
Redmi K100 series बेहद जल्द लॉन्च होने वाली है। 31 जुलाई से चीन में ChinaJoy exhibition की शुरुआत हो रही है और इसी ईवेंट में नए रेडमी के100 फोन पेश किए जाएंगे। बाजार में आने से पहले ही सीरीज का प्रो मॉडल यानी Redmi K100 Pro गीकबेंच पर लिस्ट हो गया है। इस बेंचमार्क लिस्टिंग में लॉन्च से पहले ही मोबाइल प्रोसेसर और रैम सहित अन्य डिटेल्स सामने आ गई है जिन्हें आप आगे पढ़ सकते हैं।
Redmi K100 Pro गीकबेंच डिटेल
रेडमी के100 प्रो को बेंचमार्क प्लेटफॉर्म गीकबेंच पर Xiaomi M098FE मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। यह लिस्टिंग कल यानी 29 जून की है। सबसे पहले बेंचमार्क स्कोर की ही बात करें तो इस अपकमिंग रेडमी मोबाइल को गीकबेंच पर सिंगल-कोर में जहां 2,965 प्वाइंट्स प्राप्त हुए हैं वहीं मल्टी-कोर में इस स्मार्टफोन को 10,064 बेंचमार्क स्कोर मिला है।
Redmi K100 Pro को गीकबेंच पर एंड्रॉयड 16 ओएस के साथ लिस्ट किया गया है। इस मोबाइल में 16GB RAM दी गई है। यह स्मार्टफोन का टॉप वेरिएंट हो सकता है और कंपनी इस फोन को मार्केट में 12GB RAM पर भी लॉन्च कर सकती है। वहीं ग्राफिक्स के लिए रेडमी के100 प्रो 5जी फोन में Adreno 840 जीपीयू दिए जाने की पुष्टि भी गीकबेंच पर हो गई है।
यह अपकमिंग रेडमी 5जी फोन गीकबेंच पर Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट के साथ लिस्ट किया गया है। गौरतलब है कि यह क्वालकॉम द्वारा लाया गया अभी तक का सबसे पावरफुल मोबाइल प्रोसेसर है। यह 8-कोर मोबाइल सीपीयू 3नैनोमीटर प्रोसेस पर बना है और 3.63गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 4.61गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है।
Redmi K100 Pro स्पेसिफिकेशन्स
रेडमी के100 प्रो के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो लीक्स के मुताबिक यह मोबाइल 6.59-इंच की 1.5K डिस्प्ले पर लॉन्च किया जा सकता है। इस फोन में OLED पैनल पर इस्तेमाल किया जा सकता है जिसपर 185Hz तक की रिफ्रेश रेट दिए जाने की जानकारी लीक्स में सामने आ रही है। मिलिट्री ग्रेड बॉडी के साथ ही इस रेडमी 5जी फोन को IP68 + IP69 रेटिंग के साथ मार्केट में उतारा जा सकता है।
फोटोग्राफी के लिए अपकमिंग स्मार्टफोन Redmi K100 Pro को 200MP Camera के साथ लाया जा सकता है। इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है जिसमें 200 मेगापिक्सल मेन सेंसर के साथ 50 मेगापिक्सल टेलीफोटो लेंस भी दिया जा सकता है। वहीं पावर बैकअप के लिए रेडमी के100 प्रो में 8500mAh बैटरी दी जा सकती है जिसके साथ 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट भी मिल सकता है।
Redmi K100 Pro Max स्पेसिफिकेशन्स
लगे हाथ रेडमी के100 प्रो मैक्स की लीक्ड स्पेसिफिकेशन्स पर नजर डालें तो इस मोबाइल को भी Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट पर लॉन्च किया जा सकता है। इस फोन में 7-इंच की 1.5K OLED स्क्रीन दी जा सकती है जिसपर 185Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट देखने को मिल सकता है। फोटोग्राफी के लिए 200 मेगापिक्सल रियर कैमरा सेंसर के साथ ही पावर बैकअप के लिए 9000mAh बैटरी और 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया जा सकता है। इस फोन को भी IP68 और IP69 रेटिंग के साथ मार्केट में उतारा जा सकता है।










