भारत सहित अन्य ग्लोबल मार्केट में एंट्री नहीं मिली थी। लग रहा है कि इस बार भी कंपनी इसे चीन तक ही सीमित रख सकती है। अब देखना होगा कि फोल्डेबल फोन के बदलते विस्तार को देखते हुए क्या यह फोन ग्लोबल मार्केट में आएगा।

Xiaomi Mix Fold 3 स्पेसिफिकेशंस (लीक)

  • फोन के डिजाइन की बात करें तो इसे 11.2 एमएम पतला रखा जा सकता है। यह थिकनेस फोल्ड होने के दौरान देखने को मिल सकती है।
  • हालांकि ज्यादा स्पेसिफिकेशन का खुलासा नहीं हुआ है लेकिन बताया गया है कि यह डिवाइस Leica कैमरा लेंस के साथ आएगा। इसमें यूजर्स को 5x पेरिस्कोप जूम लेंस की पेशकश की जा सकती है।
  • फोन के प्रोसेसर की बात करें तो यह डिवाइस Snapdragon 8 Gen 2 चिपसेट से लैस होने की उम्मीद है।
  • डिवाइस में इन डिस्पले फिंगरप्रिंट सेंसर और अन्य बेसिक सुरक्षा फीचर भी मिलेंगे।
  • हालांकि बैटरी के बारे में फिलहाल जानकारी नहीं मिली है, लेकिन लीक में बताया गया है कि इसमें 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है।
  • ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो डिवाइस लेटेस्ट एंड्राइड 13 पर रन करने वाला हो सकता है।
LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here