16GB रैम और 50 MP के 5 कैमरे के साथ लॉन्च हुआ OPPO का सबसे दमदार फोन, आईफोन भी है फेल

Join Us icon

ओपो ने इस साल के अपने सबसे ताकतवर फोन Oppo Find X8 Ultra को लॉन्च कर दिया है। हालांकि यह फोन फिलहाल चीन में लॉन्च हुआ है लेकिन आने वाले दिनों में इसे भारत में भी पेश करने की उम्मीद है। Oppo Find X8 Ultra की सबसे बड़ी खूबी यह है कि फोन में आपको डुअल टेलीफोटो कैमरे के साथ कुल पांच कैमरा सेंसर देखने को मिलेंगे। वहीं यह फोन Snapdragon 8 Elite SoC और IP69 जैसे फीचर्स से भी लैस है। आगे हमने फोन के सभी स्पेक्स के बारे में डिटेल में जानकारी दी है।

डिजाइन
16gb-ram-50-mo-5-camera-and-6100-mah-battery-phone-oppo-find-x8-ultra-launched-design-display-camera-processor-ram-and-price-details

Oppo Find X8 Ultra कि डिजाइन की बात करें तो फोन की बॉडी ग्लास फिनिश में है और देखने में आपको प्रीमियम अहसास भी कराता है। वहीं यह फोन देखने में काफी स्लिम भी है। जहां पुराना मॉडल एक्स7 अल्ट्रा 9.5एमएम मोटा था, वहीं नया फोन सिर्फ 8.78एमएम की मोटाई के साथ आता है। यह फोन IP68 और आईपी IP69 रेटिंग प्राप्त है जो न सिर्फ आपको पानी में सुरक्षित रखता है बल्कि वॉटर जेट यानी कि तेज पानी के बौछार में भी इसे सुरक्षित रखने का भरोसा देता है। वहीं कंपनी का दावा है कि फोन SGS फाइव स्टार ड्रॉप रेजिस्टेंस है जो कुछ ऊंचाई से गिरने के दौरान भी इसे सुरक्षित रखता है।

16gb-ram-50-mo-5-camera-and-6100-mah-battery-phone-oppo-find-x8-ultra-launched-design-display-camera-processor-ram-and-price-details

इस फोन में कंपनी ने दो नए शॉर्टकट बटन को पेश किया है। एक बटन बाईं ओर ऊपर में है जो क्विक ऐप कंट्रोल के लिए दिया गया है। आप इस पर किसी भी ऐप को प्लेस कर सकते हैं। वहीं दूसरा बटन दाएं पैनल पर है जो क्विक कैमरा कंट्रोल के लिए है।

डिस्प्ले
 16gb-ram-50-mo-5-camera-and-6100-mah-battery-phone-oppo-find-x8-ultra-launched-design-display-camera-processor-ram-and-price-details

Oppo Find X8 Ultra मैं आपको 6.82-इंच की स्क्रीन देखने को मिलती है। कंपनी ने 10-बिट्स LTPO OLED पैनल का उपयोग किया है जो 1-120Hz स्क्रीन रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। यह फोन  3,168×1,440 पिक्सल रेजल्यूशन के साथ आता है और इसमें 1,600 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट है।

हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर

यह फोन Qualcomm Snapdragon 8 Elite चिपसेट पर काम करता जो इस साल का सबसे ताकतवर प्रोसेसर में से एक है। यह फोन 12GB और 16GB की LPDDR5X-9600 रैम मैमोरी के साथ आता है। वहीं  स्टोरेज के लिए 256GB, 512GB और 1TB तक का ऑप्शन दिया गया है। कंपनी ने UFS 4.1 स्टोरेज तकनीक का उपयोग किया है जो तेज और सुरक्षित डाटा ट्रांसफर के लिए जानी जाती है। कलर ओएस 15 आधारित इस फोन में आपको Android 15 देखने को मिलेगा।

कैमरा
16gb-ram-50-mo-5-camera-and-6100-mah-battery-phone-oppo-find-x8-ultra-launched-design-display-camera-processor-ram-and-price-details

Oppo Find X8 Ultra का कैमरा सेगमेंट बहुत ही पावरफुल है। कंपनी ने इसके रियर पैनल में पांच कैमरे दिए हैं जिसमें मेन कैमरा 50 मेगापिक्सल का है। कंपनी ने इसके लिए 1 इंच का Sony LYT-900 सेंसर का उपयोग किया है जो OIS सपोर्ट करता है। इसका मेन सेंसर आईफोन 16 के सेंसर से 63 प्रतिशत बड़ा है जबकि गैलेक्सी एस25 अल्ट्रा के सेंसर से 69 प्रतिशत तक बड़ा है।

इसके साथ ही फोन में 50 मेगापिक्सल का Samsung JN5 अल्ट्रावाइड कैमरा, 50 मेगापिक्सल का Sony LYT-700 3x टेलीफोटो कैमरा, 50 मेगापिक्सल का Sony LYT-600 6x पेरिस्कोप कैमरा और 2 मेगापिक्सल का स्पेक्ट्रल सेंसर दिया है। इन सबके साथ फोन में ओप्पो का नया लुमो इमेज इंजन है जो पिक्चर और वीडियो क्वालिटी को बेहतर बनाने का दम रखता है। रही बात फ्रंट में तो कंपनी ने 32 मेगापिक्सल के Sony LYT506 सेंसर का उपयोग किया है।

इन सबसे के साथ अच्छी बात यह है कि फोन का कैमरा Hasselblad ट्यून्ड है जो सभी तरह के लाइट कंडीशन में नेचुरल फोटोग्राफी के लिए जाना जाता है।

बैटरी

पावर बैकअप के लिए इसमें 6,100mAh की सिलिकॉन कार्बन बैटरी है जो पिछले मॉडल के मुकाबले लगभग 20 प्रतिशत बड़ी है। वहीं कंपनी ने 100 वॉट SUPERVOOC वायर्ड चार्जर का सपोर्ट दिया है। इसके अलावा 50 वॉट AIRVOOC वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी करता है। फोन में 10 वॉट तक का रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट है।

प्राइस और सेल

Oppo Find X8 Ultra 16 अप्रैल से चीन में सेल के लिए उपलब्ध होगा जहां फोन की शुरुआती कीमत 6,499 युआन है जो कि भारतीय कीमत के अनुसार लगभग 78,000 रुपये है। यह प्राइस 12GB रैम और 256GB स्टोरेज मॉडल के लिए है। वहीं 16GB रैम और 512GB मॉडल की कीमत 6,999 युआन है। भारतीय करेंसी में यह लगभग 85,000 रुपये के बराबर है। इसका तीसरा मॉडल 16GB रैम और 1TB स्टोरेज के साथ आता है जिसे 7,999 युआन में पेश किया गया है, भारतीय करेंसी के अनुसार लगभग 95,000 रुपये के बराबर है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here