
Xiaomi ने आज अपना दमदार टैबलेट Xiaomi Pad 6 भारत में पेश कर दिया है। यह टैब अप्रैल के महीने चीन में लॉन्च हो चुका है। इसमें यूजर्स को 144hz रिफ्रेश रेट वाला 11 इंच डिस्प्ले, 8GB रैम, 8840mAh बैटरी, 13 मेगापिक्सल कैमरा जैसे कई फीचर्स मिल रहे हैं। आप पोस्ट में डिवाइस की भारतीय कीमत और स्पेसिफिकेशंस देख सकते हैं।
Xiaomi Pad 6 की कीमत और उपलब्धता
- कंपनी ने नए टैब को दो स्टोरेज ऑप्शन में बाजार में उतारा है। जिसमें 6GB रैम + 128GB ऑप्शन की कीमत 26,999 रुपये है। जबकि टॉप मॉडल यानी कि 8GB रैम +256GB स्टोरेज 28,999 रुपये का है। टैब की सेल mi.com, अमेज़न और रिटेल स्टोर्स पर 21 अप्रैल से शुरू होगी। कंपनी आईसीआईसीआई बैंक कार्ड यूजर्स को 3,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट भी दे रही है।
- अगर आप टेबलेट को यूज करने के लिए Xiaomi स्मार्ट पेन सेकंड जेन खरीदना चाहते हैं तो इसकी कीमत 5,999 रुपये है। यह भी 21 जून से सेल के लिए उपलब्ध होगा। इसके अलावा टैब का स्मार्ट कवर 1,499 रुपये का है, जिसमें मैग्नेटिक तकनीक और प्रोटेक्टिव केस है।

Xiaomi Pad 6 के स्पेसिफिकेशंस
- डिस्प्ले: कंपनी ने टैबलेट में 11 इंच का 2.8K LCD डिस्प्ले दिया है। जिसपर आपको कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 का प्रोटेक्शन मिलेगा। साथ ही इसका रिफ्रेश रेट 144Hz का है। इसमें HDR10+ और डॉल्बी विजन का सपोर्ट भी है।
- प्रोसेसर: नए टैबलेट Xiaomi Pad 6 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 870 प्रोसेसर और Adreno 650 GPU मौजूद है।
- स्टोरेज: Xiaomi Pad 6 में 6GB LPDDR5 रैम+128GB UFS 3.1 स्टोरेज और 8GB LPDDR5 रैम + 128GB UFS 3.1 मॉडल आते हैं।
- बैटरी: डिवाइस में दमदार 8840mAh बैटरी और 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है।
- कैमरा: कैमरा की बात करें तो इस टैबलेट में 13 मेगापिक्सल का मेन और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।
- OS: यह टैबलेट एंड्रॉइड 13 आधारित MIUI 14 पर पर रन करता है।
- कनेक्टिविटी: डिवाइस में ब्लूटूथ 5.2, Wi-Fi 6 802.11 और USB Type-C USB3.2 Gen1 की सुविधा मिल रही है।












