8000mAh बैटरी वाले 5G फोन पर 2000 का डिस्काउंट! कम रेट पर बिकेगा realme 16T

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2026/05/realme-16t-5g-india-launch-price-details.jpg

रियलमी ने मई महीने में अपना बड़ी बैटरी वाला स्मार्टफोन realme 16T 5G फोन इंडिया में लॉन्च किया था। यह मोबाइल 8000mAh battery, IP69 Pro रेटिंग, 50MP Camera, 8GB RAM और MediaTek Dimensity 6300 की ताकत से लैस होकर आया था। आज अपने फैंस को तोहफा देते हुए कंपनी इस 5जी फोन पर 2,000 रुपये का डिस्काउंट ऑफर जारी कर दिया गया है जिसके साथ रियलमी 16टी 5जी सस्ते रेट पर खरीदा जा सकता है।

रियलमी फोन पर ऑफर

realme 16T 5G फोन पर 2000 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट मिल रहा है। इस स्मार्टफोन का 6GB RAM + 128GB Storage वेरिएंट 29,999 रुपये में लॉन्च हुआ था जिसे छूट के साथ 27,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसी तरह 8GB RAM वाले 5G फोन को 128GB मेमोरी के साथ 29,999 रुपये में और 256GB स्टोरेज के साथ 32,999 में परचेज किया जा सकता है।

देखा जाए तो ऑफर के साथ 8जीबी रैम वाला मॉडल 6जीबी रैम के रेट पर भी मिल रहा है जो वाकई में इसे बेहतरीन विकल्प बना रहा है। मजे की बात यह भी है कि स्मार्टफोन पर 2000 रुपये का डिस्काउंट पाने के लिए किसी स्पेशल क्रेडिट कार्ड की जरूरत भी नहीं है। किसी भी तरह से UPI पेमेंट करने पर यह छूट मिल जाएगी जिसका फायदा कोई भी ग्राहक उठा सकता है।

इस realme 5G फोन पर डील ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों प्लेटफॉर्म पर मिल रही है। यानी किसी भी मोबाइल की दुकान से रियलमी 15टी को डिस्काउंट के साथ परचेज किया जा सकता है। यह लिमिटेड स्कीम है जिसका फायदा 20 जुलाई तक ही मिलेगा। लगे हाथ बताते चलें कि अगर कंपनी वेबसाइट से फोन खरीदते हैं तो वहां 3,000 रुपये का बैंक कार्ड डिस्काउंट ऑफर भी मिल रहा है।

realme 16T 5G स्पेसिफिकेशन्स

रियलमी 16​टी 5जी फोन में 1570 x 720 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.8-इंच की एचडी+ डिस्प्ले दी गई है। यह पंच-होल स्टाइल वाली स्क्रीन है जो एलसीडी पैनल पर बनी है। मोबाइल यूजर्स को जिसपर हाई 144Hz रिफ्रेश रेट, 180Hz टच सैंपलिंग रेट और 1200nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलता है। डिस्प्ले की सुरक्षा के लिए फोन में पांडा ग्लास की प्रोटेक्शन लेयर चढ़ाई गई है।

realme 16T 5G फोन एंड्रॉयड 16 आधारित realme UI 7.0 पर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस मोबाइल में MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट दिया गया है। यह 12नैनोमीटर आर्किटेक्चर पर बना ऑक्टा-कोर प्रोेसेसर है जो 1.8गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करता है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में इसका AnTuTu Score 6,33,631 आ चुका है। वहीं हैवी परफॉर्मेंस और गेमिंग के दौरान फोन हीट होने से रोकने के लिए इसमें 5300mm VC Cooling सिस्टम मौजूद है।

फोटोग्राफी के लिए यह रियलमी 5जी फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल Sony IMX852 OIS सेंसर दिया गया है जो एफ/2.4 अपर्चर वाले 2 मेगापिक्सल Monochrome सेंसर के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए realme 16T में 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा लगा है।

पावर बैकअप के लिए realme 16T 5G फोन में ताकतवर 8000mAh बैटरी से दी गई है। 91मोबाइल्स की टेस्टिग में यह रियलमी 5जी फोन 17 घंटे, 41 मिनट का PCMark Battery बेंचमार्क स्कोर हासिल कर चुका है। कंपनी ने इस फोन को 7 साल की बैटरी हेल्थ के साथ पेश किया है। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 45W फास्ट चार्जिंग तकनीक मिलती है।