Xiaomi ला रही है एक और सस्ता स्मार्टफोन Redmi Note 11 JE, लॉन्च से पहले ही स्पेसिफिकेशन्स हुई लीक

Join Us icon

Xiaomi ने अगस्त 2021 में टेक मंच पर अपना कम कीमत वाला स्मार्टफोन Redmi Note 10 JE लॉन्च किया था जो 4GB RAM, 48MP Camera और 4,800mAh Battery के साथ बाजार में आया था। वहीं अब खबर आ रही है कि कंपनी इस फोन के अपग्रेडेड वर्ज़न पर काम शुरू कर चुकी है और यह नया रेडमी फोन Redmi Note 11 JE नाम के साथ बेहद जल्द लॉन्च किया जाएगा। ताजा लीक में इस फोन की कई अहम स्पेसिफिकेशन्स पर से पर्दा उठ गया है।

Redmi Note 11 JE की स्पेसिफिकेशन्स

सामने आए लीक के अनुसार यह नया रेडमी नोट 11 जेई स्मार्टफोन 6.6 इंच की लार्ज फुलएचडी+ डिसप्ले पर लॉन्च किया जाएगा जो 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करेगी। बताया जा रहा है कि इस फोन में नैरो बेजल्स वाली पंच-होल डिसप्ले दी जाएगी तथा इस नए रेडमी फोन की थिकनेस 8.75एमएम और वज़न 195 ग्राम होगा। लीक के अनुसार यह फोन आईपी68 रेटिड होगा जो इसे धूल व पानी से सुरक्षित रखेगा। यह भी पढ़ें : Xiaomi 11 Lite NE 5G, Mi 11X, और Mi 11X Pro स्मार्टफोन पर मिल रहा 8,500 रुपये तक का डिस्काउंट, जानें क्या है ऑफर

Redmi Note 11 JE को कंपनी की ओर से एंडरॉयड 11 ओएस पर लॉन्च किया जाएगा जो लेटेस्ट मीयूआई 13 के साथ मिलकर काम करेगा। वहीं प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 480 चिपसेट देखने को मिल सकता है। लीक के मुताबिक यह आगामी रेडमी फोन 4 जीबी रैम या फिर 6 जीबी रैम मैमोरी के साथ बाजार में उतारा जाएगा जिसमें 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज देखने को मिल सकती है।

Xiaomi Redmi Note 11 JE Specs Price leak

फोटोग्राफी के लिए इस रेडमी फोन में कितने रियर कैमरा सेंसर्स दिए जाएंगे यह बात तो अभी कंफर्म नहीं हो पाई है लेकिन लीक की मानें तो Redmi Note 11 JE के रियर कैमरा सेटअप में प्राइमरी सेंसर 50 मेगापिक्सल का दिया जाएगा। बताया जा रहा है कि यह कैमरा सेंसर सैमसंग जेएन1 लेंस होगा। वहीं पावर बैकअप के लिए रेडमी नोट 11 जेई में 5,000एमएएच की बैटरी दिए जाने की बात लीक में सामने आई है जो फास्ट चार्जिंग तकनीक भी सपोर्ट करेगी।

Xiaomi 11i और Xiaomi 11i HyperCharge की कीमत

शाओमी ने इसी सप्ताह भारतीय बाजार में अपने दो नए स्मार्टफोन मॉडल लॉन्च किए हैं। इनमें से Xiaomi 11i 5G के 6GB RAM + 128GB storage वेरिएंट को 24,999 रुपये तथा 8GB RAM + 128GB storage वेरिएंट को 26,999 रुपये में की कीमत पर बाजार में उतारा गया है। इसी तरह Xiaomi 11i HyperCharge 5G स्मार्टफोन का 6GB RAM + 128GB storage वेरिएंट 26,999 रुपये तथा 8GB RAM + 128GB storage वेरिएंट 28,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च हुआ है। इन दोनों शाओमी फोंस की स्पेसिफिकेशन्स जानने के लिए (यहां क्लिक करें)

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here