Xiaomi 13 Ultra 18 अप्रैल को हो सकता है लॉन्च, बेहद ही ताकतवर होगी स्पेसिफिकेशन्स

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2023/04/xiaomi-13-ultra.jpg
Highlights

Xiaomi ने कुछ समय पहले ही बताया था कि कंपनी बेहद जल्द अपनी नंबर सीरीज़ का फ्लैगशिप स्मार्टफोन Xiaomi 13 Ultra मार्केट में लाने वाली है। वहीं अब एक लीक के जरिये इस मोबाइल फोन की लॉन्च डेट भी सामने आ गई है। सामने आई रिपोर्ट में बताया गया है कि यह शाओमी फोन 18 अप्रैल को चीन में लॉन्च हो सकता है। यह लीक एक चाइनीज रिटेलर वेबसाइट के जरिये सामने आया है जहां फोन के नाम व लॉन्च डिटेल्स शेयर की गई है।

शाओमी 13 अल्ट्रा कब लॉन्च होगा

Xiaomi 13 Ultra इंडिया में अभी काफी समय लगने वाला है। यह मोबाइल सबसे पहले कंपनी की होम मार्केट चीन में ही एंट्री लेगा। शाओमी 13 अल्ट्रा को आने वाली 18 अप्रैल को पेश किया जा सकता है। चाइनीज रिटेलर वेबसाइट पर इस फोन का लॉन्च टीज़ किया गया है जहां लॉन्च टाईम स्थानिय समयानुसार शाम के 7 बजे का बताया गया है। इस बाबत कंपनी की ऑफिशियल अनाउंसमेंट का इंतजार अभी किया जा रहा है। इस दिन फोन के साथ Xiaomi Pad 6 भी मार्केट में उतारा जा सकता है।

शाओमी 13 अल्ट्रा की स्पेसिफिकेशन्स कैसी होगी

  • 6.7″ 2K AMOLED display
  • 120Hz refresh rate
  • Xiaomi 13 Ultra के फीचर्स या स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी अभी कंपनी की ओर से नहीं दी गई है लेकिन अगर लीक्स की बात करें तो यह मोबाइल फोन 6.7 इंच की लार्ज 2के एमोलेड डिस्प्ले पर लॉन्च किया जा सकता है जिसमें 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट देखने को मिल सकती है।

  • 16GB RAM
  • 512GB memory
  • Snapdragon 8 Gen 2
  • लीक के अनुसार शाओमी 13 अल्ट्रा स्मार्टफोन क्वॉलकॉम के पावरफुल स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 आक्टाकोर प्रोसेसर पर लॉन्च किया जाएगा। इस फोन में 16जीबी तक की रैम मैमोरी और 512जीबी तक की इंटरनल स्टोरेज देखने को मिल सकती है।

  • 50MP Sony IMX989
  • 32MP selfie snapper
  • फोटोग्राफी के लिए Xiaomi 13 Ultra में क्वॉड रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। लीक में ये सभी कैमरा सेंसर 50 मेगापिक्सल के बताए जा रहे हैं जिनमें प्राइमरी लेंस 50MP Sony IMX989 हो सकता है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।

  • 4,900mAh battery
  • 90W fast charging
  • 50W wireless charging
  • पावर बैकअप के लिए इस फोन में 4,900एमएएच बैटरी देखने को मिल सकती है। वहीं लीक के अनुसार यह शाओमी फोन 90वॉट फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी सपोर्ट करेगा जिसके साथ 50वॉट वायरलेस चार्जिंग तकनीक भी देखने को मिल सकती है।