Xiaomi Mix Fold 4 और Xiaomi Mix Flip इसी महीने होंगे लॉन्च, ब्रांड ने किया कंफर्म

Join Us icon

शाओमी के बहुचर्चित मुड़ने वाले स्मार्टफोन Xiaomi Mix Fold 4 और Xiaomi Mix Flip को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। ब्रांड ने ऐलान किया है कि यह डिवाइस इसी महीने पेश किए जाएंगे। इसे लेकर नया टीजर पोस्टर शेयर किया गया है। जिसमें फोंस के चीन में लॉन्च और अन्य डिटेल्स को बताया गया है। इसके साथ ही ब्रांड Redmi K70 Ultra भी जुलाई में ही पेश कर सकता है। जिसकी पुष्टि अभी नहीं हुई है। आइए, शाओमी मिक्स फोल्ड 4 और फ्लिप के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Xiaomi Mix Fold 4 और Xiaomi Mix Flip लॉन्च कंफर्म

  • Xiaomi Mix Fold 4 और Xiaomi Mix Flip मोबाइल्स को लेकर ब्रांड ने माइक्रो ब्लॉग्गिंग साइट वीबो पर जानकारी दी है।
  • आप नीचे टीजर में देख सकते हैं कि दोनों मोबाइल को इसी महीने यानी की जुलाई में लॉन्च करने की घोषणा हुई है।
  • ब्रांड के अनुसार नई फैक्ट्री ने आधिकारिक तौर पर बड़े पैमाने पर उत्पादन शुरू कर दिया है।
  • कंपनी ने नए प्रॉडक्ट्स बनाने के लिए अपनी नई फैक्ट्री को रिसर्च के साथ तैयार किया है। जिसमें नई स्मार्ट तकनीक के साथ डिवाइस बनाए जाएंगे।
  • नई सुविधाओं की मदद से आगामी मिक्स फोल्ड 4 और मिक्स फ्लिप फोल्डेबल स्मार्टफोंस का निर्माण होगा।

xiaomi-mix-fold-4-xiaomi-mix-flip-july-launch-teased

Xiaomi Mix Fold 4 और Xiaomi Mix Flip स्पेसिफिकेशंस (संभावित)

  • Xiaomi Mix Fold 4 और Mix Flip में परफॉरमेंस के लिए Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट लगाया जा सकता है।
  • Xiaomi Mix Flip चार स्टोरेज विकल्पों में पेश हो सकता है। जिसमें 12GB रैम +256GB, 12GB+512GB, 16GB+512GB और 16GB+1TB इंटरनल स्टोरेज मिल सकता है।
  • Mix Flip में 4 इंच का आउटर डिस्प्ले मिलने की बात सामने आई है। जबकि इनर स्क्रीन साइज का पता नहीं चला है।
  • Xiaomi Mix Flip में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी और 60 मेगापिक्सल का 2x टेलीफोटो डुअल कैमरा सेटअप मिलने की उम्मीद है।
  • चार्जिंग के मामले में Xiaomi Mix Flip 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाला हो सकता है।
  • Xiaomi Mix Fold 4 की बात करें तो इसमें OIS सपोर्ट वाला 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड लेंस, 2x ऑप्टिकल जूम वाला 60 मेगापिक्सल का टेलीफ़ोटो कैमरा और 5x ऑप्टिकल जूम वाला 10 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिल सकता है।
  • शाओमी मिक्स फोल्ड 4 की बैटरी का साइज 5,000mAh हो सकता है। इसमें 67W फास्ट चार्जिंग और वायरलेस चार्जिंग भी दी जा सकती है।



See All Competitors

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here