7000mAh बैटरी वाले 5G फोन realme Narzo 90 और Narzo 90x इंडिया में 16 दिसंबर को होंगे लॉन्च

Join Us icon

रियलमी ने पिछले हफ्ते टीज़ किया था कि वह इंडिया में नारज़ो सीरीज के नए स्मार्टफोन लेकर आ रही है। ब्रांड की घोषण से पहले ही 91मोबाइल्स ने अपनी एक्सक्लूसिव रिपोर्ट में इस सीरीज में शामिल होने वाले मोबाइल फोंस का खुलासा कर दिया था। वहीं आज कंपनी ने आधिकारिक तौर पर अपकमिंग 5जी फोन realme Narzo 90 और realme Narzo 90x की पुष्टि करते हुए लॉन्च डेट से भी पर्दा उठा दिया है।

ब्रांड की ओर से ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर दी गई है कि realme Narzo 90 Series 16 दिसंबर को इंडिया में लॉन्च होगी। इस सीरीज के तहत दो स्मार्टफोन मॉडल रियलमी नारज़ो 90 और नारज़ो 90एक्स लाए जाएंगे। नए स्मार्टफोंस का प्राइस और सेल डिटेल्स इसी दिन अनांउस की जाएगी। शॉपिग साइट अमेजन पर अपकमिंग रियलमी नारज़ो फोन का प्रोडक्ट पेज लाइव कर दिया गया है, यानी realme Narzo 90 और Narzo 90x की सेल इसी प्लेटफॉर्म पर होगी।

बताते चलें कि रियलमी ने इसी साल अप्रैल महीने में ‘नारज़ो 80’ सीरीज को इंडिया में लॉन्च किया था। इस सीरीज के तहत realme Narzo 80x, Narzo 80 Pro, Narzo 80 Lite 5G और 80 Lite 4G फोन लाए गए थे। लेकिन कंपनी ने इनमें realme Narzo 80 मॉडल नहीं पेश किया था। अब नई नारज़ो सीरीज में रियलमी कंपनी वनिला यानी बेस मॉडल Narzo 90 लेकर आ रही है जिससे रियलमी फैंस को खुशी मिल सकती है।

91मोबाइल्स को इंडस्ट्री सोर्स के जरिये मिली जानकारी के अनुसार रियलमी नारज़ो 90 5जी फोन इंडिया में चार वेरिएंट्स में सेल के लिए उपलब्ध हो सकता है। इनमें 6GB RAM + 128GB Storage, 8GB RAM + 128GB / 256GB Storage और 12GB RAM + 256GB Storage ​शामिल हो सकते हैं। वहीं भारतीय बाजार में इस रियलमी 5जी फोन को Carbon Black (कॉर्बन ब्लैक) और Victory Gold (विक्ट्री गोल्ड) कलर्स में खरीदा जा सकेगा।

प्रतीकात्मक फोटो
प्रतीकात्मक फोटो

रियलमी नारज़ो 90एक्स 5जी फोन की बात करें तो यह इंडिया में तीन मेमोरी वेरिएंट्स में लॉन्च किया जा सकता है। प्राप्त जानकारी अनुसार बेस वेरिएंट में 6GB RAM के साथ 128GB Storage दी जा सकती है। वहीं यह 5जी फोन 8GB RAM के साथ भी लॉन्च होगा जिसे 128GB और 256GB Storage पर सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। हमारे सोर्स के यह मोबाइल Nitro Blue (नाइट्रो ब्लू) और Flash Blue (फ्लैश ब्लू) कलर बिकेगा।

कंपनी की ओर से बता दिया गया है कि अपकमिंग रियलमी नारज़ो 90 सीरीज 7000mAh battery पर लॉन्च होगी और इसके साथ 60W फास्ट चार्जिंग तकनीक दी जाएगी। फोटोग्राफी के लिए इन दोनों स्मार्टफोंस में 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर वाला डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। ये दोनों पंच-होल डिस्प्ले वाले फोन होंगे। Narzo 90x में जहां 144Hz रिफ्रेश रेट और 1200nits ब्राइटनेस वाली स्क्रीन दी जाएगी वहीं Narzo 90 में 4000nits ब्राइटनेस डिस्प्ले मिलेगी।

realme-narzo-90-series-5g-teased-india-launch-camera-display-battery

रियलमी नारज़ो 90 5जी फोन को कंपनी IP66 + IP68 + IP69 रेटिंग के साथ लाएगी जो इसे डस्टप्रूफ और वॉटरप्रूफ बनाएगी। फिलहाल अपकमिंग रियलमी नारज़ो 90 सीरीज के प्रोसेसर की जानकारी नहीं दी गई है लेकिन चर्चा है कि नारज़ो 90 5जी फोन 4नैनोमीटर फे​ब्रिकेशन्स पर बने MediaTek Dimensity 7300 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर लॉन्च किया जा सकता है जो 2.5GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here