
फेसबुक द्वारा चलाई जा रही इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप आज भारत का लगभग हरेक यूजर यूज़ कर रहा है। रिलायंस जियो के सस्ते डाटा प्लान कहें या देश में मिलने वाले सस्ते 4जी स्मार्टफोन, इनकी वजह से व्हाट्सऐप ने देश में अच्छी खासी प्रसिद्धि पा ली है। पिछले दिनों जहां चीन से खबर आई थी कि वहीं इस ऐप को बैन कर दिया गया है, वहीं व्हाट्सऐप की ओर से कुछ आॅफिशियल आकड़ें शेयर किए गए हैं जो आपको चौंका देंगे।
1.
आज हर रोज़ अर्थात् एक दिन में 1 बिलियन यानि 100 करोड़ लोग व्हाट्सऐप यूज़ करते हैं। जब्कि ठीक एक साल पहले हर महीने व्हाट्सऐप के 1 बिलियन एक्टिव यूजर आंके गए थे।
आप नहीं हैं जियो के प्राइम मेंबर तो नहीं मिलेगा कोई प्लान
2.
हर महीने व्हाट्सऐप पर एक्टिव रहने वाले यूजर्स की संख्या 1.3 बिलियन यानि 130 करोड़ है।
3.
व्हाट्सऐप पर हर दिन पूरे विश्वभर में 55 बिलियन यानि 5 हजार 500 करोड़ मैसेज भेजे और रिसीव किए जाते हैं।
4.
इन मैसेज में हर दिन 4.5 बिलियन अर्थात 450 करोड़ सिर्फ फोटोज़ शेयर होती है।
5.
हर दिन व्हाट्सऐप पर वीडियो शेयर करने वाले लोगों की गिनती भी 100 करोड़ है।
नोकिया 3310 का 3जी वेरिएंट होगा लॉन्च, जानकारी आई सामनें
6.
हर देश के लोगों तक अपनी पहॅुंच सुलभ करने के लिए व्हाट्सऐप आज 60 भाषाओं में अपनी सर्विस दे रही है।



















