
भारत सरकार के अधीन काम करने वाली टेलीकॉम कंपनी Bharat Sanchar Nigam Limited यानी BSNL 10,000 Mobile towers बेचने की प्लानिंग कर रही है। ये मोबाइल टॉवर देश मे काम कर रही है प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों को बेचे जाएंगे जिनमें अंबानी की Reliance Jio सहित Airtel और Vi के नाम भी शामिल होंगे। बीएसएनएल मोबाइल टॉवर national monetisation pipeline (NMP) के तहत बेचने की योजना है जिससे सरकार को तकरीबन 4,000 करोड़ की कमाई होने के आसार हैं।
ईटी की रिपोर्ट के अनुसार भारत संचार निगम लिमिटेड के मोबाइल टॉवर सरकार द्वारा बेचे जाने की योजना बनाई जा रही है। ये मोबाइल टॉवर देश में मोनेटाइजेशन के तहत प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों को बेचे जाएंगे और इससे गवर्नमेंट को 4 हजार करोड़ का राजस्व प्राप्त होगा। रिपोर्ट के अनुसार इस नीलामी के लिए KPMG को बतौर फाइनेंशियल एडवाइजर रख लिया गया है।
बिकेंगे BSNL Tower
देशी की एकलौती टेलीकॉम कंपनी है जो पूरे राष्ट्र में सक्रिय है। बीएसएनएल के पास इस वक्त तकरीबन 68,000 टेलीकॉम टॉवर बता जा रहे हैं तथा इस गिनती में सर्किल में आने वाले दिल्ली व मुबंई के टॉवरों को नहीं गिना गया है। नेशनल मोनेटाइजेशन स्कीम के अंतर्गत फाइनेंशियल ईयर 2025 तक बीएसएनएल के 13,567 टेलीकॉम टॉवरों को बेचा जाएगा। इसी तरह दिल्ली व मुंबई में मौजूद 1350 एमटीएनएल टॉवर भी स्कीम के तहत बेचे जाएंगे।













