6400mAh बैटरी और 12GB RAM के साथ गेमिंग फोन iQOO Neo 10R हुआ इंडिया में लॉन्च, मिलेगा 32MP Selfie कैमरा

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/03/iQOO-Neo10-R.jpg

अगर आप मोबाइल में गेम खेलने का शौक रखते हैं या फिर फोन में हैवी प्रोसेसिंग करते हैं, तो आज इंडिया में नया स्मार्टफोन iQOO Neo 10R लॉन्च हुआ है। यह 5जी फोन 12GB RAM और Snapdragon 8s Gen 3 की ताकत से लैस होकर आया है। इसमें सेल्फी के लिए 32MP Front Camera और तगड़ी भी मिल जाती है। लेटेस्ट आइकू नियो 10आर 5जी की कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स आप आगे पढ़ सकते हैं।

iQOO Neo 10R प्राइस

आइकू नियो 10आर को दो रैम मॉडल्स में लाया गया है। इसे 8जीबी रैम के साथ 128जीबी स्टोरेज पर 26,999 रुपये तथा 256जीबी स्टोरेज के साथ 28,999 रुपये में लॉन्च किया गया है। वहीं सबसे बड़े 12जीबी व 256जीबी का लॉन्च प्राइस 30,999 रुपये है। शुरुआती सेल में कंपनी इस वीवो 5जी फोन पर 2 हजार का बैंक डिस्काउंट ऑफर भी देगी तथा इसकी ओपन सेल 19 मार्च से शुरू हो जाएगी।

iQOO Neo 10R स्पेसिफिकेशन्स

डिस्प्ले

आइकू नियो 10आर 5जी फोन 2800 × 1260 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.78-इंच की 1.5के डिस्प्ले पर लॉन्च हुआ है। पंच-होल स्टाइल वाली यह स्क्रीन एमोलेड पैनल पर बनी है जो 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ HDR10+ और 4500nits पिक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। इस फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर टेक्नोलॉजी भी मिलती है।

प्रोसेसिंग

iQOO Neo 10R को एंड्रॉयड 15 पर लॉन्च किया गया है जो Funtouch OS 15 के साथ मिलकर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस मोबाइल में क्वालकॉम का 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना स्नेपड्रैगन 8एस जेन 3 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है जो 2.0GHz से लेेकर 3GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस स्मार्टफोन में Adreno 735 जीपीयू मौजूद है।

गेमिंग परफॉर्मेंस

कंपनी ने अपने स्मार्टफोन को मोबाइल गेमिंग के लिहाज से बनया है जो मजेदार एक्सपीरियंस देता है। इस फोन में in-built FPS मीटर लगा है जिसके साथ 2000Hz इंस्टेंट टच सेंपलिंग रेट मिलती है। लंबे समय तक हैवी गेमिंग करने पर फोन गर्म ना हो, इसके लिए स्मार्टफोन में 6000mm2 Vapour Cooling चैंबर लगा है जो इसे ठंडा रखने में मदद करता है। आइकू नियो 10आर में स्पे​शल Monster Mode दिया गया वहीं साथ ही इसमें Bypass Charging तकनीक भी मिलती है।

मेमोरी

यह आइकू मोबाइल 8जीबी रैम और 12जीबी रैम पर लॉन्च किया गया है। इस फोन में एक्सटेंडेड रैम टेक्नोलॉजी मौजूद है जो ​8जीबी मॉडल में एक्स्ट्रा 8जीबी रैम जोड़ती है तथा 12जीबी फिजिकल रैम में 12जीबी वचुर्अल रैम जोड़कर इसे 24GB RAM (12जीबी+12जीबी) की ताकत प्रदान करती है। फोन में LPDDR5X RAM तकनीक दी गई है। इसका 8जीबी रैम वाला मॉडल 128GB UFS 3.1 स्टोरेज वाला है तथा बड़ा मॉडल UFS4.1 Storage सपोर्ट करता है।

कैमरा

फोटोग्राफी के लिए आइकू नियो 10आर डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एफ/1.79 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल Sony IMX882 OIS Portrait सेंसर दिया गया है जो एफ/2.2 अपर्चर वाले 8 मेगापिक्सल Ultra Wide एंगल लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस स्मार्टफोन में एफ/2.45 अपर्चर वाला 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मौजूद है।

बैटरी

पावर बैकअप के लिए iQOO Neo 10R 5G स्मार्टफोन में तगड़ी 6,400एमएएच बैटरी दी गई है। कंपनी की मानें तो यह नियो 10आर को इतनी बड़ी बैटरी वाला इंडिया का सबसे स्लीम मोबाइल फोन है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए स्मार्टफोन में 80वॉट फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी का सपोर्ट भी दिया गया है।

See Full Specs

Best Competitors

See All Competitors