
OnePlus 13s पिछले साल इंडिया में लॉन्च हुआ था। इस मोबाइल को कंपनी 12GB RAM और Qualcomm Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर के साथ लेकर आई थी जिसका स्टार्टिंग प्राइस 54,999 रुपये था। इन दिनों पूरी दुनिया में स्मार्टफोंस के प्राइस बढ़ रहे हैं। एक और जहां मोबाइल फोन मंहगे हो रहे हैं, वहीं दूसरी ओर वनप्लस कंपनी अपने इस फेमस 5जी फोन को 8,000 रुपये तक के डिस्काउंट के साथ बेच रही है। ऑफर में इस फोन को 46,999 रुपये में पाने का मौका मिल रहा है।
वनप्लस फोन पर तगड़ी डील आई है। OnePlus 13s पर 8,000 रुपये तक की छूट मिल रही है। कंपनी द्वारा आयोजित OnePlus Summer Sale में यह मोबाइल सस्ते रेट पर बेचा जा रहा है। 12GB RAM + 256GB Storage के साथ वनप्लस 13एस 54,999 रुपये में लॉन्च हुआ था जिसपर अब 5,000 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट मिल रहा है। यह वनप्लस फोन 49,999 रुपये में सेल के लिए लिस्ट हुआ है जिसे कोई भी व्यक्ति खरीद सकता है।
49,999 रुपये के सेलिंग प्राइस के साथ ही कंपनी ने इसपर 3,000 रुपये का बैंक ऑफर भी जारी कर दिया दिया है। फोन खरीदते वक्त HDFC, Indusind या Yes Bank Credit Card पेमेंट करने पर 3 हजार रुपये की एक्स्ट्रा छूट मिलेगी जिसके बाद OnePlus 13s 5G का इफेक्टिव प्राइस 46,999 रुपये पड़ेगा। 5,000 + 3,000 का डिस्काउंट मिलाकर वनप्लस 13एस को 8 हजार रुपये सस्ते रेट पर पाया जा सकता है।
वनप्लस समर सेल 15 मई तक चलेगी जिसका फायदा कंपनी वेबसाइट और वनप्लस स्टोर्स पर उठाया जा सकता है। वनप्लस 13एस पर 8 हजार रुपये तक की छूट के अलावा इस 5जी फोन को 6 महीने की No Cost EMI पर परचेज कर सकते हैं। इस 5जी फोन के साथ कंपनी 4 महीने का Spotify Premium सब्सक्रिप्शन मुफ्त दे रही है। वहीं साथ ही वनप्लस 13एस पर फ्री डिस्प्ले वारंटी भी पाई जा सकती है। वहीं OnePlus SUPERVOOC 80W या 100W चार्जिंग अडेप्टर खरीदने पर 300 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा। डील की डिटेल जानने या सस्ता वनप्लस फोन खरीदने के लिए (यहां क्लिक) करें।
OnePlus 13s 5G फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह मोबाइल एंडरॉयड आधारित OxygenOS पर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इसमें 3नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना क्वालकॉम स्नेपड्रैगन 8 एलिट ऑक्टा-कोर दिया गया है जो 4.32GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन कर सकता है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में वनप्लस 13एस 25,81,355 AnTuTu score अचीव कर चुका है। यह वनप्लस फोन LPDDR5X RAM तकनीक सपोर्ट करता है।
गेमिंग के दौरान फोन को ठंडा रखने के लिए इसमें 4,400mm² 3D Cryo-Velocity वैपर चैंबर लगाया गया है। वनप्लस 13एस 5जी फोन में 6.32-इंच की 1.5K ProXDR डिस्प्ले दी गई है जिसपर 1-120हर्ट्ज़ डायनामिक रिफ्रेश रेट मिलती है। 50MP Sony LYT700 + 50MP telephoto लेंस वाला डुअल रियर कैमरा और 32MP Selfie कैमरा लगा है। वहीं पावर बैकअप के लिए 5,850mAh बैटरी दी गई है जिसके साथ 80W फास्ट चार्जिंग तकनीक मिलती है।
अगर आप सोच रहे हैं कि एक साल पुराना OnePlus 13s 5G फोन खरीदने में फायदा है या नुकसान, तो आपको बता दें कि आज भी यह मोबाइल अपनी परफॉर्मेंस के दमपर इस बजट के लेटेस्ट फोन को टक्कर दे सकता है। यह OnePlus AI से लैस है जिसमें Google Gemini Live मिलता है। फोन में मौजूद Smart Link और 11-antenna omni-directional सिस्टम नेटवर्क सिग्नल को स्ट्रांग रखते हैं। इसमें G1 Wi-Fi चिप, Wi-Fi 7, Bluetooth 6.0 और NFC जैसे एडवांस फीचर्स मौजूद हैं।












