120 W चार्जिंग के साथ लॉन्च हो सकता है iQOO 9, देखें पूरी डिटेल

Join Us icon

कुछ दिन पहले खबर आई थी कि iQOO अपने फ्लैगशिप सेग्मेंट के लिए बड़ी तैयारी कर रहा है और कंपनी जल्द ही iQOO 9 को पेश कर सकती है। इस फोन को लेकर अब तक कई जानकारियां आ चुकी हैं वहीं आज फोन के चार्जर को लेकर खुलासा किया गया है। आईकू 9 और आईकू 9 प्रो मॉडल को चीनी सर्टिफिकेशन साइट 3सी पर लिस्ट किया गया था। ये फोन vivo V2171A और vivo V2172A मॉडल नंबर के साथ सर्टिफाइड हुए थे और यहीं बैटरी के साथ चार्जर की सूचना दी गई थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस iQOO 9 में 4,700 mAh की बैटरी होगी। वहीं इसके प्रो मॉडल को 4,550 mAh बैटरी देखने के साथ पेश किया जा सकता है। लिस्टिंग में स्पष्ट
तौर पर देखा जा सकता है कि फोन में 120W का सुपर फास्ट चार्जर है। अगर इस चार्जर के साथ फोन को लॉन्च किया जाता है तो यह 20-25 मिनट में फोन को पूरी तरह से चार्ज करने में सक्षम होगा।

कब लॉन्च होंगे iQOO 9 और iQOO 9 Pro

जैसा कि हमने बताया iQOO 9 को लेकर अब तक कई जानकारियां आ चुकी हैं जिसके अनुसार इस फोन को अगले साल यानी 2022 के शुरुआती महीने में ही कंपनी चीन में लॉन्च कर सकती है। रही बात इंडिया की तो जो जानकारी आ रही थी उसके अनुसार कंपनी पहले iQOO 8 को लाने की तैयारी कर रही थी लेकिन अगर iQOO 9 सीरीज को चीन में लॉन्च कर दिया जाता है तो हो सकता है कि थोड़े देर से ही सही लेकिन कंपनी पुराने मॉडल को रोक कर सीधे नए सीरीज को ही पेश करे। इसे भी पढ़ें: Vivo V23 Pro स्मार्टफोन 64MP प्राइमरी कैमरा सेंसर के साथ जनवरी में होगा लॉन्च, जानें खूबियां

देखें लेटेस्ट वीडियो: Realme GT Neo 2 vs iQOO 7 vs OnePlus Nord 2 Camera Comparison

iQOO 9 सीरीज के स्पेसिफिकेशन

​अधिकारिक रूप से अब तक इस सीरीज के बारे में कंपनी ने कोई भी जानकारी नहीं दी है लेकिन लीक के माध्यम से मिली सूचना के अनुसार आईकू 9 को कंपनी 6.62 इंच के Super AMOLED डिसप्ले के साथ पेश कर सकती है। फोन में आपको 120Hz रिफ्रेश रेट की स्क्रीन देखने को मिल सकती है। रही बात प्रोसेसिंग की तो प्राप्त जानकारी के अनुसार इस सीरीज को Qualcomm Snapdragon 8 Gen 1 चिपसेट पर पेश किया जा सकता है। इसके साथ ही 12 GB रैम और 256 GB की स्टोरेज देखने को मिल सकती है। कैमरे के लिए कंपनी 64 एमपी का क्वाड कैमरा सेटअप दे सकती है। वहीं सेल्फी के लिए 32 एमपी का फ्रंट कैमरा देखने को मिल सकता है। iQOO 9 और iQOO 9 प्रो के डिजाइन एक जैसे होंगे लेकिन स्पेसिफिकेशन में थोड़ा अंतर हो सकता है। इसे भी पढ़ें: 4G डाउनलोड स्पीड में Jio और अपलोड में Vi ने मारी बाजी, जानें दूसरी कंपनियों का हाल

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here