
Xiaomi ने आज भारत के 5जी बाजार में अपना दमदार दांव खेला है। कंपनी की ओर से इंडिया में Redmi Note 11T 5G Phone लॉन्च किया गया है। कंपनी ने कुछ समय पहले ही चीन में ‘रेडमी नोट 11’ सीरीज़ से पर्दा उठाया था जहां Redmi Note 11, Redmi Note 11 Pro और Redmi Note 11 Pro Plus लॉन्च हुए थे। वहीं अब इन्हीं में से एक फोन को भारतीय यूजर्स के अनुसार बनाते हुए शाओमी ने रेडमी नोट 11टी 5जी फोन को इंडियन मार्केट में उतारा है। फोन के फीचर्स, स्पेसिफिकेशन्स तथा कीमत व सेल से जुड़ी सभी डिटेल्स आगे दी गई हैं।
Redmi Note 11T 5G की कीमत
शाओमी ने अपने नए रेडमी फोन को इंडिया में तीन वेरिएंट्स में लॉन्च किया है। फोन के बेस वेरिएंट जहां 6 जीबी रैम के साथ 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है वहीं दूसरे वेरिएंट में 6 जीबी रैम के साथ ही 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। इसी तरह रेडमी नोट 11टी 5जी फोन का सबसे बड़ा वेरिएंट 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। यह फोन Stardust White, Aquamarine Blue और Matte Black कलर में खरीदा जा सकेगा।
कीमत की बात करें तो Redmi Note 11T 5G फोन के 6GB RAM + 64GB Storage वेरिएंट को 16,999 रुपये की कीमत पर बाजार में उतारा गया है। इसी तरह फोन के 6GB RAM + 128GB Storage वेरिएंट को 17,999 रुपये तथा 8GB RAM + 128GB Storage वेरिएंट को 19,999 रुपये की कीमत पर इंडिया में लॉन्च किया गया है। यह शाओमी फोन 7 दिसंबर से कंपनी स्टोर के साथ ही अमेज़न पर बिक्री के लिए उपलब्ध हो जाएगा। शुरूआती सेल में कंपनी इस फोन पर 1,000 रुपये का डिस्काउंट भी दे रही है।
Redmi Note 11T 5G की स्पेसिफिकेशन्स
शाओमी रेडमी नोट 11टी 5जी फोन कंपनी की ओर से Evol डिजाईन पर पेश किया गया है जो 6.6 इंच की पंच-होल डिसप्ले सपोर्ट करता है। फोन की स्क्रीन 90हर्ट्ज़ अटेप्टिव रिफ्रेश रेट तथा 240हर्ट्ज़ टच सेंपलिंग रेट के साथ काम करती है। इस फोन की स्क्रीन DCI-P3, सनलाईट डिसप्ले और रीडिंग मोड जैसे फीचर्स से लैस है जो गेमिंग व ग्राफिक्स का पूरा मज़ा देते हैं। यह भी पढ़ें : गैरकानूनी ढंग से भारत आ रहे थे iPhone 13 मॉडल, छापेमारी में 42.86 करोड़ रुपये के 3646 Apple मोबाइल हुए जब्त!
Redmi Note 11T 5G को एंडरॉयड 11 ओएस पर लॉन्च किया गया है जो मीयूआई 12.5 के साथ मिलकर काम करता है। वहीं प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में 2.0गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाला आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन पर बना मीडियाटेक डिमेनसिटी 810 चिपसेट दिया गया है। यह रेडमी फोन रैम बूस्टर टेक्नोलॉजी के साथ आता है जिसे फोन में 3जीबी अतिरिक्त वर्चुअल रैम का इस्तेमाल किया जा सकता है। ग्राफिक्स के लिए फोन में माली जी57 जीपीयू मौजूद है।
फोटोग्राफी के लिए रेडमी नोट 11टी 5जी फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश लैस 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर दिया गया है जिसके साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस मौजूद है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह मोबाइल फोन 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। पावर बैकअप के लिए इस फोन में 5,000एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है जो 33वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक सपोर्ट करती है।




















