1.86 लाख का सैमसंग मोबाइल मंगाया था ऑनलाइन, बॉक्स के अंदर निकली टाइल! प्रेमानंद के साथ हुआ फ्रॉड, देखें वीडियो

Join Us icon

1.86 लाख का मोबाइल खरीदें और बॉक्स में फोन की जगह पत्थर निकल आए! सुनने में भी भयंकर लग रहा है ना? हम तो यही चाहेंगे कि 91मोबाइल्स के किसी भी पाठक के साथ ऐसा ना हो। लेकिन बेंगलुरु का एक इंजीनियर ऐसे ही स्कैम का शिकार हो गया है। 43 वर्षीय शख्स प्रेमानंद ने शॉपिंग साइट Amazon से ऑनलाइन Sansung Galaxy Z Fold 7 मंगवाया था। लेकिन फोन के बॉक्स में डिवाइस की जगह टाइल पत्थर मिला। यह पूरा वाकया आप आगे दी गई वीडियो में देख सकते हैं।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बेंगलुरु के येलचनाहल्ली इलाके में रहने वाले Premanand नाम के शख्स ने अपने लिए सैमसंग गैलेक्सी ज़ेड फोल्ड 7 खरीदा था। यह 43 वर्षीय व्यक्ति पेशे से इंजीनियर है जिसने फोन को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म अमेजन से ऑर्डर किया था। इस फोन की कीमत 1,86,000 रुपये बताई गई है।

रिपोर्ट के मुताबिक प्रेमानंद ने Galaxy Z Fold 7 स्मार्टफोन 14 अक्टूबर को ऑर्डर किया था। फोन खरीदने के लिए इस शख्स से अपने क्रेडिट कार्ड से ऑनलाइन पेमेंट कर दी थी। पूरी पेमेंट होने के बाद ऑर्डर कंफर्मेशन का मैसेज आ गया और साथ ही अमेजन द्वारा ऑर्डर ट्रैकिंग की डिटेल्स भी प्रेमानंद के साथ शेयर कर दी गई थी।

ऑर्डर प्लेस्ड होने के बाद 19 अक्टूबर को अमेजन द्वारा सामान की डिलीवरी कर दी गई। फोन मिलने की खुशी चरम पर थी। प्रेमानंद ने फोन अनबाक्सिंग वीडियो बनाने की सोची और फोन बॉक्स खोलते वक्त वीडियो रिकॉर्ड करने लगा। बॉक्स पूरी तरह से सील पैक था और उसपर हर तरह की टेप व टैग लगे हुए थे।

लेकिन जैसे ही प्रेमानंद ने फोन बॉक्स खोला तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। मोबाइल के बॉक्स में फोन था ही नहीं! डिब्बे में Galaxy Z Fold 7 जगह एक पत्थर वाली टाइल पड़ी हुई थी। 1.86 लाख रुपये का फोन मंगाया था लेकिन बॉक्स में पत्थर का टुकड़ा निकला। यह ऑनलाइन फ्रॉड प्रेमानंद को लाखों की चपत लगा गया।

गनिमत रही कि प्रेमानंद फोन अनबाक्सिंग की ​वीडियो बना रहा था। और यही वीडियो इस शख्स के लिए ​सबूत का काम कर गई। ठगी का शिकार हुए इंजीनियर ने सबसे पहले NCRP यानी नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई और फिर स्थानिय पुलिस स्टेशन में भी कंप्लेंट लिखाई।

खबर के मुताबिक पुलिस द्वारा BNS Section 318(4) (cheating), 319 (cheating by personation) और आईटी एक्ट के तहत Section 66D (cheating by personation by using computer resource) लगाते हुए एफआईआर दर्ज की जा चुकी है। मामले की तहकीकात जारी है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here