
पिछले कुछ समय इंडिया में लगातार Electric Two Wheeler (Electric Scooters) की डिमांड में तेजी देखने को मिल रही है। वहीं, दूसरी ओर इस डिमांड को पूरा करने के लिए नई व पुरानी ऑटोमोबाइल कंपनियां भी पूरे जोर-शोर से लगी हुई हैं। बजाज ऑटो से लेकर ओला तक कई टू-व्हीलर बनाने वाली कंपनियां इलेक्ट्रिक स्पेस में उतर चुकी हैं। साथ ही आने वाले दिनों में कई नए इलेक्ट्रिक स्कूटर्स लॉन्च (Upcoming electric scooters in India) होने के लिए तैयार दिखाई दे रहे हैं। इसी को देखते हुए हम आज उन इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के बारे बताने वाले हैं जो भारत में जल्द ही लॉन्च होने वाले हैं।
1. Simple One
Simple Energy कंपनी का Simple One को कंपनी पेश तो कर चुकी है। लेकिन, अभी इसकी डिलीवरी शुरू नहीं हुई है। कंपनी इस e-scooters की डिलवीर इस साल June 2022 से शुरू करने वाली है। हालांकि, कंपनी ने इस electric scooter की कीमत का खुलासा कर दिया है। यह ई-स्कूटर बिना सब्सिडी के Rs 1,09,999 (ex-showroom) में सेल किया जाएगा। वहीं, इस स्कूटर को कंपनी की साइट से 1,947 रुपए में प्री-बुक किया जा सकता है। कंपनी का दावा है कि इस ई-स्कूटर में 236km range, 105kmph की टॉप स्पीड और 2.95seconds 0-40kmph की स्पीड मिलेगी।
इसके अलावा कंपनी ने हाल ही में घोषणा की है कि वह अपने ग्राहकों के लिए इसका एक अपग्रेडेड वेरिएंट उपलब्ध कराने वाली है, जिसकी कीमत 1.45 लाख रुपये होगी और यह एक अतिरिक्त बैटरी पैक के साथ आएगा। इसमें 300 किमी की रेंज मिलेगी।
2. Okinawa Okhi 90
Okinawa Okhi 90 एक प्रीमियम electric scooter होगा जो कि इंडिया में इस माह 24 मार्च को पेश किया जाएगा। इस स्कूटर के लॉन्च से पहले कई लीक व जानकारियां सामने आ चुकी हैं। Okhi 90 को लेकर कहा जा रहा है कि इसमें 200KM तक की रेंज मिलेगी। वहीं, हाल ही में कंपनी ने इस ई-स्कूटर को टीज किया था।
लीक खबरों के अनुसार यह ई-स्कूटर कई नई सुविधाओं से लैस होगा। इसमें एक फास्ट-चार्जिंग बैटरी दी जाएगी जो लगभग 3-4 घंटों में 0 से 100 प्रतिशत तक चार्ज हो जाएगी। इसके अलावा इसमें एलईडी लाइटिंग सेटअप, ब्लूटूथ से लैस एक डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, ऑनबोर्ड eSIM, जियो-फेंसिंग, नेविगेशन, डायग्नोस्टिक्स और राइडिंग मोड्स जैसे कनेक्टेड फीचर्स होंगे।
3. Honda Activa E
लोकप्रिय और सबसे लंबे समय तक चलने वाले स्कूटरों में से एक Honda Activa का भी इलेक्ट्रिक वर्जन आने वाला है। कुछ समय पहले होंडा ने पुष्टि की है कि वह होंडा एक्टिवा ई पर काम कर रही है जो कि बाउंस इन्फिनिटी ई 1 ई-स्कूटर की तरह स्वैपेबल बैटरी टेक्नोलॉजी से लैस होगा।

उपयोगकर्ता डिस्चार्ज की गई बैटरी को स्वैप स्टेशनों पर चार्ज की गई बैटरी से बदल सकेंगे और साथ ही बैटरी को घर पर भी चार्ज किया जा सकेगा। एक्टिवा ई रेंज, टॉप स्पीड और चार्ज टाइम के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिली है। हालांकि, कंपनी ने पुष्टि की है कि इलेक्ट्रिक स्कूटर भारत में अगले साल 2023-24 में लॉन्च होगा।
4. Yamaha Neo’s e-scooters
