150GB डाटा के साथ Airtel लाया नया प्लान, जानें डाटा के साथ और क्या मिलेगा फ्री

Join Us icon

इस समय टेलीकॉम इंडस्ट्री में कम कीमत में ज्यादा बेनिफिट्स देने की होड़ मची हुई है और इसी होड़ का फायदा सीधे तौर पर यूजर्स को मिल रहा है। धीरे-धीरे बड़ी होती इस जंग में Airtel ने अपने पोस्टपेड यूजर्स के लिए एक शानदार प्लान को पेश किया है। कंपनी ने चुपचाप इस नए प्लान को कंपनी की साइट पर लिस्ट कर दिया है। यह एक पोस्टपेड मंथली प्लान (Best Plan) है, जिसकी कीमत 1199 रुपये है। इस प्लान में डाटा, कॉलिंग और कई दूसरे बेनिफिट्स मिल रहे हैं। आइए आगे आपको Airtel Postpaid Plan 1199 रुपये में मिलने वाले सभी बेनिफिट्स के बारे में जानकारी देते हैं।

Airtel का 1199 रुपये वाला प्लान

कंपनी द्वारा लाया गया यह नया पोस्टपेड प्लान सीधा एयरटेल ऐप, वेबसाइट और अन्य थर्ड पार्टी प्लेटफॉर्म से लिया जा सकता है। 1199 रुपये वाले प्लान को कंपनी ने इन्फिनिटी फैमिली प्लान की कैटेगरी में अनलिमिटेड कॉल और प्रति माह 150GB डाटा रोलओवर बेनिफिट के साथ पेश किया है। डाटा और कॉलिंग के साथ ही प्लान में डेली 100 SMS भी मिलेंगे। इसे भी पढ़ें: Airtel का बड़ा गोलमाल, Rs 2999 और 3359 रुपये वाले रिचार्ज में दे रहा बिल्कुल एक जैसे बेनिफिट्स

airtel-rs-1199-postpaid-plan

इस प्लान की खास बात है कि इसमें यूजर्स को एक सिम के साथ 2 family add-ons फ्री मिलेंगे। इसके अलावा इस प्लान की बिल साइकिल मंथली है और इसमें कई ओटीटी ऐप्स के सब्सक्रिप्शन फ्री भी मिलेंगे।

Mobile Recharge Plan price to increase again in india Airtel

Free OTT सब्सक्रिप्शन

  • Netflix Basic Unlimited access (Unlimited)
  • Amazon Prime Video access for 1 year
  • Disney + Hotstar Mobile subscription for 1 year
  • Airtel secure 一 Free mobile damage protection
  • Wynk Music with free unlimited downloads
  • Shaw Academy 1 year subscription
  • FastTag access
  • Airtel VIP service
  • Free Hellotunes with unlimited changes

एयरटेल एक्सट्रीम बॉक्स का रेट हुआ कम

बता दें कि हाल ही में Airtel Xstream Box की कीमत में 499 रुपये की कटौती की गई है। इस कटौती के बाद बॉक्स की कीमत सिर्फ 2,000 रुपये हो गई है। हालांकि, नई कीमत खासतौर से उन ग्राहकों के लिए लागू होगी, जो एक्सस्ट्रीम बॉक्स ऑप्शन के साथ नया एयरटेल डिजिटल टीवी कनेक्शन लेंगे। इसे भी पढ़ें: Airtel 5G इस दिन हो रहा लॉन्च, यूजर्स को मिलेगी 300Mbps तक की स्पीड

365 days bsnl cheapest recharge plan unlimited calling data sms

डायरेक्ट-टू-होम (DTH) सेट-टॉप बॉक्स में ग्राहकों को एक साथ कई OTT ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलेगा। कंपनी द्वारा ऑफर के अनुसार एयरटेल नया एक्सस्ट्रीम बॉक्स लेने वाले ग्राहकों के लिए Disney+ Hotstar, Amazon Prime Video, SonyLIV, Eros Now, Hungama और अन्य OTT ऐप्स का फ्री एक्सेस दिया जाएगा। बता दें कि कम कीमत एयरटेल साइट के साथ-साथ अथॉराइज्ड डीलरों के माध्यम से नए कनेक्शन रिक्वेस्ट के लिए मौजूद है।

लेटेस्ट वीडियो

Airtel 5G

वहीं, हाल ही में देखा गया था कि टेस्टिंग के दौरान, एयरटेल 1Gbps से अधिक 5G डाउनलोड स्पीड देने में सफल रहा। इसका मतलब वास्तविक दुनिया की स्पीड कई कारणों से भिन्न होगी, जैसे कि घरेलू नेटवर्क पर डिवाइस की संख्या, सीमा में लिमिटेशन आदि। एयरटेल सीटीओ ने कहा कि कोई भी घर की सेटिंग में वास्तविक दुनिया की गति 5G पर 200Mbps से 300Mbps के बीच होने की उम्मीद कर सकता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here