10100mAh बैटरी, 10 इंच स्क्रीन, 16GB RAM और Snapdragon 8 Gen 3 के साथ Pad Pro हुआ ग्लोबली लॉन्च

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/06/nubia-Pad-Pro-specs.jpg
Highlights

टेक ब्रांड नुबिया ने अपनी होम मार्केट चीन से बाहर निकालते हुए नया प्रीमियम टैबलेट Nubia Pad Pro ग्लोबल मार्केट में भी लॉन्च कर दिया है। यह डिवाइस 10 इंच से भी बड़ी डिस्प्ले, पावरफुल Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर और दमदार 10,100mAh बैटरी से लैस है। इस नुबिया पैड प्रो के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की फुल डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं। गौरतलब है कि यह टैबलेट डिवाइस इंडियन मार्केट में नहीं लाया जाएगा और अभी अलग-अलग देशों में सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।

Nubia Pad Pro स्पेसिफिकेशन्स

डिस्प्ले

नुबिया पैड प्रो को 2880 × 1800 पिक्सल रेजोलूशन वाली 10.9-इंच की बड़ी स्क्रीन पर लॉन्च किया गया है। यह 2.8के डिस्प्ले है जो 144हर्ट्ज़ वेरिएबल रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। इस टैबलेट के लिए TFT पैनल का इस्तेमाल किया गया है। डिवाइस में 309PPI पिक्सल डेंसिटी, 1.07 बिलियन कलर और 840Hz इंस्टेंट टच सैंपलिंग रेट मिलती है। इसके साथ ही टैबलेट को लो ब्लू लाइट सर्टिफिकेशन भी प्राप्त है।

परफॉर्मेंस

यह नुबिया का टैबलेट क्वालकॉम के 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बने स्नेपड्रैगन 8 जेन 3 ऑक्टाकोर प्रोसेसर पर लॉन्च किया गया है। यह डिवाइस 3.3GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इसमें Adreno 750 GPU दिया गया है। चीन में टैबलेट 16GB LPDDR5X RAM और 512GB UFS 4.0 Storage तकनीक पर काम करता है।

कैमरा

फोटोग्राफी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस टैबलेट के बैक पैनल पर 13 मेगापिक्सल का लेंस लगाया गया है जो कैजुअल फोटोग्राफी के साथ ही डॉक्यूमेंट स्कैनिंग इत्यादि के लिए उपयुक्त है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस डिवाइस में 20 मेगापिक्सल फ्रंट मिलता मिलता है। यह ऑनलाइन क्लासेज और मीटिंग्स के लिए सही काम करता है।

बैटरी

पावर बैकअप के लिए Nubia Pad Pro टैबलेट को तगड़ी 10,100एमएएच बैटरी से लैस कर बाजार में उतारा गया है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए इस टैबलेट डिवाइस में 66वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है।

Nubia Pad Pro फीचर्स

Nubia Pad Pro प्राइस

नुबिया पैड प्रो को ग्लोबल मार्केट में तीन वेरिएंट्स में पेश किया गया है। इसके 8GB+256GB मॉडल का रेट $419 यानी इंडियन करंसी अनुसार 35,999 रुपये के करीब है। इसी तरह 12GB+256GB की कीमत $489 (लगभग ₹41,900) और सबसे बड़े वेरिएंट 16GB + 512GB का लॉन्च प्राइस $599 यानी ₹51,250 रुपये के करीब है। ग्लोबल मार्केट में इस टैबलेट को ब्लैक और सिल्वर कलर में बेचा जाएगा।