इंडिया का पहला 10001mAh battery वाला फोन हो रहा है लॉन्च, जानें कैसे देखें अपने मोबाइल पर लाइव

Join Us icon

इं​डिया का सबसे बड़ी बैटरी वाला फोन लॉन्च होने जा रहा है। यह कमाल रियलमी कंपनी कर रही है जो 10,001mAh Battery वाला फोन लेकर आ रही है। 29 जनवरी को realme P4 Power इंडिया में लॉन्च होगा जो इस तगड़ी बैटरी के साथ एंट्री लेगा। बड़ी बैटरी वाले स्मार्टफोंस का ट्रेंड चल तो रहा है लेकिन 10000एमएएच तक की बैटरी लेना इस चलन को चार कदम आगे ले जाएगा। अगर आप भी रियलमी पी4 पावर इंडिया लॉन्च लाइव देखना चाहते हैं तो इसका तरीका आगे बताया गया है।

रियलमी पी4 पावर 29 जनवरी की दोपहर 12 बजे भारतीय बाजार में उतारा जाएगा। कंपनी वचुर्अल ईवेंट के जरिये इस मोबाइल से पर्दा उठाएगी और स्मार्टफोन की कीमत, सेल डेट व स्पेसिफिकेशन्स की आधिकारिक जानकारी देगी। रियलमी इंडिया वेबसाइट सहित ब्रांड के सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आप इस फोन लॉन्च को लाइव देख सकते हैं। वहीं नीचे दी गई विंडो लिंक पर क्लिक करके भी आप realme P4 Power इंडिया लॉन्च अपने मोबाइल पर ही लाइव स्ट्रीम कर सकेंगे।

रियलमी पी4 पावर के प्राइस पर से पर्दा उठने से पहले ही इसकी कीमत इंटरनेट पर लीक हो चुकी है। इस फोन के 12GB RAM + 256GB Storage वेरिएंट का रिटेल बॉक्स सामने आ चुका है जिसपर 37,999 एमआरपी लिखा गया है। यानी इसे 35 हजार रुपये तक के रेट पर सेल के लिए उपलब्ध कराया जा सकता है। वहीं मोबाइल की शुरुआती कीमत 30 हजार रुपये के आस पास रखी जा सकती है। कंपनी खुलासा कर चुकी है कि रियलमी पी4 पावर TransOrange, TransSilver और TransBlue कलर में बिकेगा।

फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इस फोन की बैटरी ही मोबाइल की सबसे बड़ी यूएसपी होगी। रियलमी पी4 पावर को दुनिया का पहला स्मार्टफोन बताया गया है जो 10,000mAh+ battery के साथ मिलिट्री ग्रेड शॉक टेस्ट पास कर चुका है। यह मोबाइल 8 साल की स्टैंडर्ड बैटरी हेल्थ के साथ लाया जा रहा है जिसे TÜV Rheinland से 5-स्टार सर्टिफिकेशन प्राप्त हो चुका है।

10000एमएएच से बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 80W फास्ट चार्जिंग तकनीक दी जाएगी। वहीं साथ ही यह मोबाइल reverse charging टेक्नोलॉजी भी सपोर्ट करेगा। कंपनी खुद ही बता चुकी है कि realme P4 Power को भारतीय बाजार में 3 साल की एंड्रॉयड ओएस अपडेट और 4 साल की सिक्योरिटी अपडेट के साथ लाया जाएगा।

रियलमी पी4 पावर 5जी फोन को MediaTek Dimensity 7400 Ultra प्रोसेसर पर लॉन्च किया जाएगा जो 2.6GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। दिसंबर महीने में लॉन्च हुए इसी सीरीज के realme P4x 5G फोन में भी यही मीडियाटेक चिपसेट दिया गया था। रियलमी ने बताया है कि पी4 पावर Hyper Vision⁺ AI Chip से लैस होगा।

realme P4 Power 5G फोन को ⁠6.78-इंच स्क्रीन पर लॉन्च किया जा सकता है। यह AMOLED पैनल पर बनी 4D curve+ डिस्प्ले बताई जा रहा है जिसपर 144हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट का सपोर्ट दिया जा सकता है। लीक में बताया गया है कि इस फोन को कंपनी IP68 + IP69 रेटिंग के साथ लेकर आएगी जो इसे धूल व पानी से सुरक्षित रखने में मदद करेगा।

रियलमी पी4 पावर में फोटोग्राफी के लिए डुअल रियर कैमरा सेटअप पर लॉन्च किया जाएगा। लीक की मानें तो इसमें एलइडी फ्लैश से लैस 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर मौजूद रहेगा जिसके साथ 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस भी मिलेगा। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस अपकमिंग रियलमी 5जी फोन को 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सेंसर से लैस कर बाजार में उतारा जा सकता है। बहरहाल मोबाइल की फुल और कंफर्म डिटेल्स के फोन लॉन्च का इंतजार करना होगा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here