3 नए Samsung 5G Phone होंगे 2 मार्च को इंडिया में लॉन्च, आ रहे हैं गैलेक्सी ए35 और गैलेक्सी ए55

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/01/samsung-galaxy-s25-series-support-qi-2-1-wireless-charging.jpg

सैमसंग मोबाइल पसंद करने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है। बीते दिनों ही इस कंपनी ने बताया था कि वह भारत में तीन नए स्मार्टफोन लेकर आने वाली है। वहीं अब फोन लॉन्च डेट से भी पर्दा उठा गया है। Samsung ने अनाउंस कर दिया है कि वह 2 मार्च को इंडिया में नए Galaxy A Series Smartphones पेश करेगी। इस 5जी मोबाइल फोन की डिटेल आप आगे पढ़ सकते हैं।

ये सैमसंग फोन होंगे इंडिया में लॉन्च

कंपनी की ओर से बताया गया है कि वह गैलेक्सी ए35 और ए55 स्मार्टफोन के सक्सेसर लेकर आ रही है। यानी 2 मार्च को लॉन्च होने वाले नए स्मार्टफोन में गैलेक्सी ए36 5जी और गैलेक्सी ए56 5जी शामिल होंगे। इन दोनों मिड बजट मोबाइल फोंस के साथ गैलेक्सी ए26 5जी फोन भी लाए जाने की उम्मीद है। कंपनी वेबसाइट पर अपकमिंग सैमसंग 5जी फोन का पेज लाइव कर दिया गया है।

Samsung Galaxy A56 5G प्राइस (लीक)

91मोबाइल्स को सोर्स के माध्यम से जानकारी मिली है कि गैलेक्सी ए56 5जी फोन के 8जीबी रैम मॉडल को 128जीबी स्टोरेज के साथ 41,999 रुपये में तथा 256जीबी मेमोरी के साथ 44,999 रुपये में लॉन्च किया जाएगा। वहीं सबसे बड़े वेरिएंट में 12जीबी रैम के साथ 256जीबी स्टोरेज दी जाएगी जिसका रेट 47,999 रुपये होगा।

Samsung Galaxy A36 5G प्राइस (लीक)

प्राप्त जानकारी अनुसार गैलेक्सी ए36 5जी फोन भी कुल तीन वेरिएंट्स में आएगा जिसकी कीमत 32,999 रुपये से शुरू होगी। इसमें 8जीबी रैम के साथ 128जीबी स्टोरेज मिलेगी। वहीं 8जीबी रैम व 256जीबी स्टोरेज का रेट 35,999 रुपये होगा। Galaxy A36 5G के 12जीबी रैम व 256जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 38,999 रुपये में लॉन्च किया जाएगा।

Samsung Galaxy A56 5G स्पेसिफिकेशन्स (लीक)

सैमसंग गैलेक्सी ए56 5जी फोन को कंपनी के ही Exynos 1580 प्रोसेसर पर लॉन्च किया जा सकता है। इस फोन एंड्रॉयड 15 के साथ वनयूआई 7 मिलने की उम्मीद है। भारतीय बाजार में यह स्मार्टफोन 12GB RAM पर पेश किया जा सकता है जिसके साथ 256GB स्टोरेज मिल सकती है। वहीं बेस वेरिएंट में 8GB रैम के साथ 128जीबी स्टोरेज दी जा सकती है।

Samsung Galaxy A56 5G फोन में पावर बैकअप के लिए 5,000mah battery दी जा सकती है जिसके साथ 45W फास्ट चार्जिंग तकनीक मिलने की उम्मीद है। वहीं फोटोग्राफी के लिए इसके ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में 50MP मेन सेंसर के साथ 12MP और 5MP लेंस मिल सकते हैं तथा फ्रंट पर 12MP सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। यह सैमसंग फोन एल्युमीनियम फ्रेम पर लाया जा सकता है जिसमें Dynamic AMOLED डिस्प्ले दी जा सकती है।

Samsung Galaxy A36 5G स्पेसिफिकेशन्स (लीक)

सैमसंग गैलेक्सी ए36 5जी फोन इसी सप्ताह इंडिया में लॉन्च हो सकता है। लीक्स में दावा किया जा रहा है कि यह सैमसंग 5जी फोेन क्वालकॉम के Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर पर लॉन्च किया जा सकता है। यह स्मार्टफोन को भी लेटेस्ट एंड्रॉयड 15 पर लाया जा सकता जिसके साथ OneUI 7 दिया जा सकता है। उम्मीद कर सकते हैं कि इस फोन में भी 12जीबी रैम मिल जाएगी।

फोटोग्राफी के लिए Galaxy A36 को भी ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप पर लाया जा सकता है। लीक के अनुसार इसमें 50MP मेन सेंसर के साथ 8MP और 5MP थर्ड लेंस दिए जाएंगे तथा सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस स्मार्टफोन में भी 12MP फ्रंट कैमरा मिल सकता है। गैलेक्सी ए36 5जी फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.64-इंच की बड़ी स्क्रीन दी जा सकती है। वहीं पावर बैकअप के लिए 5,000एमएएच बैटरी मिलने की उम्मीद है।