
OTT प्लेटफॉर्म की लिस्ट में शामिल ZEE5 एक ऐसी घरेलू वीडियो स्ट्रीमिंग सर्विस है जो दिन-प्रतिदिन अपनी कंटेंट लाइब्रेरी को मजबूत करने के साथ ही यूजर्स के अनुभव को बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठा रही है। इतना ही नहीं इस प्लेटफॉर्म पर यूजर्स को बांधे रखने के लिए 12 भाषाओं में कंटेंट के साथ लाइव टीवी की सुविधा भी दी जाती है। इस प्लेटफॉर्म पर फ्री में कई फिल्में भी देखी जा सकती हैं। लेकिन, प्रीमियम कंटेंट को देखने के लिए आपको ZEE5 का सब्सक्रिप्शन प्लान लेना जरूरी है। अगर आप भी जी5 के प्लान्स को लेकर दुविधा में हैं तो आज हम आपको इस ओटीटी प्लेटफॉर्म के सभी प्लान्स के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।
ZEE5 premium subscription plans
ZEE5 मोबाइल ऐप के साथ वेब, एंडरॉयड, आईओएस और स्मार्ट टीवी पर उपलब्ध है। आप प्लेटफॉर्म पर कुछ कंटेंट को मुफ्त में स्ट्रीम कर सकते हैं। इसके अलावा ZEE5 प्रीमियम सदस्यता को कंपनी ने दो श्रेणियों में बांटा है: ‘क्लब’ और ‘ऑल एक्सेस’ दोनों ही कीमत, वैधता व लाभ के मामले में अलग-अलग हैं। इसे भी पढ़ें: बिना सब्सक्रिप्शन फ्री में देखें Netflix, जानें कैसे उठाएं फायदा

ZEE5 Club plan की कीमत और बेनिफिट्स
ZEE5 ’क्लब’ की सदस्यता में Zindagi TV Show, Kids, Live TV के टेलीकास्ट होने से पहले नए टीवी शो का एक्सेस एक वर्ष के लिए मिलती है। इसके अलावा ZEE5 पर इस प्लान में ALT बालाजी शो और फिल्मों भी देख सकते हैं। इस सब्सक्रिप्शन की कीमत 365 रुपये है। यह प्लान एक समय में पांच डिवाइसों पर स्ट्रीमिंग का एक्सेस देता है। इतना ही नहीं ऑफलाइन कंटेंट देखने के लिए इस प्लान में आप कंटेंट को डाउनलोड भी कर सकते हैं।
ZEE5 All Access plan: कीमत और बेनिफिट्स
ZEE5’s ‘All Access’ membership, से साफ है कि इस प्लान में ZEE5 के ओरिजनल और एक्सक्लूसिव कंटेंट का एक्सेस मिलता है। इसमें आप अपनी जरुरत के हिसाब से एक महीना/3 महीना/ 6 महीना और एक साल वाले प्लान को चुन सकते हैं। इन प्लान की कीमत 99 रुपए से शुरू होती है और 999 रुपए तक जाती है। एक प्लान को लेने पर एक समय पर यह पांच स्क्रीन पर सपोर्ट करता है। इसे भी पढ़ें: Netflix-Amazon से लेकर फेसबुक-ट्विटर के लिए बना सख्त कानून, जानें आप पर क्या होग असर
यहां देखें ZEE5 सब्सक्रिप्शन फुल लिस्ट
| ZEE5 PREMIUM PLANS | PLANS/ VALIDITY | FEATURES |
| ZEE5 Club plan | Rs 365/ year | Partial access to ZEE5 and AltBalaji’s content |
| ZEE5 All Access plan | Rs 99/ month | All Access to ZEE5 and AltBalaji’c content |
| ZEE5 All Access plan | Rs 299/ 3 months | All Access to ZEE5 and AltBalaji’c content |
| ZEE5 All Access plan | Rs 599/ 6 months | All Access to ZEE5 and AltBalaji’c content |
| ZEE5 All Access plan | Rs 999/ year | All Access to ZEE5 and AltBalaji’c content |
इसके अलावा ZEE5 प्रीमियम सब्सक्रिप्शन प्लान का एक्सेस Airtel और Vodafone idea यूजर्स के लिए कुछ प्लान के साथ बिल्कुल निःशुल्क है। इन प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉल, डाटा और एसएमएस जैसे लाभ भी मिलते हैं। हम अपने नेक्स्ट आर्टिकल में इस बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।



















