200MP कैमरा वाला Vivo V60e हो रहा है इंडिया में लॉन्च, यहां देखें अपने मोबाइल पर लाइव स्ट्रीमिंग

Join Us icon

वीवो का पहला 200MP Main Camera वाला मोबाइल आ रहा है। 7 अक्टूबर को Vivo V60e 5G फोन इंडिया में लॉन्च हो रहा है जो स्टाइलिश लुक और शानदार स्पेसिफिकेशन्स से लैस होकर आएगा। कंपनी ने इसे देश का पहला AI Festival Portrait कैमरा फोन बताया है जो खासतौर पर दिवाली के मौके पर लाया जा रहा है। इस स्मार्टफोन लॉन्च को आप अपने मोबाइल पर लाइव देख सकते हैं जिसका तरीका हमने आगे बताया है।

वीवो वी60ई लॉन्च डेट 7 अक्टूबर है। इस दिन कंपनी Vivo V60e 5G प्राइस, सेल डेट और ऑफर्स की अनाउंसमेंट करेगी। फोन लॉन्च ईवेंट दोपहर के 12 बजे शुरू होगा जिसे वीवो इंडिया वेबसाइट सहित ब्रांड के सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लाइव प्रसारित किया जाएगा। फोन लॉन्च ईवेंट लिंक हमने आगे शेयर किया है। नीचे दी गई विंडो में आप डायरेक्ट अपने मोबाइल पर ही Vivo V60e 5G लॉन्च लाइव देख सकते हैं:

Vivo V60e 5G फोन का कैमरा इसकी सबसे बड़ी यूएसपी है। यह ब्रांड का पहला मोबाइल होगा जिसमें 200 मेगापिक्सल का मेन सेंसर दिया जाएगा। यह Ultra HD Portrait बताया गया है इसके साथ ही वी60ई में 85MM Telephoto Portrait लेंस भी दिया जाएगा जो बेहतरीन क्लोज़-अप शॉट्स लेने में माहिर होगा। वीवो की मानें तो इस वी60ई स्मार्टफोन का कैमरा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक से लैस है जिसमें AI Festival Portrait फोटो क्लिक की जा सकेगी। वहीं फ्रंट पैनल पर 50MP Eye AF Group Selfie Camera मिलेगा।

वीवो वी60ई 5जी फोन 6,500एमएएच बैटरी से लैस होगा। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए फोन में 90W फास्ट चार्जिंग तकनीक दी जाएगी। बताते चलें कि पहले वाला वी50e स्मार्टफोन 5,600mAh बैटरी पर लॉन्च हुआ था। ऐसे में वीवो फैंस को वी60ई की बड़ी बैटरी मिलेगी है। यह नया वीवो 5जी फोन 5 जेनरेशन की एंड्रॉयड ओएस और 5 साल की सिक्योरिटी अपडेट के साथ आएगा।

vivo-v60e-200mp-camera-6500mah-battery-flipkart-listing-price

Vivo V60e 5G फोन MediaTek Dimensity 7300 चिपसेट पर लॉन्च किया जा सकता है। यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना मोबाइल सीपीयू है जो 2.5GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करता है। इससे पहले कंपनी ने ‘वी’ सीरीज के ही Vivo V50e स्मार्टफोन को भी इसी प्रोसेसर पर पेश किया था। यानी लीक सही साबित होता है तो मतलब सक्सेसर में यूजर्स को परफॉर्मेंस के मामले में अपग्रेड नहीं मिलेगी।

वीवो वी60ई को Quad Curved Screen पर लॉन्च किया जाएगा जिसपर हाई रिफ्रेश रेट और ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलेगा। कंपनी ने बताया है कि यह मोबाइल IP68 + IP69 रेटिंग के साथ पेश किया जाएगा जो इसे पानी व धूल से सुरक्षित रखने में मदद करेगा। वहीं स्क्रीन की सुरक्षा के लिए इसपर Diamond Shield Glass की लेयर चढ़ाई जाएगी।

फोन लॉन्च ईवेंट में वीवो वी60ई का प्राइस अनाउंस होगा। लेकिन बता दें कि कुछ दिनों इस मोबाइल की कीमत इंटरनेट पर भी लीक हुई थी। इसमें बताया गया था कि Vivo V60e तीन वेरिएंट्स में सेल के लिए उपलब्ध होगा। लीक के मुताबिक स्मार्टफोन 8GB RAM के साथ 128GB और 256GB स्टोरेज पर ला जा सकता जिनकी कीमत क्रमश: 28,999 रुपये और 30,999 रुपये होगी। वहीं फोन के सबसे बड़े वेरिएंट में 12GB RAM + 256GB Storage दी जाएगी और इसे 31,999 रुपये में लॉन्च किया जा सकता है।

vivo V60e Price
Rs. 31,999
Go To Store
See All Prices
LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here