
शाओमी ने हाल ही में भारत में अपनी रेडमी सीरीज़ का विस्तार करते हुए दो नए स्मार्टफोन रेडमी नोट 5 और रेडमी नोट 5प्रो लॉन्च किए है। साल 2017 में रेडमी नोट 4 न सिर्फ शाओमी बलकि देश का सबसे ज्यादा बिकने वाला स्मार्टफोन बना था। रेडमी नोट 5 के लॉन्च के बाद उम्मीद की जा रही थी कि अब यह फोन की नए रिकॉर्ड शाओमी के नाम करेगा। और जैसा सोचा था, वैसा ही हुआ। आज रेडमी नोट 5 व रेडमी नोट 5 प्रो की पहली फ्लैश सेल हुई और अपनी पहली सेल में से दोनों स्मार्टफोन सिर्फ 3 मिनट में ही सोल्ड आउट हो गए।
शाओमी इंडिया हेड मनु कुमार जैन ने अपने आॅफिशियल ट्वीटर हैंडल से यह जानकारी दी है। मनु जैन ने बताया है कि रेडमी नोट 5 और रेडमी नोट 5 प्रो की आज पहली सेल में, सेल शुरू होने के 3 मिनट में ही पूरा स्टॉक खत्म हो गया। मनु ने बताया कि इन 3 मिनट में दोनों स्मार्टफोन को मिलाकर 3 लाख से भी ज्यादा हैंडसेट बिके हैं।
#RedmiNote5 & #RedmiNote5Pro: we sold 3L+ units in <3 mins. This means 1L+ phones/min! ?
After the amazing success of Redmi Note 4, we had put in a lot of effort to increase supply of Redmi Note 5. This was the biggest ever sale in India!
Gear up for the next sale on 28th Feb! pic.twitter.com/qbOWYxClFZ
— Manu Kumar Jain (@manukumarjain) February 22, 2018
अर्थात् 3 मिनट चली इस सेल में 1 मिनट में 1 लाख से भी ज्यादा फोन बेचे गए हैं। शाओमी रेडमी नोट 5 और रेडमी नोट 5 प्रो की यह सेल मी डॉट कॉम के साथ ही शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर हुई थी। और सेल शुरू होने के 3 मिनट बाद ही दोनों वेबसाइट्स पर सोल्ड आउट का बोर्ड टंग गया। लगे हाथ आपको यह भी बता दें कि आज की सेल में शाओमी का स्मार्ट मी एलईडी टीवी 4 भी 10 सेंकेड से भी कम समय में स्टॉक आउट हो गया।
रेडमी नोट 4 की सफलता को देखते हुए यह माना जा रहा था कि रेडमी नोट 5 भी ऐसा ही कारनाम करेगा और हुआ भी ऐसा ही। बहरहाल अब देखना यह है कि आने वाले समय में शाओमी के ये शानदार डिवाईस कंपनी को किस मुकाम पर पहॅुंचाते हैं। गौरतलब है कि रेडमी नोट 5 और रेडमी नोट 5 प्रो की अगली सेल 28 फरवरी यानि बुधवार के दिन होगी।





















