
Zee5 पर इस समय शानदार मूवीज और शोज की एक लंबी लिस्ट मौजूद है। लेकिन, महंगे सब्सक्रिप्शन के कारण अगर आप भी अब तक (Zee5 Premium Subscription) का सब्सक्रिप्शन नहीं ले पाए हैं तो हम आपको जानकारी देने वाले हैं कि Zee5 Offer की, जिसके चलते आप पूरे 50 फीसदी तक की बचत कर सकते हैं। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि कंपनी अभी जी5 प्रीमियम को आधे रेट में ऑफर कर रही है, आइए आपको बताते हैं कितने में मिलेगा आपको वार्षिक प्लान और एक ही समय में कितने स्क्रीन पर देख सकते हैं कंटेंट।
ZEE5 premium subscription plans
ZEE5 मोबाइल ऐप के साथ वेब, एंडरॉयड, आईओएस और स्मार्ट टीवी पर उपलब्ध है। आप प्लेटफॉर्म पर कुछ कंटेंट को मुफ्त में स्ट्रीम कर सकते हैं। इसके अलावा ZEE5 प्रीमियम सदस्यता को कंपनी ने दो श्रेणियों में बांटा है: ‘क्लब’ और ‘ऑल एक्सेस’ दोनों ही कीमत, वैधता व लाभ के मामले में अलग-अलग हैं। इसे भी पढ़ें: ZEE5 subscription plans: बेस्ट ऑफर और बेनिफिट्स के बारे में जानें सबकुछ
ZEE5 All Access plan: कीमत और बेनिफिट्स
जी5 प्रीमियम के सालाना सब्सक्रिप्शन की कीमत 999 रुपए है लेकिन अभी इस प्लान को कंपनी 50 प्रतिशत की भारी छूट यानी आधी कीमत में ऑफर कर रही है। जो भी इच्छुक ग्राहक इस प्लान को लेना चाहते हैं उन्हें यह प्लान केवल 499 रुपये में मिल जाएगा। इसके लिए किसी प्रकार का कोई कोड की जरूरत नहीं होगी। इसके अलावा 3 महीने वाले सब्सक्रिप्शन प्लान के लिए 299 रुपए चुकाने होंगे और इस प्लान के साथ एक ही समय में 2 स्क्रीन पर कंटेंट देखने का लुत्फ उठाया जा सकता है।
Zee5 पर मिलता है फ्री कंटेंट
ZEE5 एक ऐसी घरेलू वीडियो स्ट्रीमिंग सर्विस है जो दिन-प्रतिदिन अपनी कंटेंट लाइब्रेरी को मजबूत करने के साथ ही यूजर्स के अनुभव को बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठा रही है। इतना ही नहीं इस प्लेटफॉर्म पर यूजर्स को बांधे रखने के लिए 12 भाषाओं में कंटेंट के साथ लाइव टीवी की सुविधा भी दी जाती है। इस प्लेटफॉर्म पर फ्री में कई फिल्में भी देखी जा सकती हैं। इसे भी पढ़ें: Netflix लाया कमाल का फीचर, अब बार-बार नहीं करना पड़ेगा रिचार्ज
गौरतलब है कि कंपनी के अनुसार यह ऑफर एक लिमिटेड पीरियड ऑफर है जो कभी भी खत्म हो सकता है तो इससे पहले यह Zee5 Offer खत्म हो आज ही आप इसका फायदा उठा सकते हैं।




