फेमस जापानी वाहन निर्माता Yamaha अब नियो के स्कूटर ब्रांड के साथ ईवी क्षेत्र में प्रवेश कर चुकी है। हाल ही में कंपनी ने दो नए इलेक्ट्रिक स्कूटर Yahama Neo और E01 को प्रदर्शित किया था। वहीं, शुक्रवार को कंपनी ने यूरोपियन मार्केट में Yamaha Neo’s E-Scooter को पेश कर दिया है। इसे इलेक्ट्रिक स्कूटर को EUR 3,005 (लगभग Rs 2.52 लाख) में पेश किया है। उम्मीद की जा रही है कि कंपनी इंडिया में इन्हें पेश कर सकता है। हालांकि, इस बारे में कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है।
ई-स्कूटर ब्रशलेस डीसी हब मोटर पर चलता है जो एसटीडी मोड में 2.06kW का उत्पादन करती है। इसकी टॉप स्पीड 40 किमी प्रति घंटे तक सीमित है। दूसरी ओर, ईको मोड, पीक आउटपुट को 1.58kW तक कम कर देता है और टॉप स्पीड 35kmph तक सीमित कर देता है। इस मोड में, दावा की गई सीमा 38.5 किमी है और एक वैकल्पिक माध्यमिक बैटरी पैक का उपयोग करके, कुल सीमा को लगभग 68 किमी तक बढ़ाया जा सकता है। घरेलू चार्जिंग पॉइंट का उपयोग करके इसे पूरी तरह से चार्ज होने में लगभग 8 घंटे लगते हैं।
5. Vespa e-scooter
दिलचस्प बात यह है कि Piaggio ने भी आधिकारिक तौर पर पुष्टि की है कि कंपनी ईवी स्पेस में काम कर रही है। फिलहाल Piaggio भारत में तीन-पहिए वाले वाहन बनाता है। हालांकि, Vespa और Aprilia ब्रांड देश में टू-व्हीलर वीइकल्स भी बनाते हैं। कंपनी ने एक मीडिया वेबसाइट को बताया था कि यह Vespa ब्रांड के तहत भारत में एक इलेक्ट्रिक स्कूटर पेश करना चाहता है।
वर्तमान में Vespa यूरोप की मार्केट में इलेक्ट्रिक स्कूटर बेचता है। लीक रिपोर्ट्स के अनुसार उम्मीद कि जा रही है कि कंपनी 2023 के खत्म होने से पहले ही Vespa ब्रांड का इलेक्ट्रिक स्कूटर भारत में पेश करेगी।
6. LML e-scooter
एलएमएल कंपनी ने अपनी नई ईकाई LML Electric की शुरूआत की है और अब इंडियन EV Market में तगड़ी एंट्री लेने वाली है। अपने ईवी बिजनेस के लिए कंपनी ने दोपहिया वाहन मैन्युफैक्चरिंग कंपनी Saera Electric Auto के साथ साझेदारी की है। इस साझेदारी के तहत हरियाणा स्थित प्लांट में एलएमएल के इलेक्ट्रिक स्कूटर्स का निर्माण किया जाएगा।
वहीं आने वाले समय में पूरी तरह से मेड इन इंडिया LML Electric Scooter भी बाजार में उतारे जा सकते हैं। यहां आपको बता दें कि सिएरा इलेक्ट्रिक ऑटो वर्ल्ड फेमस Harley Davidson के लिए भी गाड़ियां बना चुकी है। एलएमएल कंपनी अपने नए प्रोडक्ट लॉन्च की प्लानिंग और स्ट्रैटजी पर काम शुरू कर चुकी है और उम्मीद की जा सकती है कि आने वाले कुछ ही महीनों में कंपनी अपने पहले इलेक्ट्रिक व्हीकल से जुड़ी अन्य डिटेल्स भी शेयर कर देगी।
7. HERO ELECTRIC SCOOTER
हीरो मोटरकॉर्प जल्द ही अपनी नई इलेक्ट्रिक स्कूटर पेश करने के लिए तैयार, हालांकि कंपनी ने इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की डिटेल्स को ऑफिशियली आउट नहीं किया है। लेकिन, कंपनी ने हाल ही में नए और अपकमिंग इलेक्ट्रिक वाहन ब्रांड Vida (विडा) के लोगो से पर्दा उठाया है। कंपनी ने इसकी पहली झलक साझा की है कि नई ब्रांडिंग कैसी दिखती है। Vida इस महीने या अगले माह के आखिर में अपने पहले इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर के लॉन्च के साथ भारत में पेश करेगी।

आपको याद दिला दें कि कुछ महीने पहले ही हीरो मोटोकॉर्प के चेयरमैन और सीईओ डॉ. पवन मुंजाल को कंपनी के पहले प्रीज-प्रोडक्शन इलेक्ट्रिक स्कूटर प्रोटोटाइन के साथ देखा गया था। फिलहाल हीरो मोटोकॉर्प के पहले इलेक्ट्रिक स्कूटर के कीमत, लुक और फीचर्स के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है।


























