10100mAh बैटरी, 12 इंच स्क्रीन और 8GB RAM के साथ HONOR का टैबलेट हुआ ग्लोबल लॉन्च

ऑनर ने अपने नए टैबलेट HONOR Pad 10 से ग्लोबल मार्केट में पर्दा हटा दिया है। यह डिवाइस पिछले साल आए HONOR Pad 9 का अपग्रेडेड वर्ज़न है, जिसमें बड़ी स्क्रीन, बेहतर प्रोसेसर और लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम जैसी खूबियां दी गई हैं। ब्रांड ने इस टैबलेट को स्लिम डिजाइन और प्रीमियम फीचर्स के साथ उतारा है, जो मल्टीमीडिया और प्रोडक्टिविटी दोनों ही कामों के लिए एक शानदार विकल्प बन सकता है।
HONOR Pad 10 स्पेसिफिकेशन्स
- 12.1″ 2.5K 120Hz Display
- 8GB RAM + 256GB Storage
- Qualcomm Snapdragon 7 Gen 3
- 13MP Rear Camera
- 8MP Rear Camera
- 10,100mAh Battery
- 35W Fast Charging
डिस्प्ले
ऑनर पैड 10 में 12.1 इंच का बड़ा WQXGA (2560 x 1600 पिक्सल) TFT LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 2.5के रेजोल्यूशन, DCI-P3 वाइड कलर गैमट और 1.07 बिलियन कलर्स सपोर्ट करता है। इसमें 120हर्ट्ज़ का वेरिएबल रिफ्रेश रेट और 500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलती है। स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 88% है, जो व्यूइंग एक्सपीरियंस को और भी बेहतर बनाता है।
परफॉर्मेंस
यह टैबलेट क्वालकॉम स्नेपड्रैगन 7 जेन 3 प्रोसेसर पर काम करता है, जिसे 4नैनोमीटर प्रोसेस पर तैयार किया गया है। ग्राफिक्स के लिए इसमें Adreno 720 GPU मौजूद है। डिवाइस को सिर्फ 8जीबी रैम वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। यह टैबलेट लेटेस्ट MagicOS 9.0 पर चलता है, जो Android 15 पर आधारित है।
कैमरा
फोटोग्राफी के लिए HONOR Pad 10 के बैक और फ्रंट दोनों पैनल्स पर सिंगल कैमरा सेंसर दिया गया है। इसके रियर पैनल पर 13 मेगापिक्सल सेंसर दिया गया है, जो f/2.0 अपर्चर के साथ आता है और 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है। फ्रंट में 8 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा है, जिससे फुल एचडी वीडियो कॉलिंग की जा सकती है।
बैटरी
पावर के लिए इस टैब में 10,100एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 35वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। एक बार फुल चार्ज करने पर यह लंबे समय तक चलने का दावा करती है, जिससे इसे ट्रैवल और लॉन्ग सेशन के लिए आदर्श बनाया गया है।
अन्य फीचर्स
HONOR Pad 10 में 6 स्पीकर्स और ड्यूल माइक्रोफोन दिए गए हैं, जो ऑडियो एक्सपीरियंस को शानदार बनाते हैं। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi 6, Bluetooth 5.3, और USB Type-C पोर्ट (OTG सपोर्ट के साथ) मौजूद है। टैबलेट का डिज़ाइन काफी स्लिम है — इसकी मोटाई सिर्फ 6.29mm है और वजन 525 ग्राम है।
HONOR Pad 10 प्राइस
ऑनर पैड 10 को फिलहाल मलेशियन मार्केट में लॉन्च किया गया है। विदेशी बाजर में यह टैबलेट Cyan और Grey कलर में उतारा गया है। मलेशिया में HONOR Pad 10 की कीमत RM 1,499 है जो भारतीय करंसी अनुसार 30,199 रुपये के करीब है। इस रेट पर 8GB RAM + 256GB Storage मिलती है। यह नया ऑनर टैबलेट इंडिया में लॉन्च होगा या नहीं अभी इस बारे में अभी कुछ पुख्ता नहीं कहा जा सकता है। बताते चलें कि मलेशिया में कंपनी फोन के साथ HONOR CHOICE TNHCHOP पेंसिल फ्री में दे रही है।
HONOR Pad 10 के स्पेशल फीचर्स
ऑनर पैड 10 को इसके प्रीमियम फीचर्स से खास बनाया गया है। इसमें कुल 6 स्पीकर्स दिए गए हैं, जो टैबलेट के ऑडियो एक्सपीरियंस को स्टैंडर्ड से कहीं ऊपर ले जाते हैं। स्लिमनेस के मामले में भी यह टैबलेट काफी खास है — इसकी मोटाई सिर्फ 6.29mm है, जो इसे हाथ में पकड़ने या बैग में कैरी करने में बेहद आसान बनाती है। साथ ही, MagicOS 9.0 के ज़रिए Android 15 का लेटेस्ट अनुभव मिलता है, जो यूज़र इंटरफेस और मल्टीटास्किंग दोनों में शानदार परफॉर्मेंस देता है। लॉन्च ऑफर के तहत मिलने वाली HONOR CHOICE TNHCHOP स्टाइलस पेंसिल इसे क्रिएटिव यूज़र्स के लिए और भी खास बनाती है।