
सैमसंग ने अपना अफोर्डेबल प्रीमियम स्मार्टफोन Samsung Galaxy A56 5G पेश कर दिया है। लंबे समय से टेक जगह की सुर्खियां बटोरने के बाद इस मोबाइल ने मार्केट में एंट्री ले ली है। स्टाइलिश लुक और शानदार स्पेसिफिकेशन्स से लैस गैलेक्सी ए56 5जी फोन 12GB RAM और Exynos 1580 प्रोसेसर पर काम करता है। इस नए सैसमंग 5जी फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की फुल डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।
Samsung Galaxy A56 5G डिजाइन
यह सैमसंग फोन काफी हद तक ब्रांड के प्रीमियम डिवाइस Galaxy S25 जैसी लुक देता है। इसमें मैटल बॉडी का इस्तेमाल किया गया है तथा फ्रंट और बैक दोनों जगहों पर गोरिल्ला ग्लास विक्टस+ की लेयर चढ़ाई गई है। यह सैमसंग फोन IP67 सर्टिफाइड है जो इसे पानी से बचाने में मदद करता है।
गैलेक्सी ए56 5जी फोन का डायमेंशन 162.2x 77.5 x 7.4एमएम और वजन 198 ग्राम है। मार्केट में इस 5जी सैमसंग फोन को तीन रंगो में लाया गया है तथा इसे Awesome Graphite, Awesome Olive और Awesome Lightgray कलर में परचेज किया जा सकेगा।
Samsung Galaxy A56 5G स्पेसिफिकेशन्स
- 6.7″ Super AMOLED Display
- Samsung Exynos 1580
- 50MP Triple Rear Camera
- 12MP Front Camera
- 45W 5,000mAh Battery
डिस्प्ले
सैमसंग गैलेक्सी ए56 5जी फोन को 1080 x 2340 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.7-इंच की फुलएचडी+ इनफिनिट-ओ एचडीआर डिस्प्ले पर लॉन्च किया गया है। यह सुपर एमोलेड स्क्रीन है जो 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 1900निट्स पिक ब्राइटनेस आउटपुट प्रदान करती है। यह फोन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक से लैस है तथा स्क्रीन को Gorilla Glass Victus+ से प्रोटेक्ट किया गया है।
परफॉर्मेंस
Samsung Galaxy A56 5G फोन एंड्रॉयड 15 पर लॉन्च हुआ है जो लेटेस्ट One UI 7 के साथ मिलकर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस सैमसंग 5जी फोन में कंपनी का ही 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना एक्सीनोस 1580 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है जो 2.9GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वहीं बढिया ग्राफिक्स के लिए यह स्मार्टफोन AMD Xclipse 540 GPU सपोर्ट करता है। मजे की बात है कि यह फोन 6 साल की सिक्योरिटी अपडेट तथा 6 जेनरेशन की ओएस अपडेट के साथ मिलेगा।
कैमरा
फोटोग्राफी के लिए सैमसंग गैलेक्सी ए56 5जी फोन ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन OIS सेंसर दिया गया है जो एफ/2.2 अपर्चर वाले 12 मेगापिक्सल ultra-wide एंगल लेंस और 5 मेगापिक्सल macro सेंसर के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस मोबाइल में एफ/2.2 अपर्चर वाला 12 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मौजूद है।
बैटरी
पावर बैकअप के लिए Samsung Galaxy A56 5G फोन को तगड़ी 5,000एमएएच बैटरी से लैस कर बाजार में उतारा गया है। कंपनी का दावा है कि यह फुल चार्ज के बाद 29 घंटे तक काम कर सकती है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए यह सैमसंग 5जी फोन 45वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक सपोर्ट करता है।
अन्य फीचर्स
इस फोन में Eye Care स्क्रीन का इस्तेमाल किया गया है जो लंबे तक फोन यूज़ करने पर आंखों को सुरक्षित रखती है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5GHz Wi-Fi, Bluetooth 5.3 और NFC जैसे फीचर्स मौजूद है। फोन में आपको 3.5एमएम हेडफोन जैक देखने को नहीं मिलेगा तथा म्यूजिक के लिए USB Type-C audio और Stereo speakers मिलेंगे।
Samsung Galaxy A56 5G प्राइस
- 8GB RAM + 128GB Storage – ₹41,999
- 8GB RAM + 256GB Storage – ₹44,999
- 12GB RAM + 256GB Storage – ₹47,999
सैमसंग गैलेक्सी ए56 5जी फोन की कीमत 41,999 रुपये से शुरू होकर 47,999 रुपये तक जाती है। Samsung Shop App से यह फोन खरीदने पर कंपनी 2 हजार रुपये की एक्स्ट्रा छूट देगी। वहीं शुरुआती ऑफर में सैमसंग की ओर से फोन के 8जीबी+256जीबी वेरिएंट पर 3 हजार रुपये का डिस्काउंट भी दिया जा रहा है जिससे इस फोन का रेट 128जीबी स्टोरेज वेरिएंट जितना ही पड़ेगा। यह सैमसंग 5जी फोन कंपनी वेबसाइट पर सेल के लिए उपलब्ध है।















