
भारत में दिन-प्रतिदन इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की डिमांड को देखते हुए हर महीने कई नए Electric Scooters इंडिया में एंट्री कर रहे हैं। वहीं, इस बीच सबसे अच्छी बात यह है कि इंडिया में आने वाले ज्यादातर इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर भारतीय कंपनियों द्वारा बनाए गए यानी मेड इन इंडिया हैं। अब इसी कड़ी में एक Poise Scooter नाम की इंडियन कंपनी ने इलेक्ट्रिक स्कूटर सेगमेंट में अपने दो नए इलेक्ट्रिक स्कूटर को लॉन्च कर दिया है, जिन्हें Poise NX120 और Poise Grace नाम दिया गया है। आइए आगे आपको इनकी कीमत और रेंज के बारे में पूरी जानकारी देते हैं।
Made In India Electric Scooters
गौरतलब है कि इन स्कूटर्स को कंपनी के यशवंतपुर, बेंगलुरु में स्थित फैक्ट्री में बनाया जा रहा है। इस प्रकार यह पूरी तरह से मेड इन इंडिया इलेक्ट्रिक स्कूटर्स हैं। इसेक अलावा कंपनी का का दावा है कि यह फैक्ट्री पहले साल में 30,000 वाहनों का निर्माण करने में सक्षम है। वहीं, उत्पादन दूसरे वर्ष में 100,000 वाहनों तक उत्पादन कर सकती है। इसे भी पढ़ें: जल्द लॉन्च होने वाले हैं ये गजब के Electric Scooters, मिलेगी 300KM तक ड्राइविंग रेंज
Nisiki Technologies (Poise Scooter) के डायरेक्टर विट्टल बेलंडोर का कहना है “हमारा लक्ष्य टेक्नोलॉजी सफलताओं, लागत, पहुंच और स्थिरता के बीच तालमेल बनाना है”। साथ ही उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद है कि हम देश में चल रही ईवी क्रांति का एक बड़ा हिस्सा बनेंगे।
रेंज और स्पीड
कंपनी के अनुसार Poise Grace और NX-120 scooters लेटेस्ट NMC (Nickel, Manganese and Cobalt) बेस्ट Li-ion बैटरी से लैस हैं। वहीं, कंपनी का दावा है कि इन दोनों ही Poise electric scooters को एक बार चार्ज कर 110 km से 140 km की रेंज मिलेगी। वहीं, सकूटर्स की टॉप स्पीड full 55 kmph की मिलेगी। इसके अलावा स्कूटर के ब्रेकिंग सिस्टम की बात करें तो कंपनी ने इसके फ्रंट व्हील में डिस्क ब्रेक और रियर व्हील में ड्रम ब्रेक का कॉम्बिेनशन दिया है जो कि काफी बेहतरीन है।
बैटरी है कमाल
स्कूटर की बैटरी और पावर की बात करें तो कंपनी ने इसमें इस्तेमाल की गई लीथियम आयन बैटरी पैक के साथ कंपनी ने 800 वाट पावर से लेकर 2.2 और 4 किलोवाट तक पावर वाली बॉश मोटर दी गई है। वहीं, इसकी खास बात है कि इस स्कूटर की बैटरी पर कंपनी कंपनी 3 साल की वारंटी दे रही है और यह वारंटी स्कूटर की मोटर औ दूसरे पार्ट्स पर भी दे रही है। इसे भी पढ़ें: 200KM की रेंज के साथ आ रहा ये Electric Scooter, लॉन्च से पहले कंपनी ने किया टीज
स्वैपेबल बैटरी
इस बैटरी की सबसे खास बात है कि कंपनी ने इसे रिमूवेबल बनाया है। यानी यह स्वैपेबल बैटरी ऑप्शन के साथ आती है। आप इस बैटरी को स्कूटर से निकालकर अपने घर, दफ्तर या दूसरी जगह नॉर्मल चार्जर की मदद से आसान से चार्ज कर सकते हैं।
Poise NX120 और Poise Grace का प्राइस
कंपनी ने पॉइस एनएक्स 120 (Poise NX120 ) को 1,24,000 रुपये की शुरुआती कीमत (एक्स शोरूम) और और पॉइस ग्रेस (Poise Grace) को 1.04 लाख रुपये की शुरुआती कीमत (एक्स शोरूम) के साथ पेश किया है। हालांकि, अलग-अलग राज्यों में केंद्र सरकार और राज्य सरकार द्वारा इलेक्ट्रिक वाहनों पर दी जा रही FAME ।। सब्सिडी के कारण कीमत और कम होगी।
लेटेस्ट वीडियो
जल्द लॉन्च होगा नया Poise Electric Scooter
माना जा रहा है कि मार्केट में लॉन्च होने के बाद इन इलेक्ट्रिक स्कूटर का सीधे तौर पर पहले से मौजूद बजाज चेतक, टीवीएस आईक्यूब, ओला एस1 और ओकिनावा आईप्रेज प्लस जैसे इलेक्ट्रिक स्कूटर्स से चुनौती मिलेगी। इसके अलावा, कंपनी Zuink हाई-स्पीड स्कूटर पर काम कर रही है, जिसकी टॉप स्पीड 90 किमी प्रति घंटे होने की उम्मीद है। इसे जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है।
























