200MP कैमरा, 16GB RAM और 7000mAh बैटरी के साथ OPPO का 5G फोन Reno 16 Pro चाइना में लॉन्च

Join Us icon

ओपो ने आज अपने नए रेनो फोन पेश कर दिए हैं। कंपनी की ओर से चाइना में बड़े ईवेंट का आयोजन किया गया और इसी के मंच से ‘रेनो 16 सीरीज’ को टेक मंच पर उतारा गया है। सीरीज के तहत OPPO Reno 16 और OPPO Reno 16 Pro 5G फोन लॉन्च किए गए हैं। अपने कैमरा के लिए फेमस ओपो रेनो सीरीज का नया प्रो मॉडल भी 200MP Camera, 7000mAh Battery, 16GB RAM और MediaTek Dimensity 9500s प्रोसेसर के साथ लाया गया है जिसकी डिटेल आप आगे पढ़ सकते हैं।

OPPO Reno 16 Pro कैमरा

ओपो रेनो 16 प्रो को कंपनी ने ट्रिपल रियर कैमरा के साथ लॉन्च किया गया है। इस मोबाइल के बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस 200 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया गया है। यह 1/1.56-इंच वाला Samsung ISOCELL HP5 सेंसर है जो ऑप्टिकल ईमेज स्टेबलाइज़ेशन (OIS) तकनीक के साथ मिलकर काम करता है। इस नए ओपो फोन से 60fps 4K video recording की जा सकती है।

मेन 200MP camera के साथ ही रेनो 16 प्रो के रियर कैमरा मॉड्यूल में 3.5x ऑप्टिकल ज़ूम और 120x डिजिटल जूम की क्षमता वाला 50 मेगापिक्सल Periscope Telephoto लेंस और 50 मेगापिक्सल Ultra-Wide एंगल लेंस लगाया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Reno 16 Pro 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट है जो ग्रुप सेल्फी के लिए वाइड फ्रेम प्रदान करता है।

ओपो रेनो 16 प्रो को कंपनी ने ±4° Wide-angle सुपर इमेज स्टेबलाइजेशन के साथ पेश किया है। आमतौर पर फोन का OIS सेंसर ±1 या ±1.5​ डिग्री तक ही टिल्ट कर सकता है। लेकिन इस ओपो मोबाइल का ओआईएस लेंस वीडियोग्राफी के दौरान तेज झटके लगने पर भी स्टेबल और क्लियर रिकॉर्डिंग कर सकता है। यानी भागते हुए भी वीडियो बनाएंगे तो वह प्रोफेशनल​ गिम्बल की तरह बिल्कुल स्थिर रिकॉर्ड होगी।

OPPO Reno 16 Pro स्पेसिफिकेशन्स

ओपो रेनो 16 प्रो 5जी फोन एंड्रॉयड 16 पर लॉन्च हुआ है जो ColorOS 16 के साथ मिलकर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इसमें MediaTek Dimensity 9500s चिपसेट दिया गया है। यह 3नैनोमीटर आर्किटेक्चर पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 2.4गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 3.73गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। हैवी प्रोसेसिंग और गेमिंग के दौरान फोन परफॉर्मेंस स्मूथ बनाए रखने के लिए इस नए ओपो फोन में Tidal Engine लगाया गया है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इसमें Immortalis G925 जीपीयू मौजूद है।

OPPO Reno 16 Pro 5G फोन 2772 × 1272 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.78-इंच की 1.5K स्क्रीन पर लॉन्च हुआ है। यह पंच-होल स्टाइल वाली फ्लैट स्क्रीन है जो LTPO AMOLED पैनल पर बनी है। इस फोन डिस्प्ले पर 120Hz अडेप्टिव रिफ्रेश रेट, 2160Hz PWM डिमिंग, 3600nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट प्राप्त होता है। वहीं मोबाइल को कंपनी ने इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर टेक्नोलॉजी से लैस कर बाजार में उतारा है।

पावर बैकअप के लिए ओपो रेनो 16 प्रो 5जी फोन को तगड़ी 7000एमएएच बैटरी से लैस कर बाजार में उतारा गया है। कंपनी इसे 6 साल की बैटरी हेल्थ के साथ लेकर आई है। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 100W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग तकनीक का सपोर्ट दिया गया है। इस नए ओप्पो 5जी फोन को कंपनी ने 60W wireless चार्जिंग टेक्नोलॉजी से भी लैस किया है।

OPPO Reno 16 Pro मैटल फ्रेम पर बना है जो इसे मजबूती प्रदान करता है। मोबाइल के फ्रंट और बैक दोनों पैनल पर ग्लास प्रोटेक्शन दी गई है। यह ओपो का नया फोन IP69K रेटिंग के साथ पेश किया गया है जो इसे डस्ट और वॉटर प्रोटेक्शन प्रदान करने के साथ ही गर्म लिक्विड से भी बचाता है। बताते चलें कि इस ओपो मोबाइल के साइड फ्रेम पर Ai Key दी गई है जो कई तरह के टॉस्ट सिंगल टच में ही कर देती है।

OPPO Reno 16 Pro प्राइस

ओपो रेनो 16 प्रो 5जी फोन चीन में 12GB RAM और 16GB RAM पर लॉन्च हुआ है जो 256GB, 512GB और 1TB स्टोरेज पर सेल के लिए उपलब्ध होगा। कीमत की बात करें तो Reno 16 Pro का स्टार्टिंग प्राइस 4499 युआन यानी 63 हजार रुपये है जिसमें 12जीबी रैम के साथ 256जीबी स्टोरेज मिलती है। वहीं टॉप वेरिएंट में 16जीबी रैम + 1टीबी मेमोरी दी गई है जिसका रेट 5299 युआन यानी 74 हजार रुपये के करीब है। चाइना में ओपो रेनो 16 प्रो White, Purple और Black कलर शेड्स में बिकेगा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here