
रियलमी ने हाल ही में बताया था कि वह इंडिया में अपनी नारज़ो सीरीज़ का लो बजट स्मार्टफोन realme Narzo 50i Prime लॉन्च करने वाली है वहीं आज कंपनी ने रियलमी नारज़ो 50आई प्राइम की लॉन्च डेट से पर्दा उठा दिया है। Narzo 50i Prime 13 सितंबर को भारत में लॉन्च होगा। रियलमी इसे entry-level all-rounder smartphone कह रही है जो 7,000 रुपये तक के बजट में लॉन्च हो सकता है।
Realme Narzo 50i Prime launch in India
रियलमी इंडिया ने जानकारी देते हुए बताया है कि कंपनी की नारज़ो सीरीज़ का यह नया स्मार्टफोन realme Narzo 50i Prime 13 सितंबर की दोपहर 12 बजकर 30 मिनट पर भारत में लॉन्च किया जाएगा। रियलमी ने हालांकि अभी फोन प्राइस के बारे में कुछ नहीं बताया है लेकिन यह एक लो बजट स्मार्टफोन होगा जिसकी कीमत हमें 7,000 रुपये तक के बजट में देखने को मिल सकती है। बहरहाल फोन के पुख्ता प्राइस के लिए 13 सितंबर का इंतजार करना होगा।
Realme Narzo 50i Prime Price
रियलमी नारज़ो 50आई प्राइम चीन में पहले ही लॉन्च हो चुका है। वहां के प्राइस से तुलना करें तो चीनी मार्केट में इस रियलमी मोबाइल ने दो वेरिएंट्स में एंट्री ली थी। फोन का बेस वेरिएंट 3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है जिसकी कीमत भारतीय करंसी अनुसार 7,850 रुपये के करीब है। इसी तरह Realme Narzo 50i Prime 4GB RAM + 64GB Storage वेरिएंट इंडियन करंसी अनुसार तकरीबन 8,600 की कीमत पर लॉन्च हुआ है। उम्मीद है कि Realme Narzo 50i Prime India Price भी इसी रेंज में होगा। यह भी पढ़ें: OnePlus को टक्कर देने आ रहा है realme GT NEO 3T 5G Phone, 16 सितंबर को होगा इंडिया में लॉन्च
Realme Narzo 50i Prime Specifications
यह मोबाइल फोन 720 x 1600 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.5 इंच की एचडी+ एलसीडी डिसप्ले सपोर्ट करता है। Realme Narzo 50i Prime को एंडरॉयड 11 ओएस के ‘गो एडिशन’ पर लॉन्च किया गया है जो आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ Unisoc T612 चिपसेट पर रन करता है। ग्राफिक्स के लिए फोन में माली जी52 जीपीयू दिया गया है।
फोटोग्राफी के लिए Realme Narzo 50i Prime में एफ/2.0 अर्पचर वाला 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा सेंसर दिया गया है जो 4एक्स डिजिटल ज़ूम क्षमता के साथ आता है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस रियलमी मोबाइल में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। पावर बैकअप के लिए यह स्मार्टफोन 5,000एमएएच बैटरी देता है जो 10वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ मिलकर काम करती है।














