15,000 रुपये में OnePlus लॉन्च कर सकता है स्मार्टफोन, मिलेगा 5000mAh बैटरी और 50MP का कैमरा

OnePlus जल्द ही OPPO A57 स्मार्टफोन को रिब्रांड वर्जन में पेश करने पर काम कर रहा है।

Join Us icon

OPPO A57 स्मार्टफोन भारत में जल्द ही लॉन्च होने वाला है। इस स्मार्टफोन के इंडिया लॉन्च से पहले 91mobiles ने इसकी स्पेसिफिकेशन्स और प्राइसिंग लीक की हैं। हालांकि ओप्पो इस स्मार्टफोन को थाइलेंड में लॉन्च कर चुका है। अब खबर सामने आ रही है कि ओप्पो का यह स्मार्टफोन कुछ देशों में OnePlus की ब्रांडिंग के साथ लॉन्च किया जा सकता है। OPPO A57 स्मार्टफोन को FCC सर्टिफिकेशन्स में OnePlus की ब्रांडिंग के साथ स्पॉट किया गया है। FCC की लिस्टिंग में इस पोन का मॉडल नंबर CPH2469 है। हालांकि ऐसा संभव है कि वनप्लस के इस स्मार्टफ़ोन में कई बदलाव कर सकता है।

OPPO A57 स्मार्टफोन के वनप्लस ब्रांडिंग के साथ आने वाला स्मार्टफोन कलर ओएस के बजाए OxygenOS 12.1 पर रन करेगा। इसके साथ ही वनप्लस का यह स्मार्टफोन 5000mAh की बैटरी के साथ पेश किया जाएगा। वनप्लस का यह स्मार्टफोन भारत में लॉन्च किया जाएगा या नहीं फ़िलहाल इसे लेकर जानकारी नहीं है।

OPPO A57 में होंगे बदलाव

ओप्पो का यह स्मार्टफोन OnePlus की ब्रांडिंग और डिजाइन में कुछ बदलाव के साथ पेश किया जाएगा। इसके साथ ही फोन का रियर पैनल, USB कलर औ चार्जिंग ब्रिक में बदलाव होंगे। सॉफ्टवेयर की बात करें तो ColorOS पर रन होने वाला ओप्पो का यह फोन OxygenOS 12.1 पर रन करेगा। वनप्लस के इस फोन में 50MP प्राइमरी कैमरा और 2MP का डेप्थ सेंसर दिया जाएगा। हालांकि OPPO A57 स्मार्टपोन में 13MP + 2MP डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है।

OPPO A57 की कीमत (लीक)

OPPO A57 स्मार्टफोन के इंडिया प्राइसिंग को लेकर कहा जा रहा है कि यह 13,500 रुपये की कीमत में पेश किया जा सकता है। वनप्लस की ब्रांडिंग के साथ के साथ यह स्मार्टफोन भारत में 15,000 रुपये तक की क़ीमत में पेश किया जा सकता है। यह भी पढ़ें : 30,000 रुपये से कम में ख़रीदे OnePlus का 50 हज़ार रुपये वाला फ़ोन, अब तक की सबसे धाकड़ डील

OPPO A57 स्पेसिफिकेशन्स

OPPO A57 स्मार्टफोन में 6.57-इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजलूशन 720×1,612 पिक्सल है। इस फोन में सेल्फी कैमरा के लिए वाटरड्रॉप नॉच दिया गया है। ओप्पो का यह स्मार्टफोन MediaTek Helio G35 चिपसेट के साथ पेश किया जाएगा। ओप्पो के इस फोन में 8GB तक (वर्चुअल रैम के साथ) और 64GB स्टोरेज के साथ पेश किया जाएगा। इस फोन की स्टोरेज माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाई जा सकती है। ओप्पो का यह फोन Android 12 पर रन करेगा।

OPPO A57s and Oppo A57 4G will be launched in India soon

OPPO A57 स्मार्टफोन की मोटाई 7.99mm और वजन 187 ग्राम है। ओप्पो के इस फोन में 5000mAh की बैटरी और 33W फास्ट चार्जिंग दिया जाएगा। ओप्पो के इस फोन में अल्ट्रा लीनियर डुअल स्पीकर और साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। OPPO A57 स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा दिया जाएगा, जिसमें 13MP का प्राइमरी कैमरा और 2MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। ओप्पो के इस फ़ोन में 8 मेगापिक्सल का सेल्फ़ी कैमरा दिया गया है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here