12000mAh battery वाला फोन बना रही यह कंपनी! बदल देगा स्मार्टफोन इंडस्ट्री ट्रेंड

Join Us icon

बड़ी बैटरी वाले फोन की बात आती है तो सबसे पहले ऑनर का नाम ही दिमाग में आता है। यह कंपनी भारत में इतनी सक्रिय नहीं है लेकिन, विदेशी बाजार में लगातार पावरफुल बैटरी वाले फोन लेकर आ रही है। कुछ ही ​महीनों पहले 10000एमएएच बैटरी वाला स्मार्टफोन Honor Power 2 चीन में लॉन्च हुआ था। वहीं अब खबर आ रही है कि कंपनी इससे चार कदम आगे निकलते हुए 12000mAh battery वाला फोन Honor Power 3 लेकर आ रही है।

बड़ी बैटरी वाला फोन

Honor Power 3 को 12000एमएएच बैटरी के साथ लॉन्च किया जा सकता है। कंपनी की ओर से हालांकि इस अपकमिंग स्मार्टफोन से जुड़ी कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी गई है लेकिन ​टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन द्वारा इस मोबाइल की कई अहम स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा किया गया है। अगर लीक स​ही साबित हुआ तो यह कंपनी का सबसे बड़ी बैटरी वाला स्मार्टफोन तो बनेगा ही, वहीं पूरी स्मार्टफोन इंडस्ट्री के बड़ी बैटरी वाले ट्रेंड के भी आगे ले जाएगा।

Honor Power 3 स्पेसिफिकेशन्स

बड़ी बैटरी के साथ ही परफॉर्मेंस के मामले में भी ऑनर पावर 3 को हैवी प्रोसेसिंग हैंडल करने वाले सीपीयू पर लॉन्च किया जाएगा। लीक की मानें तो यह अपकमिंग फोन MediaTek Dimensity 8600 चिपसेट पर लाया जा सकता है। गौरतबल है कि यह डाइमेंसिटी प्रोसेसर अभी तक मीडियाटेक द्वारा अनाउंस नहीं किया गया है। लेकिन चर्चा है कि इसे 3नैनोमीटर प्रोसेस पर बनाया जाएगा जो हाई क्लॉक स्पीड पर रन करेगा।

मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8600 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर Honor Power 3 के साथ ही अपकमिंग Redmi Turbo 6 और POCO X9 Pro स्मार्टफोन में दिए जाने की भी चर्चा है। वहीं इनके अलावा नए OPPO और vivo फोन भी Dimensity 8600 पर लाए जा सकते हैं। हमारा अनुमान है कि यह प्रोसेसर अपर मिड-रेंज सेग्मेंट वाले स्मार्टफोंस में दिया जाएगा जिनकी कीमत 40 हजार रुपये के करीब देखने ​को मिल सकती है।

Honor Power 2

ऑनर पावर 3 5जी फोन की ही बात करें तो लीक के मुताबिक इसे 6.8-इंच की 1.5K स्क्रीन पर लॉन्च किया जा सकता है। यह फ्लैट सर्फेस वाली डिस्प्ले बताई जा रही है जो LTPS OLED पैनल पर बनी होगी। इसमें हाई रिफ्रेश रेट और ब्राइटनेस के साथ ही 2.5D ग्लास लेयर भी दी जा सकती है। वहीं फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी देखने को मिल सकता है।

Honor Win Turbo सीरीज डिटेल

Honor Power 3 लॉन्च में अभी वक्त लगेगा। लेकिन इससे पहले कंपनी Honor Win Turbo सीरीज चीन में लेकर आ रही है। ब्रांड द्वारा इसे आधिकारिक तौर पर टीज कर दिया है जिसे ‘गेमिंग फोन’ बताया जा रहा है। चर्चा है कि ऑनर विन टर्बो MediaTek Dimensity 8500 Elite प्रोसेसर पर लॉन्च किया जा सकता है। इस फोन में 6.79-इंच AMOLED डिस्प्ले दी जा सकती है।

Honor Win Turbo

Honor Win Turbo को कंपनी 10000mAh से बड़ी बैटरी पर ला सकती है और इसके साथ 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिल सकता है। फोटोग्राफी के लिए इस मोबाइल में 50 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा और 16 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर दिया जा सकता है। उम्मीद है कि जल्द ही इस अपकमिंग फोन की लॉन्च डेट सामने आ सकती है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here