
वीवो ने पिछले साल इंडिया में 8GB RAM और MediaTek Dimensity 7300 प्रोसेसर वाला फोन Vivo Y400 Pro 5G लॉन्च किया था। यह मोबाइल 5500mAh Battery, 32MP Selfie कैमरा और 3D Curved Display के साथ लाया गया था। अब इसी विवो 5जी फोन को 2,000 रुपये की छूट के साथ खरीदने का मौका मिल रहा है। कंपनी की ओर से स्मार्टफोन के सभी मेमोरी वेरिएंट्स डिस्काउंट के साथ बेच जा रहे हैं। सस्ता वीवो फोन कैसे और कहां से परचेज किया जा सकता है, इसकी डिटेल्स आगे दी गई है।
Vivo Y400 Pro 8GB RAM वाला 5G फोन है जिसे 128GB और 256GB स्टोरेज पर खरीदा जा सकता है। इन दोनों मेमोरी वेरिएंट्स का सेलिंग प्राइस क्रमश: 25,999 रुपये और 27,999 रुपये है। स्मार्टफोन पर मिल रहे 2 हजार रुपये के डिस्काउंट के बाद इन्हें क्रमश: 23,999 रुपये और 25,999 रुपये में पाया जा सकता है। शॉपिंग साइट अमेजन और कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर यह वीवो फोन छूट के साथ बिक रहा है।
2,000 रुपये का डिस्काउंट बैंक ऑफर के तहत पाया जा सकता है। अमेजन से फोन खरीदते वक्त Kotak, ICICI और Axis Bank क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर यह छूट मिलेगी। वहीं वीवो वेबसाइट से फोन परचेज करते वक्त Kotak और Axis सहित HDFC बैंक के ग्राहकों को भी 2 हजार रुपये का डिस्काउंट मिलेगा। डील का लाभ पाने के लिए कस्टमर्स को ईएमआई बनवानी होगी।
वीवो वाई400 प्रो 5जी फोन पर मिल रही डील की डिटेल्स जानने या इस मोबाइल को डिस्काउंट के साथ खरीदने के लिए क्लिक करें : वीवो / अमेजन
Vivo Y400 Pro 5G फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह मोबाइल एंड्रॉयड आधारित Funtouch OS 14 पर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस मोबाइल में 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना MediaTek Dimensity 7300 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है जिसमें 2.0GHz क्लॉक स्पीड वाला क्वॉड-कोर और 2.5GHz क्लॉक स्पीड वाला क्वॉड-कोर सीपीयू शामिल है।
वीवो वाई400 प्रो 8जीबी रैम वाला 5जी फोन है। इसे एक्सपेंडेबल रैम टेक्नोलॉजी से लैस किया गया है जो फोन की फिजिकल रैम में 8जीबी वचुर्अल रैम को जोड़कर 16GB RAM (8जीबी + 8जीबी) की ताकत प्रदान करती है। यह मोबाइल LPDDR4X RAM + UFS 3.1 storage तकनीक सपोर्ट करता है।
Vivo Y400 Pro 5G फोन में 2392 × 1080 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.77-इंच इंच की फुलएचडी+ स्क्रीन दी गई है। यह डुअल 3D Curved डिस्प्ले है जिसे AMOLED पैनल पर बनाया गया है। फोन की यह स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 300Hz टच सेंपलिंग रेट और 4500nits ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। स्मार्टफोन को IP65 रेटिंग से लैस किया गया है जो इसे पानी व धूल से बचाने में मदद करती है। इसकी थिकनेस 7.49mm और वजन 182g है।
फोटोग्राफी के लिए इस वीवो 5जी फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप लगा है। मोबाइल के बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.79 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल Sony IMX882 मेन सेंसर दिया गया है जो एफ/2.4 अपर्चर वाले 2 मेगापिक्सल Bokeh सेंसर के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Vivo Y400 Pro 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है जो एफ/2.45 अपर्चर पर काम करता है।
पावर बैकअप के लिए Vivo Y400 Pro स्मार्टफोन तगड़ी 5,500एमएएच बैटरी सपोर्ट करता है। कंपनी का दावा है कि फुल चार्ज में इसपर 21 घंटे तक YouTube video स्ट्रीम की जा सकती है। यह वीवो मोबाइल 4 साल की बैटरी हेल्थ के साथ आता है। वहीं फोन को तेजी से चार्ज करने में इसमें 90वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है। स्मार्टफोन में Smart Charging Engine 2.0 का इस्तेमाल किया गया है।
See All Competitors



















