Motorola Signature का MRP लीक! जानें इंडिया में कितने रुपये में लॉन्च होगा यह प्रीमियम फ्लैगशिप फोन

Join Us icon

Motorola Signature 23 जनवरी को इंडिया में लॉन्च होगा। यह मोबाइल ग्लोबल मार्केट में पेश किया जा चुका है जो Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर पर काम करता है। इंडिया में अभी तक सिर्फ OnePlus 15R ही इस चिपसेट लाया गया है। वहीं मोटोरोला सिग्नेचर इंडिया लॉन्च से पहले इस मोबाइल का बॉक्स प्राइस इंटरनेट पर लीक हो गया है। इस मोबाइल की कीमत के साथ ही रैम व स्टोरेज वेरिएंट की जानकारी भी सामने आ गई है।

मोटोरोला सिग्नेचर प्राइस की जानकारी टिपस्टर संजू चौधरी के जरिये सामने आई है। टिपस्टर ने Motorola Signature के 16GB RAM + 1TB Storage वेरिएंट की कीमत की जानकारी शेयर की है। लीक के मुताबिक इस मेमोरी वेरिएंट का बॉक्स प्राइस यानी MRP 84,999 रुपये होगा। गौरतलब है कि यह मैक्सिमम रिटेल प्राइस है, यानी मार्केट में इसे 80 हजार रुपये से कम रेट पर सेल के लिए उपलब्ध कराया जा सकता है।

16जीबी रैम वाला Motorola Signature मोबाइल का टॉप वेरिएंट होगा। हमारा अनुमान है कि इसे बेस वेरिएंट को 12GB RAM पर लॉन्च किया जा सकता है जिसमें 256GB Memory दी जा सकती है। अंदाजा है कि मोटोरोला सिग्नेचर की इंडिया में शुरुआती कीमत 50 हजार रुपये के करीब देखने को मिल सकती है। बताते चलें कि स्नैपड्रैगन 8 जेन 5 वाला वनप्लस 15आर 47,999 रुपये के स्टार्टिंग प्राइस पर भारत में लॉन्च हुआ था। मोटोरोला सिग्नेचर की सीधी टक्कर OnePlus 15R से ही होगी।

मोटोरोला सिग्नेचर के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह मोबाइल 3नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बने Snapdragon 8 Gen 5 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर काम करता है जो 3.8गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन कर सकता है। ग्लोबल मार्केट में यह 7 जेनरेशन की ओएस अपग्रेड और 7 साल की सिक्योरिटी अपडेट के साथ पेश हुआ है। कंपनी इंडिया में भी इसे Android 23 OS तक के लिए तैयार करके पेश कर सकती है।

फोटोग्राफी के लिए इसके ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में 50 मेगापिक्सल मेन Sony LYT828 OIS सेंसर, 3x ऑप्टिकल ज़ूम व 100x सुपर ज़ूम वाला 50 मेगापिक्सल periscope telephoto लेंस और 122° एफओवी वाला 50 मेगापिक्सल ultrawide एंगल लेंस मौजूद है। मोटोरोला सिग्नेचर 50MP Sony LYT500 सेल्फी कैमरा सपोर्ट करता है।

पावर बैकअप के लिए इसमें 5200mAh silicon-carbon battery दी गई है। बैटरी कैपेसिटी यकिनन मौजूदा बड़ी बैटरी वाले ट्रेंड से छोटी है लेकिन कंपनी का दावा है कि फुल चार्ज के बाद यह 52 घंटे तक का बैकअप दे सकती है। वहीं चार्जिंग के लिए इसमें 90W TurboPower वायर्ड और 50W wireless चार्जिंग मौजूद है। इसमें 165Hz रिफ्रेश रेट और 6200nits ब्राइटनेस वाली 6.8-इंच की फुलएचडी Extreme AMOLED स्क्रीन मौजूद है।

मोटोरोला सिग्नेचर स्मार्टफोन aircraft-grade aluminum फ्रेम और मिलिट्री ग्रेड MIL-STD-810H सर्टिफाइड बॉडी पर बना है। वहीं साथ ही इसे IP68 + IP69 रेटिंग प्राप्त है। उम्मीद कर सकते हैं कि Motorola Signature इंडिया में भी ग्लोबल मॉडल वाले फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स के साथ ही लॉन्च किया जाएगा। अंत में बताते चलें कि समान प्रोसेसर वाले OnePlus 15R में कंपनी ने 7400mAh battery लगाई है जो मोटोरोला सिग्नेचर से काफी बड़ी है।

Motorola Signature Price
Rs. 52,499
Go To Store
Rs. 55,629
Go To Store
See All Prices
LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here