7000mAh बैटरी, 200MP बैक और 50MP फ्रंट कैमरा के साथ realme 16 Pro Plus इंडिया में लॉन्च

Join Us icon

रियलमी फैंस के लिए आज का दिन बड़ा साबित हुआ है। कंपनी ने इंडिया में अपने नए डिवाइस लॉन्च किए हैं जिनमें realme 16 Pro और realme 16 Pro+ स्मार्टफोंस के साथ ही realme Pad 3 टैबलेट और realme Buds Air 8 इयरबड्स भी शामिल हैं। रियलमी 16 प्रो सीरीज में 200 मेगापिक्सल कैमरा वाले फोन लाए गए हैं। सीरीज के प्रो मॉडल की डिटेल यहां क्लिक कर पढ़ सकते हैं और रियलमी 16 प्रो प्लस के प्राइस, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी आगे दी गई है।

रियमली 16 प्रो प्लस का कैमरा इसकी सबसे बड़ी ताकत है। यह मोबाइल LumaColor एल्गोरिदम पर काम करता है। फोटोग्राफी के लिए इसके बैक पैनल पर एफ/1.8 अपर्चर वाला 200 मेगापिक्सल Samsung HP5 सेंसर दिया गया है जो एफ/2.8 अपर्चर वाले 50 मेगापिक्सल 3.5× Telephoto Portrait लेंस और 115.5° एफओवी वाले 8 मेगापिक्सल वाइड एंगल+मैक्रो लेंस के साथ मिलकर काम करता है। realme 16 Pro+ में 50 मेगापिक्सल का सेल्फी सेंसर लगा है जो OmniVision OV50D लेंस है।

realme 16 Pro+ 5G फोन एंड्रॉयड 16 पर लॉन्च हुआ है जो realme UI 7.0 के साथ मिलकर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस स्मार्टफोन में Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना मोबाइल चिपसेट है जो 1.84GHz से लेकर 2.8GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में यह 1,434,981 AnTuTu स्कोर अचीव कर चुका है।

रियलमी फोन में गेम खेलने के दौरान अच्छा एक्सपीरियंस मिले, इसके लिए कंपनी ने स्मार्टफोन में AirFlow VC Cooling सिस्टम लगाया है। यह हैवी परफॉर्मेंस के दौरान डिवाइस में पैदा हो रही गर्मी को तेजी से बाहर फेंकता है जिससे हार्डवेयर को ठंडा रखने में मदद मिलती है। रियलमी 16 प्रो+ में LPDDR5X RAM भी लगाई गई है जो मल्टीटास्किंग को स्मूथ बनाए रखती है।

रियलमी 16 प्रो+ 5जी फोन को 2800 x 1280 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.8-इंच की 1.5K डिस्प्ले पर लॉन्च किया गया है। यह AMOLED पैनल पर बनी कर्व्ड स्क्रीन है जिसे कंपनी ने HyperGlow 4D Curve+ Display नाम दिया है। इसपर 144Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग रेट और 6500nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट प्राप्त होगा। यह मोबाइल इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक से लैस है जिसे कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7आई से प्रोटेक्ट किया गया है।

पावर बैकअप के लिए realme 16 Pro Plus को 7,000mAh Battery पर लॉन्च किया गया है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में यह 19 घंटे का PCMark battery बेंचमार्क स्कोर अचीव कर चुकी है। रियलमी का दावा है ​कि 5 साल के इस्तेमाल के बाद भी इसकी बैटरी हेल्थ 80% से ज्यादा रहेगी। फोन को तेजी से चार्ज करने के लिए 80W Ultra Charge टेक्नोलॉजी दी गई है। यह नया रियमली फोन Bypass Charing तकनीक भी सपोर्ट करता है जो हैवी प्रोसेसिंग के दौरान करंट को बैटरी की बजाय सीधे फोन मदरबोर्ड को ट्रांसफर कर देती है।

रियलमी 16 प्रो प्लस में यूजर्स को 10वॉट रिवर्स चार्जिंग भी मिलेगी। यह मोबाइल IP66 + IP68 + IP69 + IP69K रेटिंग के साथ आया है जो इसे धूल व पानी से बचाने के साथ ही कई तरह के लिक्विड व गर्म चाय गिरने पर भी सुरक्षित रख सकती है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi 6 और Bluetooth 5.4 जैसे फीचर्स मिलते हैं।

realme 16 Pro+ प्राइस

  • 8GB RAM + 128GB Storage ₹39,999
  • 8GB RAM + 256GB Storage ₹41,999
  • 12GB RAM + 256GB Storage ₹44,999

रियलमी 16 प्रो प्लस 5जी फोन इं​डिया में तीन मेमोरी वेरिएंट्स पर लॉन्च हुआ है। स्मार्टफोन के बेस वेरिएंट में 8जीबी रैम के साथ 128जीबी स्टोरेज दी गई है जिसका रेट 39,999 रुपये है। वहीं फोन 8जीबी रैम वेरिएंट को 256जीबी मेमोरी के साथ 41,999 रुपये में लाया गया है। 12जीबी रैम वाला 5जी फोन 44,999 रुपये में लॉन्च हुआ है जिसमें 256जीबी स्टोरेज दी गई है। यह स्मार्टफोन 9 जनवरी से Flipkart और अन्य ऑफलाइन रिटेल आउटलेट्स के जरिए सेल होगा। बैंक ऑफर्स के तहत 4,000 रुपये तक की छूट, एक्सचेंज बेनिफिट और एक साल की एक्सटेंडेड वारंटी का फायदा भी दिया जा रहा है।

रियलमी 16 प्रो+ 5जी फोन को Master Gold, Master Grey और Camellia Pink कलर में खरीदा जा सकता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here