22W रिवर्स चार्जिंग वाला फोन हुआ लॉन्च, 12GB RAM और 50MP कैमरा के साथ आया POCO F8 Pro

Join Us icon

पोको एफ8 सीरीज लॉन्च हो गई है। कंपनी की ओर से POCO F8 Pro और POCO F8 Ultra लॉन्च किए गए हैं जो ग्लोबल मार्केट में सेल के लिए उपलब्ध होंगे। ये दोनों मोबाइल फोन Bose ट्यून्ड 2.1 स्पीकर सिस्टम से लैस किए गए हैं जिनमें 1 वूफर और 2 स्पीकर फिट हैं। नए पोको फोन स्टाइलिश लुक और शानदार स्पेसिफिकेशन्स से लैस हैं। पोको एफ8 अल्ट्रा की डिटेल्स यहां क्लिक कर पढ़ सकते हैं और पोको एफ8 प्रो की विस्तृत जानकारी आगे दी गई है।

पोको एफ8 प्रो 5जी फोन 2510 x 1156 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.59-इंच की 2K स्क्रीन पर लॉन्च हुआ है। यह AMOLED डिस्प्ले है जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 2560Hz टच सैंपलिंग रेट और 3500nits ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। कंपनी ने इसे 3D Ultrasonic फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस किया है। बताते चलें कि पोको एफ8 अल्ट्रा में कंपनी ने 6.9-इंच की बड़ी स्क्रीन लगाई है।

POCO F8 Pro एंड्रॉयड 16 पर लॉन्च हुआ है जो HyperOS 3 के साथ मिलकर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस मोबाइल में क्वालकॉम का Snapdragon 8 Elite ऑक्टा-कोर प्रोसेसर लगाया गया है जो 4.32GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए पोको एफ8 प्रो 5जी फोन Adreno 830 जीपीयू सपोर्ट करता है।

फोटोग्राफी के लिए पोको एफ8 प्रो स्मार्टफोन ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एफ/1.88 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल OIS Light Fusion 800 सेंसर दिया गया है जो 50 मेगापिक्सल 2.5x periscope telephoto लेंस और 8MP 120° 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस मोबाइल में 20 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा लगाया गया है।

पावर बैकअप के लिए POCO F8 Pro 5G फोन को 6,210mAh बैटरी से लैस किया गया है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए इस स्मार्टफोन में 100W फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है। यह पोको फोन 22.5W reverse चार्जिंग टेक्नोलॉजी भी सपोर्ट करता है। इस फोन से दूसरा फोन भी चार्ज किया जा सकता है।

पोको एफ8 प्रो 5जी फोन IP68 रेटिंग के साथ आया है जो इसे डस्टप्रूफ और वॉटरप्रूफ बनाता है। कनेक्टि​विटी के लिए इस स्मार्टफोन में Wi-Fi 7 और Bluetooth 5.4 जैसे विकल्प दिए गए हैं। वहीं साथ ही यह मोबाइल Infrared सेंसर भी सपोर्ट करता है। बताते चलें कि यह पोको फोन 4 जेनरेशन की एंड्रॉयड ओएस अपग्रेड और 6 साल की सिक्योरिटी अपडेट के साथ लॉन्च हुआ है।

कीमत की बात करें तो पोको एफ8 प्रो ग्लोबल मार्केट में 12GB RAM पर लॉन्च किया गया है। इसके 256GB स्टोरेज वेरिएंट का रेट 579 यूएस डॉलर है जो इंडियन करंसी अनुसार 51,700 रुपये के करीब है। फोन का 512GB मेमोरी वेरिएंट 629 यूएस डॉलर में लॉन्च हुआ है। यह प्राइस भारतीय करंसी के मुताबिक 56,100 रुपये के करीब है। विदेशी बाजार में इस मोबाइल को Black, Blue और Titanium Silver कलर में परचेज किया जा सकेगा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here