
सैमसंग ने मई महीने में गैलेक्सी ‘ए’ सीरीज का मिडबजट 5जी फोन गैलेक्सी ए26 इंडिया में लॉन्च किया था। यह मोबाइल 6GB और 8GB RAM पर लाया गया था जिसे अब पूरे 2,000 रुपये की छूट के साथ खरीदा जा सकता है। सैमसंग ने अपने फैंस के लिए इस स्मार्टफोन पर लिमिटेड पीरियड ऑफर जारी किया है जो 31 मई तक चलेगा। यानी इस पूरे महीने Samsung Galaxy A26 5G फोन को सस्ते रेट पर पाया जा सकता है। स्कीम क्या है, यह आप आगे पढ़ सकते हैं।
Samsung Galaxy A26 5G प्राइस और ऑफर
ऑफर के तहत सैमसंग गैलेक्सी ए26 5जी के सभी मेमोरी वेरिएंट्स पर 2,000 रुपये की छूट मिलेगी। डिस्काउंट के बाद यह सैमसंग 5जी फोन 21,499 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीदा जा सकेगा जिसमें 6जीबी रैम के साथ 128जीबी मिलेगी। बता दें कि गैलेक्सी ए26 का यह वाला वेरिएंट सिर्फ ऑफलाइन मार्केट में रिटेल स्टोर्स व मोबाइल की दुकान पर ही बिकता है।
| Samsung Galaxy A26 5G | लॉन्च प्राइस | डिस्काउंट ऑफर | सेलिंग प्राइस |
| 6GB RAM + 128GB Storage | ₹23,499 | ₹2,000 | ₹21,499 |
| 8GB RAM + 128GB Storage | ₹24,999 | ₹2,000 | ₹22,999 |
| 8GB RAM + 256GB Storage | ₹27,999 | ₹2,000 | ₹25,999 |
Samsung Galaxy A26 8GB RAM मॉडल को ऑफलाइन बाजार के साथ ही कंपनी वेबसाइट से भी परचेज किया जा सकता है। यह 128GB और 256GB स्टोरेज के साथ आता है और दोनों ही स्टोरेज वेरिएंट 2 हजार रुपये सस्ते रेट पर खरीदे जा सकते हैं। स्कीम के तहत इसका प्राइस क्रमश: 23,999 रुपये और 25,999 रुपये पड़ेगा। यह 5जी फोन Awesome Black, Peach, Mint और White कलर में सेल के लिए उपलब्ध है।
Samsung Galaxy A26 5G स्पेसिफिकेशन्स
- 6.7″ FHD+ sAMOLED Display
- 8GB RAM + 256GB Storage
- Samsung Exynos 1380
- 50MP Triple Rear Camera
- 13MP Front Camera
- 45W 5,000mAh Battery
डिस्प्ले
सैमसंग गैलेक्सी ए26 5जी को 1080 × 2340 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.7-इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले पर लॉन्च किया गया है। यह पंच-होल स्टाइल वाली सुपर एमोलेड स्क्रीन है जिसपर 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 1900निट्स पिक ब्राइटनेस सहित विज़न बूस्टर जैसे फीचर्स मिलते हैं। फोन डिस्प्ले की सुरक्षा के लिए इसपर गोरिल्ला ग्लास विक्टस+ की लेयर मिलती है।
प्रोसेसर
Samsung Galaxy A26 5G फोन को इंडिया में सैमसंग के ही एक्सीनोस 1380 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर लाया गया है। यह 5एनएम फेब्रिकेशन्स पर बना सीपीयू है जिसमें 2GHz क्लॉक स्पीड वाले चार A55 कोर तथा 2.4GHz तक की क्लॉक स्पीड वाले चार A78 कोर शामिल हैं। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में इस फोन का AnTuTu Benchmark स्कोर 6,10,383 आया है। वहीं ग्राफिक्स के लिए यह सैमसंग 5जी फोन में Mali-G68 GPU सपोर्ट करता है।
ऑपरेटिंग सिस्टम
यह सैमसंग का 5जी फोन लंबी ओएस पर सिक्योरिटी अपडेट के साथ आया है। गैलेक्सी ए26 5जी फोन में भी ऐसा ही है। यह मोबाइल एंड्रॉयड 15 आधारित One UI 7 पर लॉन्च हुआ है। इस फोन के साथ 6 जेनरेशन की ओएस अपग्रेड मिलेगी जो इसे अभी से ही Android 21 के लिए तैयार करती है। वहीं इस फोन में ग्राहका 6 साल की सिक्योरिटी अपडेट भी पा सकेंगे।
कैमरा
फोटोग्राफी के लिए यह सैमसंग स्मार्टफोन ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल ओआईएस सेंसर दिया गया है जो एफ/2.2 अपर्चर वाले 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइट एंगल लेंस और एफ/2.4 अपर्चर वाले 2 मेगापिक्सल मैक्रो सेंसर के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए गैलेक्सी ए26 5जी फोन एफ/2.2 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।
बैटरी
पावर बैकअप के लिए Samsung Galaxy A26 5G मोबाइल फोन में तगड़ी 5,000एमएएच बैटरी दी गई है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में यह मोबाइल 11 घंटे, 49 मिनट का PC Mark Battery स्कोर अचीव कर पाया है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए गैलेक्सी ए26 में 25वॉट फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी दी गई है। टेस्टिंग के दौरान इसने 69 मिनट में फोन को 20% से 100% प्रतिशत चार्ज किया है।
अन्य फीचर्स
यह सैमसंग मोबाइल IP67 सर्टिफाइड है जो इसे पानी व धूल से बचाने में मदद करता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5GHz Wi-Fi और Bluetooth 5.3 के साथ NFC भी दिया गया है। वहीं यूजर्स को इस सस्ते 5जी फोन में Samsung Knox, USB Type-C audio और Stereo speakers मिलते हैं।














