4 नवंबर को लॉन्च होगा शाओमी रेडमी 4, जानें कैसा होगा यह डिवाइस

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2016/10/Redmi-4-TENAA.jpg

अभी हाल में ही शाओमी ने डुअल कर्व डिसप्ले वाले मी नोट 2 स्मार्टफोन को पेश किया था। इसके बाद से ही शाओमी के एक और फोन रेडमी 4 की चर्चा जोरो पर थी। इस फोन से जुड़ी अब तक कई जानकारियां सामने आईं। वहीं आज यह खबर दी गई है कि शाओमी का यह फोन 4 नवंबर को लॉन्च किया जाएगा। इसे लेकर कंपनी ने एक टीजर जारी किया है। इसके माध्यम से आप स्पष्ट रूप से समझ सकते हैं कि शाओमी रेडमी 4 को 4 नवंबर को लॉन्च किया जाएगा। हालांकि भारत में इस फोन के लिए लोगों को शायद थोड़ा इंतजार करना पड़े। क्योंकि फिलहाल कंपनी रेडमी 4 के लिए चीन में इवेंट कर रही है।

जहां तक फोन के स्पेसि​फिकेशन की बात है तो कंपनी ने इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। परंतु कुछ दिन पहले इस फोन से जुड़ी कई लीक आए थे जिसमें स्पेसिफिकेशन और फीचर्स का खुलासा किया गया था। इस फोन को चीनी सर्टिफिकेशन साइट टेना पर देखा गया था। फोन को फुल मैटल बॉडी के साथ पेश किया जा सकता है। वहीं पिछले पैनल में ही फिंगरप्रिंट सेंसर देखने को मिल सकता है।

टेना पर शाओमी रेडमी नोट 4 का मॉडल नंबर 2016090 दिया गया था। इसके साथ ही लिस्ट किए गए फोन में 4.96-इंच की स्क्रीन दी गई थी और यह क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625 चिपसेट पर आधारित था। प्राप्त सूचना के अनुसार इस फोन में 1.4गीगाहट्र्ज का आॅक्टाकोर सीपीयू देखने को मिलेगा। इसके साथ ही 506जीपीयू उपलब्ध हो सकता है।

इसे कहते हैं स्मार्ट गर्लफ्रेंड: 20 ब्वॉयफ्रेंड से मिले 20 आईफोन, बेचकर खरीदा घर

फोन मेंं आपको 2जीबी रैम और 32जीबी की इंटरनल मैमोरी होने की उम्मीद है। इसके साथ ही फोन की मैमोरी 128जीबी तक एक्सपेंड की जा सकती है। फोटोग्राफी के लिए शाओमी रेडमी 4 में 13-मेगापिक्स्ल का मेन कैमरा और 5-मेगापिक्स्ल का सेल्फी कैमरा होने की उम्मीद है। इसके साथ ही 4,000 एमएएच की बैटरी देखी जा सकती है।

शाओमी मी नोट 2 लॉन्च, 6जीबी रैम और 128जीबी मैमोरी के साथ ताकवर कैमरा

वहीं कुछ लीक में यह भी दावा किया गया है कि कंपनी शाओमी रेडमी 4 के साथ ही रेडमी 4एस स्मार्टफोन को पेश कर सकती है। हालांकि दोनों फोन के स्पेसि​​फिकेशन समान होंगे लेकिन रेडमी 4ए की इंटरनल मैमोरी थोड़ी कम हो सकती है। इसमें आपको 2जीबी रैम के साथ 16जीबी की इंटरनल मैमोरी देखने को मिल सकती है।